एक्सप्लोरर

Adhik Maas 2023: अधिकमास के पहले दिन करें राशि के अनुसार दान, ग्रह दोष होंगे शांत

Adhik Maas 2023:18 जुलाई से अधिकमास की शुरुआत हो रही है. अधिकमास भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है. इस माह मंगल कार्य अशुभ माने जाते हैं. लेकिन पूजा-व्रत और दान का विशेष महत्व होता है.

Adhik Maas 2023, Daan According to Zodiac: अधिकमास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. इसे पुरुषोत्तम मास या मलमास भी कहते हैं. मान्यता है कि अधिकमास में सभी देवी-देवता देवलोक से आकर पृथ्वीलोक पर वास करते है. वहीं इस साल अधिकमास सावन महीने में लगा है, जिससे इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है.

बता दें कि अधिकमास की शुरुआत मंगलवार 18 जुलाई 2023 से हो रही है और इसका समापन बुधवार 16 अगस्त 2023 को होगा. अधिकमास में भले ही शुभ-मांगलिक कार्यों को वर्जित माना गया है. लेकिन इस दौरान पूजा-पाठ, जप-तप और दान का खास महत्व होता है. ज्योतिष के अनुसार, अधिकमास में अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान करेंगे तो इससे ग्रह-दोषों से भी मुक्ति मिलेगी. जानते हैं राशि के अनुसार, अधिकमास में किन चीजों का करें दान.

  • मेष राशि (Aries): मालपुआ, घी, चांदी, लाल वस्त्र, केला, अनार, तांबा, मूंगा और गेंहू का दान मेष राशि वाले कर सकते हैं. 
  • वृषभ राशि (Taurus): आप अधिकमास पर सफेद वस्त्र, चांदी, सोना, मालपुआ, मावा, शकर, चावल, केला, मोती आदि दान करें.
  • मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों के लिए अधिकमास के पहले दिन पन्ना, मूंग दाल, तेल, कांसा, केला, सिंदूर और साड़ी का दान करना शुभ रहेगा.
  • कर्क राशि (Cancer): अधिकमास पर कर्क राशि वाले लोग मोती, चांदी, मटका, तेल, सफेद वस्त्र, गाय, मालपुआ, मावा, दूध, चावल आदि दान में कर सकते हैं.
  • सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. अधिकमास पर लाल वस्त्र, तांबा, पीतल, सोना, चांदी, गेंहू, मसूर दाल, माणिक्य रत्न, धार्मिक पुस्तकें और अनार का दान देना बहुत शुभ रहेगा.
  • कन्या राशि (Virgo): अधिकमास में भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए कन्य राशि वाले लोग हरी मूंग दाल, सोना, केले का दान करें. इसके साथ ही आप गौशाला में घास का दान करें या गाय को हरी घास खिलाएं.  
  • तुला राशि (Libra): अधिकमास के पहले दिन तुला राशि वाले लोग सफेद वस्त्र, मालपुआ, मावा, चीनी या मिश्री, चावल और केले का दान कर सकते हैं.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio): 18 जुलाई को अधिकमास के पहले दिन वृश्चिक राशि वाले लोगों को लाल वस्त्र, मौसमी फल, अनार, तांबा, मूंगा और गेंहू का दान करना उत्तम रहेगा.
  • धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वाले लोगों को अधिकमास के पहले दिन पीले कपड़े, चने की दाल, लकड़ी का सामान, घी, तिल, अनाज और दूध आदि का दान करना चाहिए.
  • मकर और कुंभ राशि (Capricorn and Aquarius): मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. ऐसे में आप इस दिन तेल, दवाइयां, नीले कपड़े, औजार, लोहा, मौसमी फल का आदि का दान कर सकते हैं.
  • मीन राशि (Pisces): अधिकमास के पहले दिन मीन राशि वाले लोग पीले वस्त्र, चने की दाल, घी, दूध और दूध से बनी मिठाईयां दान कर सकते हैं.

दान देते समय इन बातों का रखें ध्यान: हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व होता है. लेकिन इसके साथ ही दान देने के कुछ जरूरी नियम भी होते हैं, जिसका पालन करने पर ही इसका फल प्राप्त होता है.

  • सबसे जरूरी चीज दान हमेशा अपने सामर्थ्यनुसार ही करना चाहिए.
  • दिखावे के लिए कभी भी दान न करें. दान हमेशा गुप्त तरीके से करें. कहा जाता है कि दान ऐसा होना चाहिए कि एक हाथ से दें और दूसरे हाथ को भी पता न चलें.
  • ऊपर बताई गई चीजों का दान सूर्यास्त से पहले ही कर दें. सूर्यास्त के बाद किए दान का लाभ नहीं होता है.
  • यज्ञ, विवाह, संक्रांति और ग्रहण के दौरान ही केवल सूर्यास्त के बाद दान किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Mangla Gauri Vrat 2023: अधिकमास का पहला मंगला गौरी व्रत कल, इन उपायों से मंगल दोष होगा दूर और बनेंगे विवाह के योग

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget