एक्सप्लोरर

Gupt Navratri 2023: इस दिन से शुरु हो रही है गुप्त नवरात्रि, आज ही नोट कर लें पूजन सामग्री

Ashadha Gupt Navratri Starting Date: गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है. गुप्त नवरात्रि शुरू होने से पहले मां की पूजन सामग्री इकट्ठा कर लेना चाहिए.

Ashadha Gupt Navratri 2023: आषाढ़ की गुप्त नवरात्रि 19 जून से शुरू हो रही है और इसका समापन 28 जून को होगा. तंत्र-मंत्र के दृष्टिकोण से  गुप्त नवरात्रि बेहद खास होती है. इसमें दस महाविद्याओं की पूजा जाती है. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जो लोग पूरे विधि-विधान और नियम से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. मां अंबे की कृपा से उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. 

गुप्त नवरात्रि में विधि पूर्वक माता रानी की पूजा करने से माता का जल्द आशीर्वाद मिलता है. पूरे विधि-विधान से पूजा करने के लिए पूजन सामग्री को पहले से ही इकट्ठा कर लेना चाहिए. जानते हैं गुप्त नवरात्रि की पूजन सामग्री के बारे में.

गुप्त नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट

नवरात्रि में सबसे महत्वपूर्ण चीज है मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर है. मां दुर्गा को लाल रंग मां दुर्गा का सबसे खास रंग माना जाता है. इसलिए पूजा में आसन के तौर पर लाल रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें.

नवरात्रि में की पूजन सामग्री में फूल, फूल माला, आम के पत्ते, बंदनवार, पान, सुपारी, लौंग, बताशा, हल्दी की गांठ, थोड़ी पिसी हुई हल्दी, मौली, रोली, कमलगट्टा, शहद, शक्कर, पंचमेवा, गंगाजल, नैवेध, जावित्री, नारियल जटा वाला  और सूखा नारियल को जुटा लें. नवग्रह पूजन के लिए सभी रंग या फिर चावलों को रंग लें. इसके अलावा दूध, वस्त्र, दही, पूजा की थाली, दीपक, घी, अगरबत्ती को पहले से ही एकत्रित करके रख लें.  

गुप्त नवरात्रि की पूजा में हवन जरूरी होता है. इसके लिए  हवन कुंड, लौंग का जोड़ा, कपूर, सुपारी, गुग्ल, लोबान, घी, पांच मेवा और अक्षत रख लें. इस नवरात्रि में मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है. इसमें त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, माता भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, माता मातंगी और कमला देवी की पूजा होती है.

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि पर देवी की पूजा करने के लिए सूर्योदय से पहले उठें. स्नान करके शुभ मुहूर्त में पवित्र स्थान पर देवी की मूर्ति या चित्र को एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछा लें और उसे गंगा जल से पवित्र करें. विधि-विधान से देवी की पूजा प्रारंभ करने से पहले मिट्टी के पात्र में जौ के बीज बो दें. इसके बाद माता की पूजा के लिए कलश स्थापित करें.  अखंड ज्योति जलाएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. अब पूरी श्रद्धा के साथ मां के मंत्रों का जाप करें.

ये भी पढ़ें

कब है देवशयनी एकादशी? जानें सही डेट और इस दिन का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026: धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
Weekly Tarot Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026, धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
टैरो राशिफल 25 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को अटका हुआ धन व कई स्रोतों से कमाई, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 25 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को अटका हुआ धन व कई स्रोतों से कमाई, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
कल का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा रविवार? जानें 12 राशियों का आर्थिक, करियर और लव राशिफल
Kal Ka Rashifal 25 October 2026: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
कन्या साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: कठिन प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे, ऑफिस में सतर्कता जरूरी और सेहत अलर्ट; पढ़ें वीकली उपाय
Virgo Weekly Horoscope 25 to 31 October 2026: मिड वीक में मौसमी बीमारियों से रहें सतर्क, फैमिली में तकरार से बचें; पढ़ें इस हफ्ते का राशिफल

वीडियोज

Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News
Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget