एक्सप्लोरर

9 अप्रैल राशिफल: तुला राशि वाले आज के दिन भूलकर भी न करें ऐसा, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Horoscope Today: आज का राशिफल मेष राशि के जातकों को उत्साह से काम करने के लिए कह रहा है. आज के दिन अपनी प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. ये मौका हाथ जानें नहीं देना है. मिथुन राशि के जातक आज के दिन आलस को त्याग दें, आलस के कारण आज के दिन बहुत कुछ मिस कर सकते हैं.

Aaj Ka Rashifal: आज से वैशाख का मास शुरू हो रहा है. आज के दिन सिंह राशि के जातकों के काम नहीं रुकेंगे. लेकिन लेनदेन से बचें. मकर राशि के जातक आज के दिन आत्म विश्वास से भरें रहेंगे. कुछ ऐसे करेंगे जिससे उनकी सराहना होगी. मीन राशि के जातकों का भाग्य आज पूरा साथ देगा इसलिए निराश होने की जरुरत नहीं है. शेष राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन आइए जानते हैं.

मेष- आज के दिन आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं यह सकारात्मक ऊर्जा पॉजिटिव कार्यों में लगाए तो उत्तम होगा. ऑफिस के कार्य को लेकर आप अपने सहयोगियों का मार्ग दर्शन करने में सफल रहेंगें जिससे की वह सभी कार्य को त्रुटी मुक्त कर सकें और अच्छा परिणाम प्राप्त हो. व्यापारियों को सरकार की ओर  से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना दिखाई दे रहीं है. स्वास्थ्य की बात करें तो पैर में मोच आने की आशंका है, जिसकी वजह सूजन जैसी स्थिति भी बन सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे. वहीं जो लोग अविवाहित है उनके विवाह  से संबंधित चर्चा हो सकती है. वृष- आज के दिन कार्य को लेकर आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आपको पूरी निष्ठा के साथ करना होगा और एक बात ध्यान रखनी होगी की कार्यों को धैर्य के साथ करें अन्यथा जल्दबाजी में किया गया कार्य गलत भी हो सकता है. व्यापारियों के खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है, वहीं दूसरी ओर व्यापार को लेकर आपके गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगें इस ओर सचेत रहने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है. जीवनसाथी अगर आपसे कुछ कह रहें है तो उनकी बातों को सुनें और समझे क्योंकि ताल-मेल न बैठने से विवाद की स्थिति बन सकती है. मिथुन- आज के दिन काम को करने में मन नहीं लगेगा. वहीं ऑफिशियल कार्य में भी गलती या भूल के कारण उच्चाधिकारी और बॉस  आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए जो भी कार्य करें उसे रिचेक भी करते चलें. व्यापार के मामले में दिन शुभ रहने वाला है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आलस्य से बचना चाहिए नहीं तो व्यापार में धन हानि हो सकती है. हेल्थ में बदलते मौसम के कारण अचानक स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है इस ओर अलर्ट रहने की आवश्यकता है. घर से रिलेटेड महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर अधीर न हों सभी कार्य समयानुसार हो जाएंगे. बेवजह बच्चों पर गुस्सा करने से बचे. कर्क- आज  के दिन प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही लोगों को सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक भी करने में सफल रहेंगें. लोग आपकी बातों पर काफी विश्वास करेंगे. ऑफिशियल कामों को आज पूरे  फोकस के साथ करने में लगना होगा. व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए गम्भीरतापूर्वक कार्य करने की कोशिश करनी चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से कफ के रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. यदि ऐसी स्थिति नहीं हैं तो संतान के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा. वर्तमान परिस्थियों को देखते हुए धैर्य के साथ घर पर रहें. सिंह- आज के दिन मन में उत्साह की भावना रहेगी, जिससे सभी कार्य बनते नजर आएंगे. प्रभु पर भरोसा रखते हुए स्वास्थ्य लाभ लेना होगा. बैंक से जुड़े लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. सरकार द्वारा चलाए जा रहें अभियान में मुख्य भूमिका निभानी होगी. फंसे हुये ऑफिशियल कार्यों को ठीक करने में आप सफल रहेंगें. स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन में थोड़ी गड़बड़ी है इसलिए बहुत अधिक गरिष्ठ और तला व चिकनाईयुक्त भोजन करने से बचें. यदि आप सोशल मीडिया से जुडे हैं तो एक्टिव रहें ग्रहों कि स्थितियाँ आपको कोई अच्छा लाभ दिला सकती हैं पारिवारिक समस्याओं को हल करने की कोशिश सफल रहेगी. कन्या- आज के दिन नकारात्मक बातों को सोचने से बेहतर होगा की सकारात्मक बातों पर ध्यान दिया जाएं जिससे मन भी प्रसन्नचित रहें. वहीं  ऑफिशियल कार्यों को लेकर बॉस से अपनी बातों को मुखरता से कहें व उन्हें अपनी बातों सही ढंग से समझाएं अन्यथा बॉस आपकी बातों को समझ नहीं पाएंगे जिससे वह कनफ्यूज हो सकते हैं. व्यापारियों को रुके हुए कार्यों को लेकर अभी तक जो उलझने थी वह अब कुछ हद तक समाप्त होती दिखाई दे रहीं है. स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लें परिवार में सभी के साथ स्वादिष्ट भोजन व घर की सुख-सुविधाओं का आनंद उठायेंगे. तुला- आज के दिन नकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी इसलिए किसी से फालतू बातें न कहें न ही दूसरों की बातें सुनें. लॉक डाउन के कारण घर से ही ऑफिस के कार्य कर रहें है तो सहयोगियों की फोन एवं मेल से मदद करते रहें. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. विद्यार्थी वर्ग अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे. स्वास्थ्य में चल रहे विषाक्त रोगों को लेकर मन भयभीत हो सकता है. बेवजह भयभीत होने से अच्छा है कि नियमों का पालन करें. परिवार के विरूद्ध कोई ऐसा कार्य न करें जिससे की माता-पिता व घर के बड़े नाराज हो जाएं मां के साथ अधिक समय व्यतीत करें. वृश्चिक- आज के दिन चल रही आर्थिक कमज़ोरी को लेकर आप परेशान रहेंगें. ऑफिशियल कार्यों की अधिकता रहने के कारण आज आराम करने का समय बिल्कुल नहीं मिलेगा. व्यापारियों को लाभ होने की संभावना दिखाई दे रहीं है वहीं दूसरी ओर व्यापार को लेकर कोई भी  समझौता करने से बचे अन्यथा घाटे का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें पढ़ाई में मन लगेगा जिससे वह अपने कठिन विषयों को याद करने में सफल हो सकते हैं. हेल्थ में बेवजह के तनाव से बचने के लिये योग और प्राणायाम का सहारा लें. परिवार में कहीं से शोक समाचार मिलने की आशंका है. धनु- आज के दिन यदि कोई उधारी मांगता है तो उसकी जरूरत को  परख कर ही धन दें अन्यथा धन डूब सकता है. ऑफिस के कार्यों को और सही ढंग से करने पर आपकी गुणवत्ता बेहतर हो सकती है. खुदरा व्यापारियों को आज छोटे मोटे लाभ होते रहेंगें. विद्यार्थियों के लिए कला से संबंधित कार्य करना उत्तम रहेगा. स्वास्थ्य में अपने शरीर को फिट रखने के लिए बस एक ही इलाज है की अपने मन को शांत रखें और प्रसन्नचित रहें यही सबसे बड़ी औषधि है. घर में सदस्यों के साथ हंसी मजाक करें जिससे घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा इस कार्य में जीवनसाथी का  पूर्ण सहयोग भी मिलेगा. मकर- आज के दिन आप में आत्मविश्वास और संतोष दोनों ही भरपूर मात्रा में रहेंगे. ऑफिस के कठिन कार्य को आप सरलता से  मैनेज करने में सफल होगें जिससे उच्च अधिकारी आपके कार्यों की  काफी प्रशंसा करेंगे वहीं दूसरी ओर सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को कठोर मेहनत करनी पड़ेगी. व्यापार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है जिससे व्यापारिक स्थितियां सामान्य होगीं. स्वास्थ्य की दृष्टि से नसों में खिचाव व जोड़ों में दर्द होने की आशंका है वहीं जो महिलाएं गर्भवती है उनको अधिक सचेत रहना होगा. परिवार के दायित्वों के प्रति गंभीर रहें व अपनी जिम्मेदारियों को बोझ न समझें. कुम्भ- आज के दिन पूजा-पाठ करने में मन लगेगा हो सके तो घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई भी कर सकते हैं. ऑफिशियल कार्यों को  पूर्ण करने में फोकस करना चाहिए नहीं तो भविष्य में कार्यभार बढ़ता जाएगा. वहीं जो लोग कारोबार करते है उनका दिन सामान्य रहने वाला है.  विद्यार्थियों को पढ़ाई के और भी तरीके खोजने होंगे जैसे- ऑनलाईन , ई बुक आदि. जिन लोगों का लगातार वजन बढ़ रहा है वह लोग घर पर ही एक्सरसाईज व योग करते रहें. परिवार से संबंधित कोई निर्णय लेने में बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा साथ ही उनके साथ कुछ समय व्यतीत करना आपके लिए उत्तम रहेगा. मीन- आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा. ऑफिशियल कार्यभार अधिक हो सकता है इसको लेकर चिंतित न हो सभी कार्य समय से पूर्ण हो जाएंगे. वहीं मीडिया से जुड़े लोगों को प्रोमोशन मिलने की संभावना दिखाई दे रहीं है .बड़े व्यापारियों को लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी है क्योंकि छोटी सी भी लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली होगी, इसलिए सचेत रहें. संतान के साथ समय व्यतीत करें यदि आपको अपने बच्चे का एडमिशन करना था और लॉक डाउन की वजह से व रूक गया इसलिए घर पर ही पढ़ाई से संबंधित एक्टिविटी कराए.

चाणक्य नीति: इन लोगों को जीवन में कभी नहीं मिलती है सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget