एक्सप्लोरर

Aries 2025 Tarot Predictions: मेष राशि के लिए नया साल कैसा रहेगा? टैरो कार्ड से जानें वार्षिक राशिफल

Aries 2025 Tarot Predictions: मेष राशि वालों के लिए साल 2025 विशेष है. लव, करियर, बिजनेस, फैमली के लिहाज से नया साल कैसा रहेगा? टैरो कार्ड रीडर से जानें मेष राशि का वार्षिक राशिफल.

Aries 2025 Tarot Predictions: साल 2025 मेष राशि वालों के लिए लव, करियर, हेल्थ, बिजनेस, फैमली के लिहाज से कैसा रहेगा. टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें मेष राशि का 2025 का वार्षिक राशिफल.

मेष 2025 लव टैरो राशिफल 

मेष राशि के जातकों को मिलने वाले कार्ड्स के अनुसार साल आपके लिए अनुकूल रहेगा. इस राशि के लोगों के जीवनसाथी को समझना होगा कि यह जातक मज़बूत और आत्मविश्वासी होते हैं. इन्हें अपने पार्टनर की आत्मनिर्भरता और ताकत बेहद पसंद होती है जबकि इन लोगों को किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं आता है. ऐसे में, मेष राशि वालों के जीवनसाथी के लिए अपने पार्टनर को आज़ादी देना जरूरी होता है जिससे आप दोनों का रिश्ता स्वास्थ्य और प्रेम से पूर्ण बना रहे. अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे शख्स के साथ रिश्ते में आना चाहेंगे जिसके भीतर यह सारे गुण मौजूद हों और इस तरह का व्यक्ति मिलने पर आप उनके साथ रिश्ते में आ सकते हैं. 

मेष 2025 आर्थिक टैरो राशिफल 

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, अंत में सफलता जरूर मिलेगी. साल की शुरुआत में बढ़ते खर्चों को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. यदि आप मेहनत करेंगे और समय पर प्लानिंग और सही रणनीति बनाकर काम करेंगे, तो स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकेंगे. आपको अलग-अलग स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी, जिससे धन की वृद्धि होगी. साल के पहले चरण में इनकम में वृद्धि हो सकती है, लेकिन दूसरे चरण में खर्च बढ़ सकता है. बिजनेस में उन्नति के योग बने रहेंगे. आपको बिजनेस में अच्छी आय के मौके मिल सकते हैं. 

मेष 2025 जॉब टैरो राशिफल 

टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा  ने बताया कि साल की शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अच्छा प्रोग्रेस भी दिखाई दे रहा हे. काम पर आप पूरी तरह फोकस कर रहे हैं, लेकिन थोड़ा और प्रयास करने से आपको बेहतर परिणाम मिल सकता है. वर्ष के बीच में आपको सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा. सैलरी में इंक्रीमेंट और अच्छी पोस्ट मिलने के योग हैं. जॉब की तुलना में बिजनेस करने वालों के लिए यह वर्ष चुनौतियों से भरा रहेगा. शुरुआत में इनकम बढ़ेगी और बिजनेस की गति भी रोलरकोस्टर वाले मोड में रहेगी.

मेष 2025 फैमली टैरो राशिफल 

फैमिली मेंबर्स, लाइफ पार्टनर और दोस्तों का सपोर्ट मिलता रहेगा, लेकिन किसी खास व्यवसाय में राह आसान नहीं है. लव लाइफ के लिए यह साल अच्छा रहेगा. आपसी बॉन्डिंग मजबूत होगी और केमिस्ट्री भी बेहतर बनी रहेगी. इससे आपके लव और इमोशनल अटैचमेंट में वृद्धि होगी. आप अपने पार्टनर को नए तरीकों से प्रभावित कर उनके करीब आएंगे और संवेदनशील बनेंगे. मैरिड कपल्स के लिए भी यह साल प्रेरणादायक रहेगा. आपसी समझ से परिवारिक दायित्वों को अच्छी तरह निभाएंगे और संतान के साथ खुशी के पलों का आनंद लेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ व्यापारिक संबंध से भी लाभ होगा.

मेष 2025 स्टूडेंट्स टैरो राशिफल 

छात्र नए साल  में पढ़ाई के प्रति गंभीर नज़र आएंगे. इस दौरान आप पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षा से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करेंगे. जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, वह बिना किसी समस्या के ऐसा करने में सक्षम होंगे. वर्ष  में इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं, उन्हें इसमें सफलता मिलने के योग बनेंगे. धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे और लंबी यात्राओं से मान-सम्मान मिलेगा. आपका सामाजिक स्तर भी ऊंचा होगा. विद्यार्थियों की बात करें, तो शुरुआत में उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बाद सफलता मिलने के योग हैं. उच्च शिक्षा के लिए समय थोड़ा संघर्षपूर्ण नजर आ रहा हे.  पढ़ाई को लेकर विदेश यात्रा की इच्छा पूरी हो सकती है.

उपाय
अपनी जेब में लाल रुमाल अवश्य रखें. मंगलवार के दिन मीठी रोटी गाय को खिलाएं.

यह भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में स्नान की प्रमुख तिथियां क्या हैं? अभी से नोट कर लें ये शुभ डेट

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget