एक्सप्लोरर

जेल जाने का योग: ये तीन ग्रह जेल भिजवाने में निभाते हैं अहम भूमिका, इन्हें रखना चाहिए शांत

Astrology: जेल के नाम से ही पसीने छूट जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीन ग्रह जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति के जेल जाने की संभावना बढ़ जाती है.

Astrology: जेल जाने से सभी को डर लगता है. यही कारण है इसका नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं. जेल जाने की स्थिति ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तब बनती है जब शनि, मंगल और राहु खराब हों. कुंडली में इन ग्रहों की मौजूदगी और उनकी शुभ दृष्टि को विशेष महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि जब ये ग्रह अशुभ हों तो व्यक्ति के जेल जाने की स्थिति बनती है. ज्योतिष शास्त्र में इसे बंधन योग के नाम से भी जाना जाता है.

शनि ग्रह (Shani Grah)
ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक क्रूर ग्रह माना गया है. शनि की चाल सबसे धीमी है. एक राशि से दूसरी राशि में जाने पर शनि को लगभग ढाई साल का समय लगता है. पौराणिक कथाओं में शनि को सभी ग्रहों में दंडाधिकारी भी कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को न्याय का देवता या न्यायाधीश भी बताया गया है. यही कारण है कि शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या से लोग भय खाते हैं. जब किसी राशि पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या आती है तो परेशानियां बढ़ जाती हैं.

मंगल ग्रह (Mangal Grah)
मंगल को उग्र ग्रह माना गया है. इस संबंध रक्त, रणभूमि, साहस और युद्ध आदि से भी है. जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ होता है तो ऐसे लोग साहसी होते हैं. ये सेना या पुलिस में अधिकारी भी होते हैं, वहीं जब मंगल ग्रह अशुभ होता है तो व्यक्ति अपराधी भी बन जाता है. अधिक क्रोध आता है. विध्वंसक गतिविधियों में व्यक्ति की रूचि होती है. मंगल अशुभ होने पर व्यक्ति को गलत कामों के लिए जेल की यात्रा कराता है.

राहु (Rahu)
ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक पाप ग्रह माना गया है. राहु की महिमा को समझना मुश्किल है. ये शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करता है. ये रंक को राजा, राजा को रंक भी बना सकता है. इसी कारण राहु को मायवी ग्रह भी कहते हैं. ये अशुभ होने पर व्यक्ति को बुरे कामों में फंसा देता है. धोखाधड़ी की आदत देता है. जिस कारण ये जेल भी कराता है.

उपाय (Astrology Remedies)

  • हनुमान जी की पूजा (Hanuman Ji): जेल जानें का यदि भय सताए तो हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. मंगलवार के दिन हनुमान जी पूजा और व्रत रखने से भी राहत मिलती है. हनुमान जी को बंधन से मुक्त करने वाला देवता बताया गया है. इसलिए हनुमान जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए. ऐसा करने से मंगल ग्रह की अशुभता दूर होती हैं.
  • शनि देव की पूजा (Shani Dev Puja): शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. इस दिन शनि मंदिर में शनि देव की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही शनि से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए, जैसे काली उड़द, काला छाता, काला कंबल, गरीबों की सेवा आदि करने से शनि प्रसन्न होते हैं.
  • शिव जी की पूजा (Shiva) : सावन का महीना चल रहा है. सावन मास शिव जी का प्रिय है. भगवान शिव को हर हर महादेव भी कहते है. यानि जो हर कष्ट को हर लेने की शक्ति रखता है. भगवान शिव की पूजा करने से राहु की अशुभता दूर होती है. जिन लोगों को जेल जाने का भय सताता है उन्हें शिव जी की पूजा विधि पूर्वक करनी चाहिए.

Monthly Horoscope for August 2022: अगस्त में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

Shani Dev: शनि देव की पूजा कब करनी चाहिए? सावन शनिवार को हल्दी के साथ करें ये उपाय

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष', इन 3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष', इन 3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं बड़े अवसर
Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं बड़े अवसर
Numerology: मूलांक के अनुसार करें ये चमत्कारी गुप्त उपाय, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में होगी धनवर्षा!
Gupt Navratri 2026: मूलांक के अनुसार करें ये चमत्कारी गुप्त उपाय, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में होगी धनवर्षा!
Navgrah Mandir: विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget