एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2023 Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, उनके प्रिय रंग और भोग से ऐसे करें प्रसन्न

Happy Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि का दूसरा दिन चूंकि मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है. इस दिन को ध्यान, पूजा, और तपस्या करने के लिए बेहद ही उपयुक्त माना गया है.

Maa Brahmacharini Puja 2023: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. यह दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है. इस दिन पूरे विधि-विधान से माता रानी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है. जो भक्त पूरे श्रद्धाभाव से मां के इस रूप की पूजा करते हैं उन्हें माता की विशेष कृपा मिलती है. मां ब्रह्मचारिणी हजारों वर्षों तक वे कठिन तपस्या करती रही थीं. इसलिए मां के इस स्वरूप को तपश्चारिणी भी कहा जाता है. माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से व्यक्ति के अंदर संयम और त्याग की भावना आती है. जानते हैं मां का प्रिय रंग क्या है और उन्हें कौन सा भोग लगाया जाता है.

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग और भोग

मां ब्रह्मचारिणी को पीला और सफेद रंग पसंद है. इस दिन आप अपने घर के मंदिर को गेंदे के फूल से सजा सकते हैं. पीले या सफेद रंग के वस्त्र पहन कर पूजा करने से मां ब्रह्मचारिणी शीघ्र प्रसन्न होती हैं. हिंदू धर्म पर पीले रंग को शिक्षा और ज्ञान का रंग माना गया है.  वहीं मां ब्रह्मचारिणी को चीनी और मिश्री काफी पसंद है तो आप आज के दिन चीनी और मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं. इन्हीं चीजों का दान करने से भी मां की कृपा प्राप्त होती है. 

ऐसे करें मां मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

आज के दिन की पूजा, कलश और भगवान गणेश की पूजा के साथ प्रारंभ करें. पूजा में फूल, चंदन, रोली, अवश्य शामिल करें.  देवी ब्रह्मचारिणी को कमल का फूल बेहद प्रिय है. आज के दिन की पूजा में कमल का फूल अवश्य शामिल करना चाहिए. मां को दूध से बनी कोई वस्तु का भोग लगाएं. अब दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. पूजा के अंत में आरती करें और माता रानी से अपनी मनोकामना कहें.

देवी ब्रह्मचारिणी का पूजा मंत्र

“दधाना करपद्माभ्यं, अक्षमालाकमाली। देवी प्रसूदतु माई, ब्रह्मचार्यानुत्तमा ..”

“दधाना करपद्माभ्याम्, अक्षमालाकमंडलु। देवी प्रसीदतु माई, ब्रह्मचारिण्यानुत्तमा।।”

ये भी पढ़ें

गुरुवार के दिन इस विधि से करें विष्णु भगवान की पूजा, सुखमय होगा वैवाहिक जीवन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget