एक्सप्लोरर

Money Horoscope 19 August: धन के मामले में आज कुछ राशियों को उठाना पड़ सकता है नुकसान, जानें 12 राशियों का आर्थिक राशिफल

Aaj Ka Arthik Rashifal, Daily Financial Horoscope: आज का राशिफल आप सभी के लिए कैसा रहेगा. लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होगी या नहीं? आइए जानते हैं आर्थिक राशिफल.

Aaj Ka Arthik Rashifal, Daily Financial Horoscope, Money Horoscope 19 August 2022: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क सहित सभी राशि वालों के लिए धन के मामले में आज का दिन विशेष होने जा रहा है. आज जन्माष्टमी का पर्व है. इस दिन लाभ होगा या हानि, आइए जानते हैं, आज का आर्थिक राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)- धन को लेकर स्थिति अच्छी दिखाई देती है. आपके पास धन के अच्छे योग बनेंगे. कोई भी काम धन की कमी से रुकेगा नहीं और जब जरूरत पड़ेगी, धन आपके पास पहुंच जाएगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होने से आप कुछ इन्वेस्टमेंट भी करने का विचार करेंगे और शेयर मार्केट की चाल को देखते हुए कुछ अच्छा इन्वेस्टमेंट आपको रिटर्न भी बढ़िया दे सकता है. जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपको आकर्षित करेंगे और उनमें आपको अच्छा लाभ होगा.

वृषभ राशि (Taurus)- धन प्राप्ति के लिए की गई कोई कोशिश आज कामयाबी दे सकती है, जिससे आपके पास पैसे आने की स्थिति बनेगी. आपको आज पैसों से जुड़ी कोई बढ़िया न्यूज़ मिल सकती है, जिससे आपको पता चलेगा कि आपने जो एफर्ट किए थे, वह सफल रहे और उनसे आपके पास पैसा आने का कोई अच्छा माध्यम मिल सकता है. आज कोई आपका पैसा चुराने की कोशिश भी कर सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें.

मिथुन राशि (Gemini)- धन को लेकर आज आपको निश्चिंतता की भावना महसूस होगी. प्रॉपर्टी में निवेश करने से अच्छा फायदा मिलेगा. पहले भी यदि कोई इन्वेस्टमेंट किया हुआ है तो आज उसका रिटर्न अच्छा मिल सकता है. कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिनमान ज्यादा अच्छा नहीं है. आज किसी प्रॉपर्टी को प्राप्त करने के लिए कोई गलत रास्ता अपना सकते हैं, इसलिए इससे बचने की कोशिश करें. जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)- धन को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे. अनजाने रास्ते से पैसा आने से आप हतप्रभ रह जाएंगे लेकिन आज कुछ न कुछ पैसा आपके पास जरूर आएगा और उस पैसे को आप कहां खर्च करेंगे, यह सोचने में आप ज्यादा समय लगाएंगे. रुके हुए काम बनेंगे और आप गवर्नमेंट से भी कोई बड़ा बेनिफिट प्राप्त कर सकते हैं. बैंक लोन के लिए अप्लाई किया है तो आज वह अप्रूव हो सकता है.

सिंह राशि (Leo)- पैसे को लेकर कुछ परेशानी सामने आ सकती है. खर्चे मुंह बाए खड़े रहेंगे और आपको यह सोचना होगा कि पैसा कहां से लाएं, जिनसे उन खर्चों को पूरा कर सकें, इसलिए बहुत सावधानी से अपने धन का इस्तेमाल करें क्योंकि आज पैसे की कमी हो सकती है और खर्चे करने ही पड़ेंगे. परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से सपोर्ट मिल सकती है, जो आपको कुछ पैसा दे सकते हैं और उनकी मदद की बदौलत ही आप कुछ काम पूरा कर पाएंगे.

कन्या राशि (Virgo)- पैसों के मामले में आज का दिन बहुत खर्चा कराएगा. आप आज दिल खोलकर खर्च करेंगे और छोटे-छोटे बच्चों को भी कुछ गिफ्ट दे सकते हैं. आज जन्माष्टमी के मौके पर आप दिल से खुश नजर आएंगे और घर परिवार के ही नहीं बल्कि बाहर के बच्चों के लिए भी कुछ खास करने की कोशिश करेंगे और उनके लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लेकर आएंगे. दही हांडी में भी पैसे खर्च कर सकते हैं लेकिन आज आपको खर्चे करने से खुशी मिलेगी. इनकम अच्छी रहेगी.

तुला राशि (Libra)- धन के मामले में दिन बढ़िया रहने की संभावना है. आपको पुराने रुके हुए इंसेंटिव मिल सकते हैं. कहीं पैसा अटका हुआ था तो वह भी मिलने के योग बनेंगे. बिजनेस में भी कोई अच्छा बेनिफिट आपको आज प्राप्त हो सकता है. इस प्रकार कहें तो आज का दिन चारों तरफ से पैसा लेकर आएगा और कृष्ण जी की कृपा से आपकी समस्त चुनौतियां दूर होंगी और खर्चे भी लिमिट में रहेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- धन को लेकर आज का दिन थोड़ा सा कमजोर है. इनकम तो अच्छी आएगी लेकिन खर्चा भी होगा, इसलिए दोनों में तालमेल बना रहे, इसके लिए आपको बहुत ज्यादा प्रयास करने होंगे। इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन अच्छा है. मार्केट की चाल को देखते हुए इन्वेस्टमेंट करेंगे तो भविष्य में उसका अच्छा लाभ मिल सकता है. आज किसी अपने के लिए काफी खर्च करना पड़ेगा, जिससे उनको खुशी मिलेगी और उनकी खुशी से आपको भी खुशी महसूस होगी.

धनु राशि (Sagittarius)- आर्थिक रूप से आज खुशी और राहत महसूस करेंगे क्योंकि हल्के खर्चे के बावजूद आज के दिन आपकी इनकम बढ़िया रहेगी और हाथ में पैसा रहने से आपका कॉन्फिडेंस भी सातवें आसमान पर होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी और आप कोई नया सौदा कर सकते हैं, जिसमें आपको आने वाले समय में एक मोटी रकम प्राप्त हो सकती है. वह सौदा होने से आप काफी कुछ नजर आएंगे.

मकर राशि (Capricorn)- पैसों के मामले में आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रहेगा. इनकम ठीक-ठाक रहेगी लेकिन पैसा होने के बावजूद भी आप उसे सही तरीके से खर्च नहीं कर पाएंगे और आपका धंधा उधर फिजूल के खर्चों में ही निकल जाएगा और आप समझ नहीं पाएंगे कि पैसा आया भी और चला भी गया. आपने प्लानिंग नहीं की, इसलिए आपको परेशानी होगी. अचानक से खर्च होने में आपके घर वालों का भी हाथ होगा. कुछ घरेलू खर्चे भी होंगे.

कुम्भ राशि (Aquarius)- पैसों को लेकर आपके द्वारा जो कोशिश की जा रही है, वह सफल हो सकती है. आपके पास अच्छा पैसा आएगा. धन को लेकर किसी तरह की कशमकश से बाहर निकलेंगे. दोस्तों को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपके किसी खास काम में आपका कोई खास दोस्त मदद कर सकता है और आपको पैसे दे सकता है, जिससे आपका वह काम हो जाएगा. आपके पैसे पर किसी की बुरी नजर भी पड़ सकती है, इसका ध्यान रखें.

मीन राशि (Pisces)- आज धन को लेकर आप थोड़े से निश्चिंत हो सकते हैं क्योंकि आपको लगेगा कि आप एक ऐसी स्थिति में हैं कि जहां पैसों के लिए आपको किसी का मुंह नहीं देखना पड़ेगा और आपकी मेहनत के अनुसार आपके पास पैसे आते रहेंगे, बस आपको अपने सही वित्तीय प्रबंध पर ध्यान देना होगा ताकि अपने खर्चों को नियंत्रण में रख सकें और जो पैसे आपके पास अवेलेबल हों, उन्हीं के अनुसार खर्च कर सकें. किसी बड़ी प्रॉपर्टी में हाथ डालने के लिए समय ठीक नहीं है.

Love Horoscope 19 August: लव लाइफ आज कैसी रहेगी, सभी राशियों का जानें आज का लव राशिफल

Horoscope Today 19 August 2022: मेष,वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या समेत सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 27 July 2026: वैधृति योग और सोमवार शिव पूजन का संयोग, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
आज का राशिफल, 27 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार
Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार की सुरक्षा अब डिजिटल निगरानी के भरोसे
हरिद्वार की सुरक्षा अब डिजिटल निगरानी के भरोसे
Aaj ka Love Rashifal 27 July 2026: कुंभ राशि: प्यार में बढ़ेगा भरोसा, रिश्तों में आएगी मिठास
कुंभ राशि: प्यार में बढ़ेगा भरोसा, रिश्तों में आएगी मिठास
Aaj Ka Meen Rashifal 27 July 2026: ऑफिस की परेशानियां होंगी दूर, बढ़ेगा आत्मविश्वास
ऑफिस की परेशानियां होंगी दूर, बढ़ेगा आत्मविश्वास

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget