एक्सप्लोरर

Gemini Yearly Horoscope 2025: मिथुन वार्षिक राशिफल 2025, जानें कैसा रहेगा जनवरी से दिसंबर का समय

Gemini Yearly Horoscope 2025: मिथुन राशि वालों के करियर, कारोबार, सेहत, यात्रा, शिक्षा, प्रेम व पारिवारिक जीवन को लेकर नववर्ष 2025 कैसा रहने वाला है. जानते हैं Mithun Rashi Varshik Rashfal in Hindi.

Gemini Yearly Horoscope 2025: मिथुन राशि वालों के लिए 2025 का समय मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. इसमें शिक्षा संबंधित शुभ फल मिलने की अधिकता रहेगी तथा बाकी अन्य क्षेत्र में कार्य बिगड़ने की संभावना अधिक होगी. धन के मामलों में संघर्ष करना पड़ेगा तथा धार्मिक कार्यों की दृष्टि से यह साल बहुत अच्छा रहेगा और विदेश यात्रा के अवसर भी मिलेंगे.

वर्ष के शुरू से लेकर मई 2025 तक वाहन खरीदने तथा भूमि लाभ के योग बनेंगे और प्रॉपर्टी में कोई नया प्रोजेक्ट भी शुरू कर सकते हैं. यात्राएं भी इस समय बहुत अधिक रहेगी तथा कभी-कभी क्रोध की अधिकता होगी. वर्ष के मध्य भाग से शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के योग शुरू होंगे तथा वर्ष के अंत तक शिक्षा के क्षेत्र में बड़े लाभ प्राप्त होंगे. जो लोग शिक्षक क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस समय विशेष उन्नति का लाभ मिलेगा.

जनवरी-फरवरी:- जनवरी तथा फरवरी का महीना कुछ खर्चों वाला तथा विघ्नों वाला रहेगा. शुरुआत के समय में परिवार में किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है जिसमें लाभ मिलेगा, लेकिन अपने स्वास्थ्य की प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है. मित्र बांधवों से विवाद भी बना रहेगा. फरवरी में अनेक प्रकार की विभिन्न परेशानियां अचानक ही आ खड़ी होगी तथा बहुत अधिक संघर्ष के बाद कार्य सुचारू रूप से चलेंगे.

मार्च-अप्रैल:- मार्च तथा अप्रैल का महीना बहुत अधिक संघर्ष वाला रहेगा इस समय व्यर्थ की यात्रा में धन बर्बाद हो सकता है तथा सिर दर्द जैसी परेशानी भी हो सकती है. सर में चोट लगने का भय भी बना रहेगा. बाहरी स्थान पर किसी भी प्रकार की अनावश्यक यात्रा न करें और अप्रैल के महीने में परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है तथा विवाद भी संभव रहेगा.

मई-जून:- मई तथा जून के महीने में शुरुआत का समय कुछ संघर्षकारी रहेगा. इस समय कार्य में विलंब हो सकते हैं तथा नए प्रोजेक्ट अटक सकते हैं. बहुत अधिक बहुत भाग दौड़ तथा मुश्किलों के पश्चात कार्य बनना शुरू होंगे तथा संतान पक्ष से भी कुछ चिंता हो सकती है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए ट्रांसफर जैसी परिस्थितियों भी उत्पन्न हो सकती है. काफी अधिक मेहनत के बाद शुभ परिणाम मिलेंगे तथा धन प्राप्ति सामान्य स्तर की रहेगी. जून के अंत में अलग-अलग परेशानियां सामने होगी लेकिन परेशानियों से निकल जाएंगे.

जुलाई-अगस्त:- जुलाई तथा अगस्त का महीना बहुत शुभ रहने वाला है. इस समय परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा तथा वैवाहिक जीवन में समृद्धि बढ़ेगी जीवनसाथी की ओर से कुछ शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. जीवनसाथी की कोई उन्नति भी हो सकती है. बाहरी स्थान पर यात्राएं करने पर भी लाभ मिलेगा तथा व्यवसाय करने वाले जातकों के व्यवसाय में विस्तार होने की अच्छे योग बनेंगे. नौकरी करने वाले जातकों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जा सकते हैं.

सितंबर-अक्टूबर:- सितंबर तथा अक्टूबर का महीना थोड़े बहुत संघर्ष वाला रहेगा, लेकिन इस समय कोई पैतृक संपत्ति संबंधित कार्य संपन्न हो सकता है और लाभ भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा. वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे और कहीं से धन प्राप्ति भी हो जाएगी. यदि कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था तो शुरू हो जाएगा. अक्टूबर के महीने में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं तथा परिवार में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है. तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे और इस समय संतान की उन्नति के योग भी शुरू होंगे. संतान को सफलता मिल सकती है और शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे.

नवंबर-दिसंबर:- नवंबर तथा दिसंबर का महीना संघर्ष करी रहने के साथ-साथ कुछ लाभकारी भी रहेगा. इस समय ज्यादा संबंधित कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं और स्वास्थ्य भी बिगाड़ सकता है. विशेष तौर पर पेट के रोग और छाती के रोग परेशान कर सकते हैं. स्वास्थ्य कुछ दिन ढीला रह सकता है, लेकिन दिनचर्या सुचारू रूप से चलती रहेगी. इस समय खर्च अधिक रह सकते हैं और दूर के स्थानों में व्यर्थ की दौड़ धूप भी करना पड़ सकती है, लेकिन निर्वाह चलता रहेगा.

उपाय- प्रत्येक बुधवार तथा बृहस्पतिवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Taurus Yearly Horoscope 2025: वृषभ वार्षिक राशिफल 2025, वर्ष के शुरुआत से अंत तक करेंगे संघर्ष

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम: क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? मेदिनी ज्योतिष के दृष्टिकोण से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम: क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? मेदिनी ज्योतिष के दृष्टिकोण से समझिए पूरी तस्वीर
Kal Ka Rashifal 16 July 2026: गुरुवार को मेष और धनु राशि पर मंडराएगा बड़ा खतरा, लेनदेन में बरतें भारी सावधानी! पढ़ें कल का राशिफल
कल गजकेसरी और सिद्धि योग का महासंयोग, गुरुवार को मेष और धनु राशि पर मंडराएगा बड़ा खतरा, लेनदेन में बरतें भारी सावधानी!
Palmistry : हथेली में अगर बन रहा है यह दुर्लभ निशान, तो व्यक्ति को जीवन में मिलती है अपार सफलता और धन
Palmistry : हथेली में अगर बन रहा है यह दुर्लभ निशान, तो व्यक्ति को जीवन में मिलती है अपार सफलता और धन
Aaj Ka Rashifal 15 July 2026: आज साल का सबसे शुभ दिन! गुप्त नवरात्रि, पुष्य नक्षत्र और गुरु पुष्य योग ने बदली इन राशियों की किस्मत
15 जुलाई को खरीदारी और निवेश क्यों माना जा रहा सबसे शुभ? जानें आज का राशिफल

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Embed widget