एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2024: अप्रैल की इस डेट को मनाई जाएगी चैत्र नवरात्रि, जानें किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी

Chaitra Navratri Puja: चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इन 9 दिनों में मां जगदंबे के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है.

Chaitra Navratri Puja: चैत्र नवरात्रि 2024 हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है. नवरात्रि शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है, जिसका मतलब है नौ रातें. कुछ राज्यों में नवरात्रि को गुड़ी पड़वा के नाम से भी जाना जाता है. चैत्र माह की पहली तिथि से ही नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है. इसी दिन से हिन्दू नववर्ष का भी आरंभ होता है. 

चैत्र नवरात्रि में लोग लगातार 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों यानी कि शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की बड़े ही विधिविधान के साथ पूजा करते हैं. नवरात्रि के पहले तिथि को कलश स्थापना की जाती है. उसके बाद 9 दिनों तक उस कलश का पूजन किया जाता है. 

इस दिन से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत (Chaitra Navratri Date 2024)

इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल यानी मंगलवार से होगी. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 1 मिनट से लेकर 10 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. 

क्या होगा माता का वाहन (Chaitra Navratri Maa Durga Vahan 2024)

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का वाहन इस बार घोड़ा होगा. माता रानी घोड़े पर सवार होकर आएंगी. मां दुर्गा का वाहन क्या होगा यह इस बात‍ पर निर्भर करता है कि नवरात्रि की शुरुआत किस दिन से हो रही है.

इस साल नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल, मंगलवार से हो रही है, इसलिए इस बार मां दुर्गा का वाहन अश्‍व यानी कि घोड़ा होगा. मां दुर्गा की घोड़े पर सवारी शुभ नहीं मानी जाती है. माता का घोड़े पर सवार होकर आना आपदा का संकेत देता है.

चैत्र नवरात्रि का महत्व (Chaitra Navratri Significance)

चैत्र माह में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि और शरद ऋतु में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है. नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए उनके नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि में माता रानी का पाठ करने से देवी भगवती की खास कृपा होती है.
 

हिन्दू पंचांग  के अनुसार नए वर्ष के प्रारंभ से राम नवमी तक चैत्रनवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस त्योहार को वसंत नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. घटस्थापना को कलश स्थापना भी कहते है. इस दिन से अगले 9 दिनों तक मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है. 

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ अखंड ज्योति जलाने का भी विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि जो भक्त नौ दिनों तक व्रत रखकर माता रानी की पूजा करते हैं माता रानी उसके जीवन का सारे कष्ट हर लेती हैं. 

ये भी पढ़ें

जिन लोगों में होती हैं ये 3 आदतें वो कभी नहीं होते हैं असफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
आज का कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से सुख-सुविधाओं का आनंद, पुश्तैनी व्यापार की बड़ी जिम्मेदारी
आज का कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से सुख-सुविधाओं का आनंद, पुश्तैनी व्यापार की बड़ी जिम्मेदारी
आज का सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से रोग मुक्ति, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस ग्रोथ, इंटरव्यू में सफलता, निर्माण कार्य के शुभ मुहूर्त
आज का सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से रोग मुक्ति, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस ग्रोथ, इंटरव्यू में सफलता, निर्माण कार्य के शुभ मुहूर्त

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget