एक्सप्लोरर

Cancer Yearly Horoscope 2025: कर्क वार्षिक राशिफल 2025, थोड़ा संघर्ष-थोड़ा लाभ वाला रहेगा साल

Cancer Yearly Horoscope 2025: कर्क राशि वालों के करियर, कारोबार, सेहत, यात्रा, शिक्षा, प्रेम व पारिवारिक जीवन को लेकर नववर्ष 2025 कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं kark Rashi Varshik Rashfal in Hindi.

Cancer Yearly Horoscope 2025: कर्क राशि वालों के लिए 2025 का साल कुछ संघर्षपूर्ण तथा कुछ लाभ वाला रहेगा. शनि के ढैया का प्रभाव फरवरी 2025 में समाप्त हो जाएगा जिसके कारण लंबे समय से चली आ रही रुकावटें तथा परेशानियां समाप्त हो जाएगी. इस वर्ष जीवनसाथी की ओर से कुछ लाभ प्राप्त होने की आशंका रहेगी. धन की दृष्टि से या वर्ष मिला-जुला रहेगा.

इस समय नौकरी करने वालों के लिए परिस्थितियों कुछ संघर्षपूर्ण बनी रहेंगी, कार्यस्थल में षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है तथा दूर की यात्राओं से लाभ प्राप्ति के योग भी बनेंगे. वाहन तथा मकान के लिए यदि कोई विचार हो तो कर्ज लेने की संभावना भी बन सकती है. विदेश यात्रा के अवसर भी प्राप्त होंगे तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी और संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिलते रहेंगे. संतान की उन्नति के योग भी बनेंगे शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला है.

जनवरी-फरवरी:- जनवरी तथा फरवरी के महीने में कुछ अड़चनें बनी रहेगी और परिवार में झगड़े जैसा वातावरण भी बना रहेगा. शत्रुओं के द्वारा परिवार में गलतफहमी उत्पन्न की जा सकती है और फरवरी के महीने में कोर्ट कचहरी जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है. धन की दृष्टि से यह समय सामान्य रहेगा.

मार्च-अप्रैल:- मार्च तथा अप्रैल के महीने में कुछ दौड़ धूप बनी रहेगी, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे तथा धन इन्वेस्ट करने में कुछ रिस्क भी रहेगा. लेकिन मार्च के अंत तथा अप्रैल की शुरुआत में धन प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे और मार्च के महीने में अधिकतर दौड़ धूप बनी रहेगी लेकिन इस समय उन्नति के भी प्रबल योग बनेंगे तथा उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेंगे.

मई-जून:- मई तथा जून का महीना परिवार की तरफ से कुछ चिंता वाला रहेगा. लेकिन इस समय धन का खर्च अपने मनोरंजन के लिए करेंगे और मित्र बांधवों के साथ अच्छा समय बीतेगा. परिवार के साथ यात्राएं करना भी अच्छा रहेगा. लेकिन मई के अंत में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. परिवार में तथा मित्रों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं तथा वैवाहिक जीवन में भी कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं.

जुलाई-अगस्त:- जुलाई तथा अगस्त का महीना मिला-जुला रहेगा. इस समय धन लाभ होता रहेगा. नए कार्य शुरू कर सकते हैं तथा कहीं पर धन लगाना चाहते हो तो उससे भी लाभ मिलेगा. लेकिन इस समय अचानक मानसिक परेशानियां उत्पन्न होंगी जिनके कारण क्रोध की अधिकता बढ़ सकती है. वाद विवाद से बचें तथा पूजा पाठ आदि में कमी ना छोड़े.

सितंबर-अक्टूबर:-सितंबर तथा अक्टूबर का महीना अच्छा रहेगा. इस समय नौकरी करने वाले जातकों की उन्नति के प्रबल योग बनेंगे तथा कार्य क्षेत्र में प्रशंसा भी मिलेगी. सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलता रहेगा तथा स्वास्थ्य आदि की परेशानियां भी समाप्त होगी. लेकिन अक्टूबर के महीने में शत्रुओं के द्वारा कुछ परेशानियां उत्पन्न की जा सकती हैं. शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों के लिए अक्टूबर का महीना अच्छा रहेगा.

नवंबर-दिसंबर:- नवंबर तथा दिसंबर का महीना मांगलिक कार्यों के लिए बहुत अच्छा रहेगा. धर्मकर्म में रुचि बड़े रहेगी तथा परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं और विवाह संबंधित भी मांगलिक कार्य हो सकते हैं. दिसंबर के महीने में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे और कुछ परेशानियां उत्पन्न होगी.

ये भी पढ़ें: Gemini Yearly Horoscope 2025: मिथुन वार्षिक राशिफल 2025, जानें कैसा रहेगा जनवरी से दिसंबर का समय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar Eclipse Fact Check: क्या आज दुनिया में छाएगा अंधेरा, इंटरनेट होगा बंद और भारत में लगेगा सूतक? जानिए 3 बड़े दावों का सच
आज इंटरनेट बंद, दुनिया में अंधेरा और भारत में सूतक? सूर्य ग्रहण के 3 दावों का सच
Kal Ka Rashifal 13 August 2026: गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!
कल का राशिफल 13 अगस्त 2026, गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!
Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त, फ्लाइट से कैसा दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
12 अगस्त को फ्लाइट में हैं? 30,000 फीट ऊपर अचानक छाएगा अंधेरा, खिड़की से दिख सकता है पूर्ण सूर्य ग्रहण

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget