एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण कल, जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण में सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है. भारतीय समय के अनुसार यह 8 नवंबर को शाम 5.32 मिनट पर शुरु होकर शाम 6.18 मिनट पर खत्म होगा.

Chandra Grahan 2022 Date: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लग रहा है. ये चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो उत्तर/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा. भारत में यह चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर 2022 को शाम 5.32 मिनट पर दिखाई देगा और शाम 6.18 मिनट पर खत्म होगा. वैसे तो ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है. इस दौरान कुछ कार्य करने की मनाही होती है. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

चंद्र ग्रहण के दौरान ना करें ये काम

चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. ग्रहण काल में तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए. सूतक लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़ लें. सूतक काल या ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने और पीने से परहेज करना चाहिए. इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण और सूतक काल के दौरान विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है. गर्भवती महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में ग्रहण देखने से बचना चाहिए. ग्रहण के दौरान सोने से मना किया जाता है.

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

चंद्र ग्रहण का असर मन-मस्तिष्क पर पड़ता है. इसके कुप्रभाव से बचने के लिए ग्रहण काल के दौरान ध्यान करना चाहिए. इस दौरान जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करना चाहि. ग्रहण के दौरान कम से कम 108 बार अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. इससे चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं पड़ता है. ग्रहण के दौरान अपने पास दूर्वा घास रखें. इस दौरान किसी भी प्रकार का मानसिक या शारीरिक तनाव नहीं लेना चाहिए. 

ये भी पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा पर कर लें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी, लक्ष्मी जी भी हो जाएंगी प्रसन्न

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
आज का कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से त्याग भाव में कमी, फ्रेंचाइजी मॉडल में नुकसान का खतरा, ऑफिस में भितरघातियों से रहें सावधान
आज का कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से त्याग भाव में कमी, फ्रेंचाइजी मॉडल में नुकसान का खतरा, ऑफिस में भितरघातियों से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से नया सीखने की ललक, सोशल मीडिया से नए ऑडियंस, जॉब स्विच व इंटरव्यू के लिए सर्वोत्तम दिन
आज का सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से नया सीखने की ललक, सोशल मीडिया से नए ऑडियंस, जॉब स्विच व इंटरव्यू के लिए सर्वोत्तम दिन
आज का कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से कठोर वाणी पर रखें नियंत्रण, टैक्स व सरकारी नोटिस का शांतिपूर्ण समाधान
आज का कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से कठोर वाणी पर रखें नियंत्रण, टैक्स व सरकारी नोटिस का शांतिपूर्ण समाधान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget