एक्सप्लोरर

साढ़े 7 साल बाद इस राशि के लोग शनि साढ़े साती से होने वाले हैं मुक्त, अब तरक्की के खुलेंगे रास्ते

अगर कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में हैं तो शनि की दशा के दौरान अच्छे फल प्राप्त होंगे. यहां आप जानेंगे किस राशि वालों को शनि की साढ़े साती से जल्द मुक्ति मिलने वाली है.

Shani Sade Sati: अधिकतर लोग ऐसा मानते हैं कि शनि साढ़े साती हमेशा बुरे परिणाम ही देती है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ऐसा कहना बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि शनि साढ़े साती के दौरान कई लोगों को अपार सफलता भी मिलती है. ये व्यक्ति की कुंडली पर निर्भर करता है कि उस पर शनि की इस महादशा का कैसा प्रभाव पड़ेगा. अगर कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में हैं तो शनि की दशा के दौरान अच्छे फल प्राप्त होंगे और अगर शनि कमजोर स्थिति में हैं तो शनि साढ़े साती हो या फिर ढैय्या इस दौरान कई कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. यहां आप जानेंगे किस राशि वालों को शनि की साढ़े साती से जल्द मुक्ति मिलने वाली है.

29 अप्रैल 2022 में शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. इस दौरान शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे. इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही कुंभ राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी तो वहीं मीन राशि वालों पर इसका पहला चरण शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही मकर वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण तो कुंभ वालों पर दूसरा चरण शुरू होगा. कुल मिलाकर धनु जातकों के अच्छे दिन शुरू होने के आसार रहेंगे क्योंकि इस राशि वालों को साढ़े सात साल बाद शनि की इस महादशा से मुक्ति जो मिल जाएगी. जो काम आपके शनि की इस महादशा के कारण रूके हुए थे वो बनने लगेंगे.

शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी. वहीं कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि की ये ढाई साल की दशा शुरू हो जाएगी. शनि ढैय्या की अवधि ढाई साल की होती है और शनि साढ़े साती की तरह ही शनि ढैय्या भी लोगों के जीवन को प्रभावित करती है.

29 अप्रैल को अपनी राशि बदलने के बाद शनि 5 जून को वक्री हो जायेंगे और अपनी वक्री चाल चलते हुए 12 जुलाई को फिर से मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे. मकर राशि में शनि 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे. इस 6 महीने की अवधि में वो राशियां फिर से शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगी जो इससे मुक्त हो चुकी थीं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget