एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन सिर्फ सोना खरीदना जरूरी नहीं, ये चीजें भी मानी जाती हैं शुभ

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन सोना के अलावा भी कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का त्योहार कल यानी 10 मई को मनाया जाएगा. यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन शुरु किए गए काम में हमेशा बरकत मिलती है. 

किसी भी मांगलिक काम के लिए अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. 

हालांकि अगर आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इन्हें घर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है. जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन आप सोने के अलावा और क्या चीजें घर ला सकते हैं. 

अक्षय तृतीया के दिन घर लाएं ये चीजें (Auspicious Things To Buy On Akshaya Tritiya)

  • अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो कोई बात नहीं. माता लक्ष्मी को कौड़ी अत्यंत प्रिय है, इसलिए आप इस दिन कौड़ी भी खरीद सकते हैं. इस दिन 11 कौड़ियां खरीदकर उनकी पूजा करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
  • अक्षय तृतीया के दिन घर में दक्षिणावर्ती शंख लाना चाहिए. यह एक दिव्‍य शंख है. माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. पौराणिक कथा के अनुसार इस शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी. इसलिए इसे मां लक्ष्मी का भाई भी माना जाता है. 
  • एकाक्षी नारियल को भी माता लक्ष्मी का रूप माना गया है. जिन लोगों के पास एकाक्षी नारियल होता है उन पर माता लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं. इन लोगों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है. अक्षय तृतीया के दिन एकाक्षी नारियल लाने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है.
  • सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो अक्षय तृतीया के दिन पारद शिवलिंग घर लाएं और पूरे विधि-विधान से उसकी पूजा करें. पारद शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव के साथ-साथ लक्ष्मी माता की भी कृपा बनी रहती है. माना जाता है कि घर में इसे रखने से माता लक्ष्मी और कुबेर देवता का स्थायी वास होता है. 

ये भी पढ़ें

गुरु-शुक्र के अस्त होने से इन राशि वालों को 29 जून तक रहना होगा सावधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget