एक्सप्लोरर

Astrology: दाने-दाने को हो जाएंगे मोहताज, यदि इस राशि के लोग करेंगे ये गलत काम

Astrology, Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गलत काम करने से हमारे ग्रहों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है और शुभ फल देने वाले ग्रह भी नकारात्मक परिणाम देने लगते हैं.

Astrology, Zodiac Sign: राशियों पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है. ये आपके कर्मों से प्रभावित होते हैं, जब आप शुभ और श्रेष्ठ कार्य करते हैं तो ग्रहों की शुभता में वृद्धि होती हैं वहीं जब कोई गलत काम करते हैं इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ग्रह अशुभ फल देने लगते हैं जिस कारण जीवन में कई प्रकार की समस्याओं और मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. 

मेष राशि (Aries)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है. जिसका संबंध साहस, पराक्रम, रक्त, भूमि, ऊर्जा, तकनीक आदि से है. शास्त्रों में मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति बताया गया है. मंगल ग्रह जब खराब होता है तो जेल की हवा भी खिला देता है. इसलिए इस ग्रह को अशुभ नहीं होना देना चाहिए. मंगल खराब होने पर दुर्घटना, नेत्र रोग, उच्च रक्तचाप, गठिया रोग और पथरी आदि की समस्या भी प्रदान करता है. मंगल गलत से संगत से बहुत जल्द प्रभावित होता है. जो लोग नकारात्मक सोच के होते हैं, और दूसरों को हानि पहुंचाने के लिए तैयार रहते हैं ऐसे लोगों से फौरन दूरी बना लेना चाहिए. शराब और अन्य नशों से दूर रहना चाहिए. नशा करने वालों का मंगल जल्द खराब होता है. खराब मंगल धन की हानि भी कराता है. इस राशि के लोगों को क्रोध से बचना चाहिए.

मंगल मजबूत कब होता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को मजबूत बनाने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. रोगियों की सेवा करें.

मकर राशि (Capricorn)- मेष राशि पर शनि का प्रभाव सबसे अधिक रहता है, क्योंकि शनि ही इस राशि के स्वामी हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि को सभी ग्रहों का न्यायाधीश बताया गया है. वहीं कलियुग के कर्मफलदाता शनि देव को माना गया है. शनि का स्वभाव क्रूर है, इनकी चाल बहुत ही धीमी है. यही कारण है कि ये राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं. शनि को दंडाधिकारी भी कहा जाता है. शनि कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं, इसलिए मकर राशि वालों को इसका ध्यान रखना चाहिए. गलत काम करने वालों को शनि देव साढ़े साती, ढैय्या के दौरान सबसे खराब फल प्रदान करते हैं. जो लोग दूसरों का धन हड़प लेते हैं, कमजोर और मेहनत करने वालों को परेशान करते हैं शनि उन्हें कभी माफ नहीं करते हैं. शनि कर्म के भी कारक हैं. जो नियम और अनुशासन का पालन नहीं करते हैं उन्हें शनि कठोर दंड देते हैं, ऐसे लोगों को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है.

शनि के उपाय
शनिवार का दिन शनि देव का दिन माना गया है. इस दिन शनि मंदिर में शनि देव की पूजा करने और शनि से जुड़ी चीजों का दान करने से शनि प्रसन्न होते हैं. कमजोर की मदद करने और उनका सहारा बनने वालों को शनि विशेष फल प्रदान करते हैं. शनिवार के दिन शनि चालीसा और शनि मंत्रों का जाप करने से भी शनि की अशुभता दूर होती है.

Lucky Zodiac Sign: वृषभ राशि वालों का अच्छा समय कब आएगा? इस प्रश्न का उत्तर जाननें के लिए यहां करें क्लिक

Shani Dev: आषाढ़ के पहले शनिवार को बन रहा है 'शनि' पूजा का विशेष संयोग, इन राशियों को उठाना चाहिए लाभ

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: कन्या के लिए नए विचार, तुला के लिए घर-संपत्ति और सिंह के लिए मुकाबले का दिन… पढ़ें दशहरे का राशिफल
आज का राशिफल 20 अक्टूबर: विजयादशमी पर मकर राशि में चंद्रमा और शूल योग, मंगलवार को किन राशियों को मिलेगी विजय?
आज का कन्या राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, अतिरिक्त आय के साधन, पिता-भाई के साथ से मुनाफा व नया आउटलेट खोलने की योजना
आज का कन्या राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, अतिरिक्त आय के साधन, पिता-भाई के साथ से मुनाफा व नया आउटलेट खोलने की योजना
आज का सिंह राशिफल 20 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से आलस्य व कठोरता पर नियंत्रण जरूरी, पुरानी प्रॉपर्टी की वापसी व बड़ी कंपनी का सहयोग
आज का सिंह राशिफल 20 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से आलस्य व कठोरता पर नियंत्रण जरूरी, पुरानी प्रॉपर्टी की वापसी व बड़ी कंपनी का सहयोग
आज का कर्क राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से व्यापार में बंपर लाभ, टैक्स विवाद का समाधान व कॉरपोरेट में बड़ी खुशखबरी
आज का कर्क राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से व्यापार में बंपर लाभ, टैक्स विवाद का समाधान व कॉरपोरेट में बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget