एक्सप्लोरर

Money Horoscope 20 August: कर्क, तुला और मीन राशि वालों को धन के मामले में बरतनी हो सावधानी, जानें आर्थिक राशिफल

Aaj Ka Arthik Rashifal, Daily Financial Horoscope: मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से कैसा रहेगा? सभी राशियों का आइए जानते हैं आर्थिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Aaj Ka Arthik Rashifal, Daily Financial Horoscope, Money Horoscope 20 August 2022: शनिवार का दिन मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए धन के मामले में कुछ विशेष हो सकता है. 20 अगस्त 2022 का दिन धन के मामले में आप के लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आर्थिक राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)- धन के मामले में आपकी स्थिति बढ़िया रहेगी. पैसा कहीं ना कहीं से जरूर आएगा और कोई काम नहीं रुकेगा. आप अपने घर वालों को कुछ पैसा दे सकते हैं, जिससे वह घर की जरूरतों के लिए उन्हें प्रयोग कर सकें. घरेलू खर्च पर अच्छा पैसा खर्च करेंगे. किसी बुजुर्ग की सेहत पर पैसा खर्च करने के योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति कमजोर होगी. इन्वेस्टमेंट आज के दिन ना करना अच्छा होगा.

वृषभ राशि (Taurus)- धन को लेकर की गई आपकी कोशिशें कामयाब होंगी. आपके पास कोई ऐसा पैसा आ सकता है, जिसकी उम्मीद छोड़ दी थी,  कोई आपका पुराना दोस्त आपको पैसा वापस लौटा सकता है या फिर कोई ऐसा व्यक्ति जिसने कभी पैसा लेकर वापस देने की सोची ना हो. ऐसा आपको उम्मीद के  विरुद्ध  जाकर होगा, जिससे आपको बड़ी खुशी होगी. अचानक मिले पैसे से आप कुछ बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाएंगे और घर वालों के लिए कोई मिठाई लेकर जाएंगे.

मिथुन राशि (Gemini)- धन के मामले में आपकी चिंताएं दूर होंगी. आपने यदि बैंक लोन के लिए आवेदन किया था, तो आज आपको उसके संबंध में कोई अच्छी सूचना मिल सकती है, जिससे आपको निश्चिंतता महसूस होगी. किसी तरह का इन्वेस्टमेंट फायदा देगा. खासतौर से यदि वह इन्वेस्टमेंट किसी प्रॉपर्टी के लिए किया जाए, तो अच्छा रिटर्न प्राप्त होने के योग बनेंगे, लेकिन अपने घर के किसी व्यक्ति से प्रॉपर्टी डिस्प्यूट हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)- धन के मामले में आज आपको कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है. आपको आज ऐसा लगेगा कि आपके हाथ में बहुत सारा पैसा नहीं है, जितनी आपको जरूरत है जबकि आपका पैसा इधर-उधर बिखरा हुआ है. आप उस पैसे को एक जगह लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए कई लोगों को फोन लगाएंगे. अपने पैसे को सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आज आपका जोर रहेगा, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा.

सिंह राशि (Leo)- पैसे को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी. खर्चों में थोड़ी सी कमी आएगी, लेकिन फिर भी खर्चे बने रहेंगे और आपको सोचना ही पड़ेगा कि इनसे कैसे छुटकारा पाया जाए. क्योंकि यह आपका सिरदर्द बने रहेंगे. आज परिवार के वृद्ध व्यक्तियों का सपोर्ट आपको मिलेगा और उनकी तरफ से कुछ पैसा भी मिल सकता है, जो आपके किसी महत्वपूर्ण काम में एक आशीर्वाद के रूप में आपको प्राप्त होगा और उसे आप के काम बनेंगे.

कन्या राशि (Virgo)- धन को लेकर आज का दिन बहुत खर्चों से भरा रहने वाला है. आप खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे और यह स्थिति आपको आज नहीं, लेकिन कल जरूर परेशान करेगी, क्योंकि आप समझेंगे कि जो पैसे आपने किसी महत्वपूर्ण काम के लिए रखे थे, वह आपने खर्च कर डाले और अब आपको परेशानी होगी, इसलिए बहुत सोच समझकर पैसा खर्च करें और धार्मिक गतिविधियों पर पैसा खर्च होने से आपको खुशी मिलेगी.

तुला राशि (Libra)- धन के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा. आपको नौकरी में कोई अच्छा इंसेंटिव और एरियर मिल सकता है. आपकी परफॉर्मेंस बढ़िया रहने से आपको अच्छा बोनस मिलने के योग भी बन जाएंगे. अगर आपने किसी अच्छी नौकरी के लिए आवेदन किया था, तो आज आपको वह नौकरी मिल सकती है, जिसमें आपको पहले के मुकाबले ज्यादा सैलरी मिलेगी. बिजनेस में भी आज का दिन अच्छी सफलता लेकर आएगा और कोई बड़ा असाइनमेंट आपको प्राप्त हो सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- धन के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. पैसा आएगा, लेकिन जाएगा  भी. इसका मतलब यह है कि  आज आपके हाथ में पैसा नहीं रुकेगा और इसलिए आपका मन थोड़ा सा उदास हो सकता है, क्योंकि पैसा हाथ में ना होने से कई कामों को आप आगे के लिए टाल सकते हैं. किसी इन्वेस्टमेंट के बारे में थोड़ा सोचे जो आने वाले समय में आपको अच्छा रिटर्न दे सके, क्योंकि आप अपने भविष्य को सिक्योर करने के लिए ऐसा करना जरूरी है.

धनु राशि (Sagittarius)- आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा सपोर्टिव रहेगा क्योंकि जो कुछ समय से आपको धन की समस्या आ रही थी, वह दूर हो सकती है. खर्चे जरूर रहेंगे लेकिन अब आपको उन्हें टैकल करना आ गया है, इसलिए आपके लिए वह बड़ी चुनौती पेश नहीं कर पाएंगे. आप अपने कॉन्फिडेंस के दम पर अपने खर्चों को भी संभाल लेंगे और अपनी इनकम को भी सही तरीके से यूटिलाइज कर पाएंगे. आज घर में अचानक से पैसों की जरूरत आ सकती है.

मकर राशि (Capricorn)- धन के मामले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपके खर्चों की लिस्ट ऐसी होगी, जिनमें कौन सा खर्चा काटना है, आप नहीं समझ पाएंगे और पैसा आपके हाथ में लिमिटेड होगा तो आप सिर दर्द महसूस करेंगे कि किस खर्चे को करें और किसे छोड़ दें क्योंकि आपको सभी जरूरी महसूस होंगे. पैसा हाथ में होने के बावजूद आपको सही खर्च करने में समस्या होगी. इसके लिए आपको अपने परिवार के लोगों से सहायता लेनी चाहिए.

कुम्भ राशि (Aquarius)- आर्थिक मामले में आपकी कोशिशें कामयाबी लेकर आएंगी. आपके पास पैसा भी आएगा और पैसा ऐसा आएगा, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी. आपकी खुशी की कोई सीमा नहीं रहेगी क्योंकि आपके बहुत रुके हुए काम पूरे होंगे. इसके अलावा, कोई बढ़िया गैजेट खरीदने की भी आज सोच रखेंगे क्योंकि आप लंबे समय से पैसों की कमी की वजह से रुके हुए थे लेकिन आज वह इच्छा पूरी हो सकती है.

मीन राशि (Pisces)- धन को लेकर ज्यादा परेशानियां दूर होंगी. किए गए प्रयास सार्थक होंगे. पैसे आने के योग बनेंगे. हो सकता है कि पूरा पैसा आज आपके पास न आये लेकिन आप इस बात से निश्चिंत हो जाएंगे कि आपका पैसा आ रहा है और यही आपके लिए संतोषजनक बात होगी क्योंकि आपके काम अब आगे बढ़ेंगे. गवर्नमेंट सेक्टर से कोई बड़ा बेनिफिट भी आपको मिल सकता है. अगर आपने कोई प्रॉपर्टी सेल की है तो उसका कुछ पैसा भी आज आपको मिल सकता है.

Love Horoscope 20 August: इन राशि वालों को अपने लव पार्टनर को रखना होगा खुश, जानें आज का लव राशिफल

Pradosh Vrat 2022: प्रदोष व्रत कब है? जानें इस दिन बनने वाले प्रदोष काल का सही समय

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget