एक्सप्लोरर

Aquarius Yearly Horoscope 2024: कुंभ राशि के लिए नया साल रहेगा थोड़ा कमजोर, जानें 2024 का वार्षिक राशिफल

Aquarius Horoscope 2024: साल 2024 कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. एस्ट्रोलॉजर रुचि शर्मा से जानें लव, करियर, शिक्षा, आर्थिक और स्वास्थ्य के लिए कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Kumbh Rashi 2024).

Kumbh Rashifal 2024: नया साल अपने साथ नई उमंगे,नई खुशियां लेकर आता है. लेकिन इसी के साथ कुछ चुनौतियां भी रहती है. ऐसा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण होता है. हालांकि अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है.

बात करें कुंभ राशि कि तो नया साल 2024 कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रहेगा या फिर बीते वर्ष 2023 की तरह की जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे. आइये ज्योतिष से जानते हैं नए साल में कुंभ राशि वालों को किन समस्याओं से निजात मिलेगी, कैसा रहेगा करियर,आर्थिक पक्ष, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य और लव लाइफ. जानते हैं 2024 का कुंभ वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2024)-

कुंभ लव राशिफल 2024 (Aquarius Love Horoscope 2024)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल कुछ कमजोर रहने वाला है. क्योंकि इस वर्ष शुरुआत से ही मंगल और सूर्य गर्म प्रकृति के गृह विराजमान रहेंगे, जो आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे. इससे आपके प्रेम संबंधों में समस्या आएगी, लेकिन जनवरी के महीने में आपको शांति बनाए रखना होगी व किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति को ना पनपने दे, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी.

फरवरी से अप्रैल के बीच का समय आपके लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि इस समय शुक्र और बुद्ध जैसे ग्रह आपकी राशि में विराजमान रहेंगे, जो आपके प्रेम पर दृष्टि डालेंगे और उसमें चल रही समस्याओं से भी आपको निजात मिलेगी. दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पित रहेंगे और एक दूसरे से कुछ भी नहीं छुपा पाएंगे, जिससे आपका रिश्ता बेहतर चलेगा और आप एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे.

लेकिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए इस बार शनि महाराज आपके  सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जो गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के तनाव को बढ़ाएगा और उनके साथी से रिश्तों में खटास आ सकती है. पारिवारिक रिश्तों में आप कुछ बातों को लेकर बाइस बाजी में पड़ सकते हैं. लेकिन अप्रैल के समय में यदि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाएंगे और जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुनेंगे और उन्हें कुछ उल्टा सीधा नहीं बोलेंगे, तो यह समय आपका अच्छा बीतेगा.

कुंभ करियर राशिफल 2024 (Aquarius Career Horoscope 2024)

करियर के लिहाज से यह साल आपके लिए मिला जुला रहेगा. क्योंकि आपके तीसरे भाव पर शनि महाराज की दृष्टि रहने के कारण आप अपने कामों में खूब मेहनत करेंगे. कार्य क्षेत्र में आपको अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी में  पूरे प्रयास करेंगे और उनमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. मेहनत के आपको पूरे फल मिलेंगे. लेकिन फरवरी से मार्च के समय में आप अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे. इसी समय में विदेश जाकर किसी नौकरी को भी कर सकते हैं.

जनवरी में आपको नौकरी में अच्छा प्रमोशन  मिल सकता है. आपका प्रमोशन हो सकता है. व्यापार कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा. आपको आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है. लेकिन आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें. यदि आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो अप्रैल के बीच आप वह भी कर सकते हैं, जिसमें आपको कोई समस्या नहीं आएगी और बाद में आपकी रणनीति आपको अच्छा लाभ दिलाएगा.

आप कुछ सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले सकते हैं. लेकिन आप कोई जोखिम भरा काम करने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है. आप किसी ऐसी स्कीम में धन लगाये, जो आपको अच्छा लाभ देगी. भाग्य का इस साल आपको पूरा साथ मिलेगा. इस कारण आपको काफी समस्याओं से भी राहत मिलेगी.

कुंभ शिक्षा राशिफल 2024 (Aquarius Education Horoscope 2024)

कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष यह साल थोड़ा कमजोर रहने की और इशारा कर रहा है. क्योंकि इस साल आप मेहनत तो करेंगे. लेकिन आपको इतना फल नहीं मिलेगा. आपका ध्यान भंग होता रहेगा. कुछ पारिवारिक समस्याओं का असर आपकी पढ़ाई पर पड़ सकता है. इस समय मे आप इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई में मन लगाने की कोशिश करें. लेकिन फिर भी फरवरी से मार्च के बीच का समय आपके लिए अच्छा रहेगा. इस दौरान आप अपनी पढ़ाई को काफी समय देंगे और आपको यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनके लिए आप अपने सीनियर्स की मदद भी लेंगे, जो आपके बहुत काम आएगी.

आप यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो इस समय में आप आवेदन कर सकते हैं. अक्टूबर से दिसंबर के बीच का समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है. इस समय में आप किसी प्रतियोगिता व नौकरी के लिए आवेदन करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें.

कुंभ आर्थिक राशिफल 2024 (Aquarius Financial Horoscope 2024)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष धन के मामले में अच्छा रहने वाला है. इस वर्ष आपको आमदनी को बढ़ाने के अच्छे स्रोत मिलेंगे, क्योंकि सूर्य और मंगल जैसे गृह आपके एकादश भाव में रहेंगे, जिसके कारण आप आर्थिक क्षेत्र में अच्छी तरक्की करेंगे. सरकारी नौकरी मिलने के भी आपके पूरे योग बनते दिख रहे हैं. नौकरी में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आप किसी नए व्यापार की भी शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी.

इस साल आप धन के मामले में मालामाल रहेंगे. लेकिन आप कुछ अच्छे निवेश करने की भी योजना बनाएं. आप किसी ऐसी स्कीम में धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी. लेकिन इस वर्ष राहु महाराज आपकी राशि में रहकर आपके खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे, जिन पर यदि आप लगाम लगाने की कोशिश करेंगे उसमें आपको काफी हद तक सफलता भी मिल सकेगी.

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Aquarius Health Horoscope 2024)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल सेहत के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा. क्योंकि इस साल शनि महाराज आपकी राशि में रहकर आपको अच्छी सेहत दिलाएंगे. यदि कुछ समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही है, तो उनमें भी काफी हद तक निजात मिलेगी और आप एक अच्छा जीवन जीएंगे और उत्तम स्वास्थ्य का लाभ उठाएंगे. योग और व्यायाम आपको स्वस्थ रहने में आपकी खूब मदद करेगा, जिसका आप सहारा लेकर काफी समस्याओं से छुटकारा पाएंगे.

दूसरे भाव में राहु और आठवें भाव में केतु के विराजमान रहने के कारण समस्याएं आएंगी, तो यदि आपने उन पर ध्यान नहीं दिया, तो वह बढ़ सकती है. आप अपने खान-पान में पूरा ध्यान दें.

ये भी पढ़ें: Aquarius Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों के लिए सौगात लेकर आएगा नया साल, जानिए 2024 का वार्षिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Reading 11 March 2026: टैरो कार्ड से जानें मेष से मीन राशियों का बुधवार का राशिफल?
Tarot Card Reading 11 March 2026: टैरो कार्ड से जानें मेष से मीन राशियों का बुधवार का राशिफल?
होली के बाद पहले मंगलवार को अयोध्या में बुढ़वा मंगल का आयोजन, जानें इस खास परंपर का महत्व?
होली के बाद पहले मंगलवार को अयोध्या में बुढ़वा मंगल का आयोजन, जानें इस खास परंपर का महत्व?
Kal Ka Rashifal 11 March 2026: मेष राशी को जमीन विवाद में राहत, वृष-मिथुन को करियर में सफलता के संकेत! जानें बुधवार का राशिफल
Kal Ka Rashifal 11 March 2026: मेष राशी को जमीन विवाद में राहत, वृष-मिथुन को करियर में सफलता के संकेत! जानें बुधवार का राशिफल
क्या संजू सैमसन मैदान में उतरने से पहले करते हैं कोई खास पूजा? जानिए इसके पीछे का सच?
क्या संजू सैमसन मैदान में उतरने से पहले करते हैं कोई खास पूजा? जानिए इसके पीछे का सच?

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Embed widget