एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम का रहस्य क्या है, अर्जी स्वीकार होने का संकेत कैसे मिलता है?

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में लोग समस्याओं की अर्जी लगाते हैं और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भक्तों को समस्या का तत्काल निवारण मिल जाता है. जानते हैं बागेश्वर धाम के चमत्कार के पीछे रहस्य क्या है.

Bageshwar Dham Sarkar Secrets in Hindi: इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार की चर्चा न केवल देश बल्कि विदेशों में भी जोरों पर है. बागेश्वर धाम में बालाजी महाराज का ऐसा चमत्कारिक मंदिर है, जहां भक्त अपने समस्याओं की अर्जी लगाते हैं और फिर सुनवाई होती है.

धागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चर्चा इनदिनों खूब सुनने को मिलती है. धीरेंद्र शास्त्री द्वारा यह दावा किया जाता है कि जो भक्त यहां अपनी अर्जी लेकर आते हैं उनकी समस्या का निवारण हो जाता है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार लगाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बागेश्वर धाम से कई रहस्य भी जुड़े हुए हैं.

बागेश्वर धाम के रहस्य

बागेश्वर धाम की चर्चा इनदिनों भले ही तेजी से हो रही है. लेकिन इसका निर्माण बहुत समय पहले ही हो चुका था. बागेश्वर धाम में बालाजी महाराज का प्राचीन और चमत्कारिक मंदिर है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री से पहले यहां पीढ़ी दर पीढ़ी प्रसिद्ध संत दिव्य दरबार लगाते आए हैं. लेकिन शुरू में इसका प्रचार-प्रसार इतनी तेजी से नहीं हुआ था, जैसा कि आज है.

बागेश्वर धाम मंदिर की विशेषता यह है कि यहां आए भक्तों की मनोकामना पूरी होती है और समस्याओं का समाधना होता है. मान्यता है कि बालाजी महाराज और सन्यासी बाबा की कृपा से सब सिद्ध हो जाता है. बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री से पहले उनके दादाजी भगवान दास गर्ग दरबार लगाया करते थे. धीरेंद्र शास्त्री ने दादाजी के शरण में अपना बचपन व्यतीत किया और दादा के साथ ही धार्मिक गतिविधियों से जुड़ गए. साथ ही साथ वे दरबार भी लगाने लगे और जनकल्याण के लिए काम करने लगे. इस तरह से धीरेंद्र शास्त्री को सिद्धि प्राप्त हुई.  

बागेश्वर धाम में कैसे लगती है अर्जी

बालाजी महाराज के बागेश्वर धाम में मंगलवार के दिन भक्त अर्जी लगाने के लिए पहुंचते हैं. इसलिए यहां मंगलवार के दिन भक्‍तों की भारी भीड़ उमड़ती है. यहां अर्जी लगाने की प्रक्रिया बहुत आसान है. आपको एक पर्ची पर अपनी समस्‍या लिख देनी होती है. इसके बाद पर्ची को कपड़े में नारियल के साथ बांधकर यहां परिसर में रख देना होता है. परिसर में आपको लाल, पीला और काले रंग के कपड़े में बंधे हुए नारियल मिलेंगे. इसका कारण यह है कि, अर्जी सामान्य होने पर लाल कपड़े में नारियल बांधी जाती है, शादी-विवाह से जुड़ी अर्जी होने पर पीले रंग के कपड़े में नारियल बांधे जाते हैं और अगर प्रेत बाधाओं से जुड़ी अर्जी हो तो नारियल को काले रंग के कपड़े में बांधा जाता है.

यदि आप किसी कारण बागेश्वर धाम नहीं पहुंच सकते हैं तो अपने घर के पूजा मंदिर में भी इसी प्रकिया के अनुसार अर्जी लगा सकते हैं. घर से लगाई गई अर्जी भी बालाजी महाराज जरूर स्वीकार करते हैं.

अर्जी स्वीकार होने पर सपने में दिखाई देते हैं बंदर

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्‍त्री के अनुसार, अगर आपने श्रद्धापूर्वक अर्जी लगाई होगी तो बालाजी महाराज इसे जरूर स्वीकार करते हैं. आपकी अर्जी स्‍वीकार हुई है या नहीं इसका पता आपको सपने से चलता है. अर्जी स्वीकार हो जाने पर लगातार 2 दिन तक आपको या घर के किसी सदस्य को सपने में बंदर दिखाई देंगे. अगर सपने में केवल एक ही दिन बंदर दिखे तो समझिए कि आपकी अर्जी पहुंच चुकी है लेकिन स्वीकार नहीं हुई है. वहीं अगर सपने में बंदर न दिखे तो फिर से मंगलवार के दिन इसी प्रकिया से अर्जी लगाएं.

ये भी पढ़ें: Shakuni Mama: शकुनि मामा के पासे का क्या था रहस्य? जब-जब खेलते थे जुआ, होती थी जीत

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 4 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से बढ़ेगा यश, बुधादित्य योग से लोन की समस्या हल, ऑफिस विवाद से रहें सतर्क
आज का कन्या राशिफल 4 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से बढ़ेगा यश, बुधादित्य योग से लोन की समस्या हल, ऑफिस विवाद से रहें सतर्क
आज का सिंह राशिफल 4 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से स्वभाव में चंचलता, बुधादित्य योग से विदेशी पार्टी से बड़ा ऑर्डर, संतान से खुशखबरी
आज का सिंह राशिफल 4 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से स्वभाव में चंचलता, बुधादित्य योग से विदेशी पार्टी से बड़ा ऑर्डर, संतान से खुशखबरी
आज का कर्क राशिफल 4 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से प्रतिबंधों की आशंका, नया काम शुरू न करें, वर्कप्लेस पर आर्थिक तनाव व व्यवहार में बदलाव जरूरी
आज का कर्क राशिफल 4 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से प्रतिबंधों की आशंका, नया काम शुरू न करें, वर्कप्लेस पर आर्थिक तनाव व व्यवहार में बदलाव जरूरी
आज का वृषभ राशिफल 4 अक्टूबर 2026: 2nd हाउस में चंद्रमा से अच्छी आमदनी, परिध योग से बिजनेस विस्तार, जॉब चेंज के लिए अनुकूल समय
आज का वृषभ राशिफल 4 अक्टूबर 2026: 2nd हाउस में चंद्रमा से अच्छी आमदनी, परिध योग से बिजनेस विस्तार, जॉब चेंज के लिए अनुकूल समय

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सपा राज में बिकती थी नौकरी', अखिलेश यादव पर योगी के मंत्रियों का पलटवार
'सपा राज में बिकती थी नौकरी', अखिलेश यादव पर योगी के मंत्रियों का पलटवार
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
Gas Leak: कहीं लीक तो नहीं हो रही रसोई गैस? 2 मिनट में ऐसे पकड़ें लीकेज
कहीं लीक तो नहीं हो रही रसोई गैस? 2 मिनट में ऐसे पकड़ें लीकेज
Embed widget