एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023: इस दिन से होगी छठ पूजा की शुरुआत, जानें सही डेट और अर्घ्‍य का समय

Chhath Puja 2023 Date And Time: छठ पूजा में महिलाएं संतान के स्‍वास्‍थ्‍य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं. इस बार छठ की शुरुआत 17 नवंबर से होगी.

Chhath Puja: छठ पूजा का पर्व कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाता है. इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है. यह पर्व दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है. उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है. चार दिनों तक चलने वाले छठ की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है.

छठ पूजा का व्रत संतान की दीर्घायु,सौभाग्य और खुशहाल जीवन के लिए किया जाता है. महिलाएं छठ पूजा में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं. आइए जानते हैं इस साल कब से शुरू हो रही है छठ पूजा और सूर्योदय का समय क्या है.

छठ पूजा का पहला दिन 

नहाय-खाए- 17 नवंबर
 

दीवाली के चौथे दिन यानी कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को नहाय- खाए की परंपरा निभाई जाती है. इस दिन कुछ विशेष रीति रिवाजों का पालन करना होता है. इस बार 17 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत होगी. इस दिन घर की सफाई कर उसे शुद्ध किया जाता है. इसके बाद छठव्रती स्नान कर शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करती हैं. नहाय खाय में व्रती सहित परिवार के सभी सदस्य चावल के साथ कद्दू की सब्जी, चने की दाल, मूली आदि ग्रहण करते हैं. व्रती के भोजन करने के बाद ही घर के बाकी सदस्य भोजन ग्रहण करते हैं. 

छठ पूजा का दूसरा दिन 
खरना- 18 नवंबर

दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को भक्त दिनभर का उपवास रखते हैं. इस दिन को खरना कहा जाता है. इस दिन सुबह व्रती स्नान ध्यान करके पूरे दिन का व्रत रखते हैं. अगले दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए प्रसाद भी बनाया जाता है. शाम को पूजा के लिए गुड़ से बनी खीर बनाई जाती है. इस प्रसाद को मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी से आग जलाकर बनाया जाता है. 

छठ पूजा का तीसरा दिन
डूबते सूर्य को अर्घ्य- 19 नवंबर


कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि छठ पूजा की मुख्य तिथि होती है. व्रती इस दिन शाम के समय पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की तैयारी करते हैं. बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है. इस दिन व्रती अपने पूरे परिवार के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर जाती हैं. संध्या अर्घ्य भी कहा जाता है.

सूर्यास्‍त का समय: शाम 5 बजकर 26 मिनट.

छठ पूजा का चौथा दिन 
उगते सूर्य को अर्घ्य- 20 नवंबर


चौथे दिन यानी कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इस दिन सूर्योदय से पहले ही भक्त सूर्य देव की दर्शन के लिए पानी में खड़े हो जाते हैं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं. अर्घ्य देने के बाद व्रती प्रसाद का सेवन करके व्रत का पारण करती हैं.

सूर्योदय का समय: सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर 

ये भी पढ़ें

श्री कृष्ण ने किया था देवराज इंद्र के अहंकार का नाश, जानें क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 31 October 2026: शनिवार को सिद्ध योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, सिंह को अटका धन और कुंभ को बिजनेस में प्रगति!
Kal Ka Rashifal 31 October 2026: शनिवार को सिद्ध योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, सिंह को अटका धन और कुंभ को बिजनेस में प्रगति!
Virgo Daily Horoscope 30 October 2026: वर्कस्पेस पर डेडिकेशन से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए जरूरी सलाह
Virgo Daily Horoscope 30 October 2026: वर्कस्पेस पर डेडिकेशन से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए जरूरी सलाह
Leo Daily Horoscope 30 October 2026: पैतृक व्यापार में वित्त को लेकर अस्थिरता, परिवार संग पार्टी की बनेगी योजना; लव लाइफ में बड़ी समस्या का अंदेशा
Leo Daily Horoscope 30 October 2026: पैतृक व्यापार में वित्त को लेकर अस्थिरता, परिवार संग पार्टी की बनेगी योजना; लव लाइफ में बड़ी समस्या का अंदेशा
Gemini Daily Horoscope 30 October 2026: मीडिया-मार्केटिंग वालों को मिलेगा जनता का फुल सपोर्ट, ससुराल पक्ष से मिलेगा आशीर्वाद
Gemini Daily Horoscope 30 October 2026: मीडिया-मार्केटिंग वालों को मिलेगा जनता का फुल सपोर्ट, ससुराल पक्ष से मिलेगा आशीर्वाद

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget