एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के 4 दिन कौन-कौन से हैं, इन चार दिनों में क्या-क्या होता है

Chhath Puja 2024: छठ चार दिनों तक चलने वाला महापर्व है. इसकी शुरुआत नहाय खाय से होती है और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होता है. आइए जानते हैं चार दिवसीय छठ में क्या-क्या होता है.

Chhath Puja 2024: दिवाली (Diwali) खत्म होते ही छठ की तैयारियां शुरू हो जाती है. जैसे-जैसे छठ पर्व नजदीक आता है घर-घर छठी मईया और सूर्य देव के छठ गीत (Chhath Geet) की धुन कानों में सुनाई पड़ने लगती है. छठ पूजा का इंतजार खत्म होने वाला है और मंगलवार 5 नवंबर 2024 से लोकआस्था के महापर्व की शुरुआत होने वाली है.

छठ चार दिवसीय पर्व है, जिसमें पूरे चार दिनों तक छठी मईया और सूर्य देव की उपासना की जाती है. चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व में अलग-अलग दिनों का विशेष महत्व होता है और ये चारों दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत खास माने जाते हैं. आइये जानते हैं चार दिवसीय छठ महापर्व के इन चार दिनों के बारे में-

छठ पूजा का पहला दिन (Chhath Puja 2024 First Day)

छठ पूजा का पहले दिन को नहाय-खाय (Nahay Khay) कहा जाता है. नहाय-खाय 5 नवंबर 2024 को है. इस दिन से छठ पर्व की शुरुआत मानी जाती है. इस दिन व्रतधारी सुबह पवित्र नदी में स्नान कर नए वस्त्र धारण करती है और सात्विक भोजन ग्रहण करती है. नहाय-खाय के दिन मुख्य तौर पर चने की दाल, कद्दू या लौकी और अरवा चावल का भात (Kaddu Bhaat) बनाया जाता है. इन सभी भोजन को पवित्र अग्नि में घी और सेंघा नमक से तैयार किया जाता है. नहाय-खाय में बनने वाला कद्दू-भात का प्रसाद शरीर, मन और आत्मा के शुद्धि का प्रतीक माना जाता है.

छठ पूजा का दूसरा दिन (Chhath Puja 2024 Second Day)

छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना (Kharna) कहते हैं, जोकि 6 नवंबर 2024 को है. खरना के दिन व्रती केवल शाम के समय खीर और मीठी रोटी का प्रसाद ग्रहण करती है. यह प्रसाद भी शुद्ध लकड़ी के चूल्हे में ही तैयार किया जाता है. खरना करने के बाद व्रती पूर्ण संकल्प के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत (Nirjala Vrat) की शुरुआत करती है. खरना के प्रसाद को बहुत पवित्र माना जाता है. दूर-दूर से लोग प्रसाद ग्रहण करने आते हैं.

छठ पूजा का तीसरा दिन (Chhath Puja 2024 Third Day)

छठ पूजा के तीसरे दिन को संध्या अर्घ्य (Sandhya Arghya) कहा जाता है, जोकि छठ पर्व का सबसे अहम दिन होता है. इस साल संध्या अर्घ्य 7 नवंबर 2024 को है. इस दिन अस्तचलागामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य (Surya Arghya) देने की पंरपरा है. आमतौर पर हम उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं, लेकिन छठ एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का उद्देश्य सूर्य देव के साथ उनकी पत्नी प्रत्यूषा को सम्मान देना है.

छठ पूजा का चौथा दिन (Chhath Puja 2024 Fourth Day)

छठ पूजा का अंतिम और चौथा दिन 8 नवंबर 2024 को है. इस दिन उदयगामी यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसे उषा अर्घ्य भी कहते हैं. क्योंकि ऊषा सूर्य देव की पत्नी का नाम है. छठ पर्व में डूबते और उगते सूर्य को इसलिए अर्घ्य दिया जाता है, क्योंकि भगवान सूर्य की पत्नियां यानी ऊषा और प्रत्यूषा की उनकी शक्तियों का मुख्य स्त्रोत है. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ महापर्व कल से शुरू, नहाय-खाय से लेकर जानिए अर्घ्य की तिथियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget