एक्सप्लोरर

Astro Tips: इन तीन ग्रहों की स्थिति अमीर व्यक्ति को भी कर देती है कंगाल, होता है बड़ा आर्थिक नुकसान

Weakened Planets Remedies In Astrology: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में बताया गया है. अगर कुंडली में किसी ग्रह की स्थिति कमजोर हो तो इसके अशुभ परिणाम मिलते हैं.

Astrology Remedies In Hindi: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह-नक्षत्र से जुड़ी खास बातें बताई गई हैं. ज्योतिष के अनुसार इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव हर किसी पर पड़ता है. व्यक्ति के लाभ और नुकसान के पीछे कई बार यह ग्रह ही जिम्मेदार होते हैं.

ज्योतिष में मंगल, राहु और शनि की अशुभ स्थिति को खराब आर्थिक स्थिति से जोड़ा गया है. इन ग्रहों की स्थिति की वजह से ही व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करता पड़ता है. इनकी वजह से व्यक्ति को कभी-कभी कर्ज लेने की भी नौबत आ जाती है. जानते हैं कि कुंडली में मंगल, राहु और शनि की कैसी स्थिति खराब मानी जाती है और इन्हें किस तरह से शांत किया जा सकता है. 

आर्थिक नुकसान कराते हैं यह तीन ग्रह

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का सेनापति मंगल जब अशुभ अवस्था में हो तो बहुत परेशानी बढ़ाता है. अशुभ मंगल कर्ज की समस्या बढ़ाता है. कुंडली में मंगल जब छठवें, आठवें और दसवें भाव में हो तब व्यक्ति थोड़ा लापरवाह होने लगता है. अति आत्मविश्वास में आकर वो धन को इधर-उधर लगाने लगता है. 

मंगल की वजह से धन और निवेश के मामले में व्यक्ति गलत निर्णल ले लेता है. आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है. वहीं अशुभ ग्रहों के साथ आने पर राहु भी आर्थिक समस्या बढ़ाने लगता है.  राहु के शुभ प्रभाव से व्यक्ति रातों रात रंक से राजा बन जाता है, वहीं राहु के अशुभ फल मिलने से व्यक्ति राजा से रंक बन जाता है.

अगर कुंडली में शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती और शनि दोष हो तो भी व्यक्ति को धन की हानि होती रहती है. कुंडली में शनि के कमजोर होने से बिजनेस में परेशानी, नौकरी का छूटना और कर्ज जैसी समस्याएं आती हैं. 

इन उपायों से दूर होगी समस्या

अगर आप खराब आर्थिक स्थिति से लगातार परेशान हैं तो हर रोज सुबह सूर्यदेव को जल चढ़ाएं. इसके बाद सूर्य देव के साथ-साथ 108 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का भी जाप करें. ऐसा करने से सफलता और शांति का आशीर्वाद मिलता है. 

इसके अलावा हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी आर्थिक समस्या दूर होती है. हर रोज माथे पर केसर का तिलक लगाने से भी आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें

मार्च में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-दौलत की होगी बरसात

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत के बाद क्या बढ़ेगा विरोध! मोदी सरकार के लिए अगले तीन दिन के कैसे रहेंगे?
CJP नेताओं की हिरासत के बाद क्या बढ़ेगा विरोध! मोदी सरकार के लिए अगले तीन दिन के कैसे रहेंगे?
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड

वीडियोज

प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget