एक्सप्लोरर

Bajrang Baan: बजरंग बाण पाठ के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हनुमान जी हो जाते हैं नाराज

Bajrang Baan Path: बजरंग बाण को बहुत चमत्कारी और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला माना जाता है. बजरंग बाण का पाठ कर लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं. इसे मंगलवार और शनिवार के दिन करना लाभदायक होता है.

Bajrang Baan Path: हिंदू धर्म में बजरंग बाण की बहुत मान्यता है. इसका पाठ हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है. बजरंगबली भक्तों के सभी दुखों को हरतें है उन्हें सभी प्रकार के भय से मुक्त करते हैं. बजरंग बाण के पाठ से बहुत लाभ मिलता है. हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए इसका पाठ करना सबसे अचूक उपाय माना जाता है. 

बजरंग बाण का पाठ करने से ग्रह दोष का समाप्ति होती है और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है. इसका पाठ करने से विवाह में आने वाली सभी बाधाएं भी दूर होती हैं. इसके पाठ से मांगलिक और वास्तु दोष भी दूर होता है. बजरंग बाण का पाठ करके किसी भी मुसीबत से छुटकारा पाया जा सकता है. बजरंग बाण का पाठ करने के खास नियम हैं.  इस पाठ के दौरान भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए.

बजरंग बाण पाठ के दौरान ना करें ये गलतियां

बजरंग बाण का पाठ किसी भी दिन नहीं शुरू करना चाहिए. इसका पाठ मंगलवार के दिन से ही शुरू किया जाना चाहिए. मनोकामना की पूर्ति के लिए बजरंग बाण का पाठ अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए. मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कम से कम 41 दिनों तक इसका पाठ जरूर करें. इस पाठ के दौरान कपड़ों का विशेष ध्यान रखें.  पाठ के समय लाल रंग के कपड़े धारण करें और ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें. जितने दिन भी बजरंग बाण पाठ का संकल्प लें, उतने दिन नशे या मांसाहार के सेवन से दूर रहें.

बजरंग बाण सिद्ध करने की विधि

बजरंग बाण का पाठ करने से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो जाता है. हालांकि बजरंग बाण को सिद्ध करने की विधि का प्रयोग किया जाए तो इससे तत्काल ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है. बजरंग बाण सिद्धि के लिए मंगलवार की मध्यरात्रि को सबसे पहले पूर्व दिशा में एक चौकी स्थापित करें. अब उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछा दें और एक कागज पर “ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्” मंत्र लिख कर उसे की पर रख दें. 

अब चौकी की दायीं तरफ घी का दिया जलाएं और कुश के आसन पर बैठकर करीब पांच बार बजरंग बाण का पाठ करें. इसके बाद कागज पर लिखे मंत्र को उठाकर घर में बने मंदिर में रख दें और रोज उसकी पूजा करें. माना जाता है कि ऐसा करने से मनोकामना जल्द ही पूरी होती है.

ये भी पढ़ें

मंगल का कर्क राशि में गोचर, इन 7 राशियों पर भारी पड़ेगा अगला एक महीना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 30 June 2026: धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
टैरो राशिफल 30 जून 2026 धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
आज दिखेगा विशाल Strawberry Moon! क्या सचमुच धरती के करीब आ जाएगा चांद?
Strawberry Moon 2026: आज बड़ा क्यों दिखेगा चांद? जानें पूरा सच
Mulank: इन मूलांक वालों के पास नहीं होती धन की कमी, लेकिन खर्च करने में कर देते हैं बड़ी गलती numerology-number-9-personality-emotional
Mulank: इन मूलांक वालों के पास नहीं होती धन की कमी, लेकिन खर्च करने में कर देते हैं बड़ी गलती
Kal Ka Rashifal, 30 June 2026: मंगलवार से शुरू होगा आषाढ़ का महीना, ब्रह्म योग के महासंयोग से मिथुन, कर्क और मीन सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी!
मंगलवार से शुरू होगा आषाढ़ का महीना, ब्रह्म योग के महासंयोग से मिथुन, कर्क और मीन सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी!

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी सरकार शायद ही बातचीत का रास्ता चुनेगी', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, जानें क्या बोले कमर चीमा
'मोदी सरकार शायद ही चुने बातचीत...', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, क्या बोले डिफेंस एक्सपर्ट?
आसमान नहीं टूट पड़ेगा... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर क्यों ऐसा बोला सुप्रीम कोर्ट?
आसमान नहीं टूट पड़ेगा... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर क्यों ऐसा बोला सुप्रीम कोर्ट?
दिल्ली को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला
Tamil Nadu Politics:'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget