एक्सप्लोरर

Love Horoscope 19 August: लव लाइफ आज कैसी रहेगी? सभी राशियों का जानें आज का लव राशिफल

Love Rashifal 19 August 2022: राशिफल (Rashifal) सभी राशियों के लिए खास होने जा रहा है. 19 अगस्त 2022 का लव राशिफल क्या कहता हैं, जानते हैं.

Love Horoscope Today 19 August 2022, Daily Love Rashifal: जन्माष्टमी का पर्व है आज, 19 अगस्त 2022 का लव राशिफल कुछ राशि वालों के लिए अच्छा होने जा रहा है. मेष से मीन राशि तक के लोगों का जानते हैं लव राशिफल (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries)- आज आप और आपके लवर एक दूसरे के प्रति गहरा आकर्षण अनुभव करेंगे और एक दूसरे के लिए बहुत कुछ करने की इच्छा मन में बलवती होगी. आप उन्हें कुछ बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं, जो उनके चेहरे पर खुशी लेकर आएगा. वह किसी काम में अपनी सलाह देंगे, जिससे आपको उन पर और भी ज्यादा प्यार आएगा. आप उनके किसी खास मित्र और परिवार वाले के लिए कुछ ऐसा करेंगे, जो आपको उनकी नजरों में एक अच्छा इंसान बनाएगा और आपका रिलेशनशिप खूबसूरत होगा.

वृषभ राशि (Taurus)- आज आप अपने रिश्ते में एक नयापन महसूस करेंगे. आपको लगेगा कि आप जिनको दिल से प्यार करते हैं, वह बिल्कुल अलग और सबसे जुदा हैं और इससे आपको उनकी अदाएं बड़ी पसंद आएंगी. आज थोड़ा रोमांस भी करेंगे और अपने रिश्ते को खुलकर एंजॉय करेंगे. अपने लवर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जाएंगे और जन्माष्टमी के दिन साथ में मंदिर जाकर अपने प्यार को एक सही दिशा मिले, ऐसी प्रार्थना भगवान से करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)- प्यार को लेकर परिस्थितियां नया मोड़ ले सकती हैं. आपके प्यार को किसी की नजर लग सकती है और आप अपने लवर के लिए बहुत कुछ करने के चक्कर में कुछ गलत कर सकते हैं, जिससे उन्हें बहुत बुरा लग सकता है और इसलिए आज का दिन प्यार के मामले में कुछ खास नहीं रहेगा. कुछ भी ज्यादा खास करने से बचें और सामान्य रहें. ईश्वर से प्रार्थना करें कि वह आपको अच्छे से समझ सकें. आप दोनों के बीच किसी तरह की कहासुनी न हो, इसका ध्यान रखें.

कर्क राशि (Cancer)- किसी भी काम में जल्दबाजी गलत होती है, इसलिए अपने  लवर के बारे में सारी बातें जाने की जल्दबाजी न करें बल्कि एक-दूसरे को समय दें ताकि धीरे-धीरे एक दूसरे को जानें. इससे आपका रिलेशनशिप खूबसूरत भी रहेगा और एक दूसरे में इंटरेस्ट बना रहेगा. आप अपने काम में कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे, इसलिए आपको थोड़ा सा समय अपने लवर के लिए भी निकालना चाहिए और वह किसी बात को लेकर टेंशन में चल रहे हैं तो उनसे बातचीत करें.

सिंह राशि (Leo)- प्यार के मामले में दिनमान अच्छा रहने की संभावना है. आपको अपने प्यार में बड़ा सुकून मिलेगा और अपने लवर के बारे में कुछ नया जानने को मिलेगा. कुछ ऐसी बात, जो उन्होंने अभी तक आप को नहीं बताई, आपको पता चलेगी जिससे आपके मन में उनके लिए और भी ज्यादा सम्मान बढ़ेगा. आप आज के दिन को धार्मिक रूप से भी मनाएंगे और दोनों साथ मिलकर किसी मंदिर में साथ मन्नत मांग सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)- प्यार को लेकर किए गए हर काम में आज आपको खुशी मिलेगी. रिश्ते में रोमांस भी बढ़ेगा और आप अपने लवर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जाएंगे. हो सकता है दोनों साथ मिलकर आज व्रत रखें या किसी मंदिर में जाकर अपने प्यार की कसमें खाएंगे. आज का दिन एक दूसरे के साथ बिताएंगे और अपने दिल में एक नया आत्मविश्वास और खुशी महसूस करेंगे. आप अपने लवर का प्यार पाकर फूले नहीं समाएंगे.

तुला राशि (Libra)- आप और आपके लवर आज कुछ बड़ा करने की प्लानिंग करेंगे. आज का दिन एक ऐसा दिन होगा, जब आप यह प्रण लेंगे कि आप अपने रिश्ते के लिए कुछ खास कर सकते हैं और एक दूसरे को पैरों पर खड़ा करने में एक दूसरे की मदद भी करेंगे. वास्तव में एक रिश्ते की यही पहचान है कि जिसमें दोनों बराबर हों. आज एक दूसरे को बराबर महत्व देंगे. आज आप दोनों साथ मिलकर कोई नया रेजोल्यूशन ले सकते हैं और अपने रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए शादी की बात भी कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज अपने निजी जीवन को लेकर कुछ तनाव महसूस करेंगे, जिसका असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ेगा। आपके लवर को भी यह बात आपकी शक्ल देखकर समझ आ जाएगी कि आज कुछ परेशान हैं और इसलिए वह बार-बार आपसे जानने की कोशिश करेंगे कि आप क्यों परेशान हैं. ऐसे में उनसे नाराज होने की बजाय अपने दिल की बात उन्हें बताएं ताकि वह एक अच्छे साथी होने का फर्ज निभाएं और आपके गम में शामिल हो सकें और साथ मिलकर हो सकता है कि आप कोई सलूशन निकाल लें.

धनु राशि (Sagittarius)- प्यार के मामले में आज का दिन खुशी देगा. आप अपनी लव लाइफ को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव महसूस करेंगे और अपने लवर के साथ बिताए हर पल को याद करेंगे लेकिन आपको यह समझना होगा कि हर समय वह आपके लिए अवेलेबल नहीं हो सकते, इसलिए अगर आपकी किसी बात का जवाब उनकी तरफ से तुरंत न मिले तो थोड़ा धैर्य रखें और शांति से काम लें, बेवजह नाराज न हों.

मकर राशि (Capricorn)- आज प्यार को लेकर थोड़ी बगावत देखने को मिलेगी. आपको लगेगा कि जैसे आप चारों तरफ से घिरे हुए हैं और आप किसी बंधन में हैं क्योंकि आपके लवर की तरफ से आपके ऊपर एक अलग तरीके का दबाव होगा, जो आपको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, इसलिए आज आप दोनों के बीच कुछ गरमा-गरम बहस हो सकती है और अगर आपने ठीक से बात नहीं की तो लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें.

कुम्भ राशि (Aquarius)- प्यार का रिश्ता बहुत ही बढ़िया तरीके से आगे बढ़ेगा. अपने लवर को कुछ बहुत खास महसूस करवाने के लिए किसी खास जगह घुमाने लेकर जा सकते हैं और कोई बहुत बड़ा गिफ्ट उन्हें दे सकते हैं. उनके चेहरे की खुशी देखकर आप भी खुश नजर आएंगे और अपने आप पर गर्व महसूस करेंगे कि आपको एक ऐसा साथी मिला है, जो हर समय और हर पल आपके बारे में सोचता है और आपका साथ देता है. वास्तव में आपका रिश्ता एक अच्छे साथी की तरह आगे बढ़ेगा.

मीन राशि (Pisces)- प्यार के मामले में आज का दिन आपके चेहरे पर रौनक बढ़ाने वाला होगा. इसका मतलब आप समझ ही गए होंगे कि आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और रोमांस चरम पर होगा. आज रोमांस का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे और अपने लवर को हर खुशी देने की कोशिश करेंगे. दोनों साथ मिलकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे और शादी की प्लानिंग तक भी जा सकते हैं.

Horoscope Today 19 August 2022: मेष,वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या समेत सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, करें गोपाल स्तुति और ये उपाय

Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण ऐसे ही नहीं थे सोलह कलाओं के स्वामी, कुंडली में मौजूद था ये योग, जानें जन्म की कथा

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 29 July 2026: कल का राशिफल, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
कल का राशिफल 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!
Aaj Ka Rashifal: करियर, धन या प्यार... 28 जुलाई 2026 को किस राशि का दिन रहेगा सबसे शानदार?
आज का राशिफल 28 जुलाई 2026: इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 28 July 2026: मीन राशि 10वें चंद्रमा से कार्यक्षेत्र में रहेगा बोलबाला, विदेश जाने का मिलेगा शानदार अवसर
Meen Rashifal 28 July 2026: मीन राशि 10वें चंद्रमा से कार्यक्षेत्र में रहेगा बोलबाला, विदेश जाने का मिलेगा शानदार अवसर

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget