एक्सप्लोरर

August 8 Special Day: 8 अगस्त का दिन धार्मिक दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, बन रहे हैं कई शुभ योग

8 August 2022, Panchang: पंचांग के अनुसार 8 अगस्त का दिन बहुत ही विशेष होने जा रहा है. इस दिन धार्मिक दृष्टि से कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इस दिन के महत्व को बढ़ा रहे हैं.

8 August 2022 Panchang: सावन का महीना चल रहा है. 8 अगस्त 2022 को सावन का  चौथा और आखिरी सोमवार है. ये दिन भगवान शिव जी का सबसे प्रिय दिन माना जाता है. विशेष बात ये है कि इस दिन सावन सोमवार के साथ ही कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इस दिन के धार्मिक महत्व में वृद्धि कर रहे हैं. 

श्रावण एकादशी 2022 (Putrada Ekadashi 2022)
8 अगस्त को श्रावण यानि सावन की एकादशी तिथि है. पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी (Sawan Putrada Ekadashi 202) को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. एकादशी व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना जाता है. इस दिन व्रत का विशेष महत्व है. ये व्रत नि:संतान दंपति की कामना को पूर्ण करने वाला माना गया है.

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन 11 या 12 अगस्त, डेट को लेकर न हों कन्फ्यूज, जानें सही तारीख और भद्रा काल

सावन का आखिरी सोमवार (Sawan 4th Monday)
सावन (Sawan 2022) का आखिरी सोमवार 8 अगस्त 2022 को पड़ रहा है. सावन में सोमवार की पूजा को भगवान शिव को समर्पित मानी गई है. भगवान शिव को सभी दुखों को हरने वाला माना गया है. मान्यता है कि इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने और व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है. शिव भक्तों के लिए ये दिन बहुत ही बहुत खास है. माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव जल चढ़ाने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते है और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं.

अपने ही घर में रहेंगे ये तीन ग्रह (8 August 2022 Panchang)
हिंदू पंचांग के अनुसार 8 अगस्त 2022 को ग्रहों की स्थिति भी महत्वपूर्ण है. इस दिन मेष, मकर और मीन राशि में विशेष योग देखने को मिलेगा. इस दिन मेष राशि का स्वामी मंगल अपनी ही राशि यानि मेष में विराजमान रहेगा. इसके साथ ही शनि देव और देव गुरु बृहस्पति भी मकर और मीन राशि में रहेंगे. मकर राशि के स्वामी शनि हैं वहीं मीन राशि के स्वामी गुरु हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में विराजमान रहता है तो ये शुभ फल प्रदान करता है.

Rahu Ketu: 2023 तक इन दो राशियों को रहना होगा सावधान, पाप ग्रह राहु केतु की पड़ रही है दृष्टि 

Shakuni: मामा शकुनि जुए में ऐसे ही नहीं जीत जाता था हर बाजी, उसके पासे में छिपा था इसका राज़

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget