एक्सप्लोरर

Chitragupta Puja 2023: चित्रगुप्त पूजा से होती है बैकुंठ की प्राप्ति, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और पूजन सामग्री

Chitragupta Puja 2023 Muhurat: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने वाले को मृत्यु के बाद नरक की प्रताड़ना नहीं भोगनी पड़ती है.

Chitragupta Puja Vidhi: हर साल कार्तिक मास में भैया दूज के पर्व के बाद चित्रगुप्त पूजा की जाती है. भगवान चित्रगुप्त यमराज के सहयोगी माने जाते हैं जो संसार के हर मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं. भगवान चित्रगुप्त के साथ ही उनके प्रतीक कलम और दवात का भी पूजन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि दूज के दिन विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद नरक की प्रताड़ना नहीं भोगनी पड़ती हैं. इस दिन कलम दवात को छुआ नहीं जाता है. चित्रगुप्त पूजा करने से बैकुंठ की प्राप्ति होती है.

चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से शुरू हो गई थी. इसका समापन 15 नवंबर दोपहर 1 बजकर 45 पर होगा. उदया तिथि के हिसाब से चित्रगुप्त पूजा इस साल 15 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन पूजा का शुभ महूर्त सुबह 10 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. अमृत काल मुहूर्त शाम 5 बजे से 6 बजकर 36 मिनट तक है.

चित्रगुप्त प्रार्थना मंत्र

मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।
लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।।

चित्रगुप्त पूजा मंत्र

ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः

चित्रगुप्त भगवान की पूजा विधि

चित्रगुप्त भगवान की पूजा करने के लिए लकड़ी की चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए. अब इस पर भगवान चित्रगुप्‍त की तस्‍वीर स्‍थाप‍ित करें. इस चित्र पर फूल की माला, फल और मिठाई अर्पित करें. इसके बाद पूरी श्रद्धा और आस्‍था के साथ चित्रगुप्‍त भगवान की पूजा करें.इसके बाद एक सादे कागज पर चित्रगुप्‍त भगवान की      तस्‍वीर बनाएं और ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम सीता और राधा कृष्ण के नाम लिखें. बाद में अपनी कलम और एक सिक्का और इस कागज को चित्रगुप्त भगवान का चढ़ा दें. और अंत में आरती करें. 

पूजा के बाद अपनी अज्ञानता के कारण हुई गलतियों से भगवान से क्षमा मांगे और विद्या, बुद्धि और सुख- समृद्धि के लिए प्रार्थना करें. अगले दिन से आप उसी पेन को अपने इस्तेमाल में लें.

ये भी पढ़ें

इस दिन से होगी छठ पूजा की शुरुआत, जानें सही डेट और अर्घ्‍य का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: महाअष्टमी पर जानें मेष से मीन तक किस राशि पर बरसेगी मां महागौरी की कृपा
Aaj Ka Rashifal: 26 मार्च राशिफल, महाअष्टमी पर जानें किन राशियों पर भारी रहेगा ग्रहों का असर, किसे रहना होगा सावधान
Today Puja: गुरुवार को करें श्री विष्णु के ये अचूक उपाय, बरसेगी कृपा और दूर होगी कंगाली
कर्ज से हैं परेशान? गुरुवार को करें श्री विष्णु के ये अचूक उपाय, बरसेगी कृपा और दूर होगी कंगाली
Aaj Ka Meen Rashial 26 March 2026: मीन राशि सावधानी जरूरी, बिजनेस में नुकसान के संकेत और रिश्तों में संयम रखें
Aaj Ka Meen Rashial 26 March 2026: मीन राशि सावधानी जरूरी, बिजनेस में नुकसान के संकेत और रिश्तों में संयम रखें
Aaj Ka Kumbh Rashial 26 March 2026: कुंभ राशि अंतरराष्ट्रीय पहचान के योग, करियर में बड़े अवसर और पढ़ाई में शानदार सफलता
Aaj Ka Kumbh Rashial 26 March 2026: कुंभ राशि अंतरराष्ट्रीय पहचान के योग, करियर में बड़े अवसर और पढ़ाई में शानदार सफलता

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Travel In War Zone: आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
Embed widget