एक्सप्लोरर

सिंह राशिफल 5 अगस्त: आत्मविश्वास बढ़ेगा, नौकरी और व्यापार दोनों में बनेंगे नए अवसर

Leo Horoscope Today, Singh Daily Rashifal 5 August 2025: सिंह राशिफल वालों के लिए मंगलवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें सिंह राशिफल.

Leo Horoscope 5 August 2025: सिंह राशिफल 5 अगस्त 2025, मंगलवार  पंचम भाव में चंद्रमा और सूर्य का विशेष दृष्टि संबंध — आज आपकी सोच, रचनात्मकता और निर्णय क्षमता चरम पर रहेगी. लेकिन भावनाओं में बहने से नुकसान हो सकता है.

परिवार राशिफल: घर में किसी पुराने मुद्दे को लेकर थोड़ी कहासुनी हो सकती है. माता या बड़े भाई से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बात जल्दी सुलझ भी जाएगी. बच्चों की किसी उपलब्धि से मन खुश होगा.

लव राशिफल: रिश्ते में भरोसा और संवाद सबसे जरूरी है. आज पार्टनर से खुलकर बात करें, छुपाने से भ्रम बढ़ सकता है. जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए पुरानी कोई याद दिल दुखा सकती है.

युवा और शिक्षा राशिफल: स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी सक्रिय है. कोई नया तरीका या कोचिंग बदलने की सोच बना सकते हैं. रचनात्मक क्षेत्रों में पढ़ रहे छात्रों को कोई विशेष अवसर मिल सकता है.

नौकरी राशिफल: ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, पर आप उसे अच्छे से मैनेज कर लेंगे. किसी सीनियर से बात करते समय शब्दों में सावधानी रखें. सहकर्मियों से मदद मिलेगी लेकिन ईगो से बचें.

व्यापार राशिफल: बिजनेस में कोई पुराना डील दोबारा एक्टिव हो सकता है. अगर पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो ट्रांसपेरेंसी बनाए रखें. निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें — समय अभी थोड़ा सावधानी का है.

हेल्थ राशिफल: हृदय और रक्तचाप से संबंधित परेशानी हो सकती है. अधिक तनाव या थकावट को नजरअंदाज न करें. दिन की शुरुआत हल्के योग या प्राणायाम से करें तो लाभ होगा.

विशेष सलाह: आज का दिन भावुकता और बुद्धि दोनों का संतुलन मांगता है. बिना सोचे कोई वादा न करें और दूसरों की बातों को दिल पर न लें.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: किसी ब्राह्मण को पीले फल और गुड़ का दान करें. संध्या के समय 11 बार “ॐ सूर्याय नमः” का जाप करें.
FAQs
प्र. आज सिंह राशि वालों को निवेश करना चाहिए?
उत्तर: नहीं, अभी निवेश को लेकर समय अनिश्चित है — रुककर निर्णय लें.

प्र. क्या आज पारिवारिक कलह हो सकता है?
उत्तर: हाँ, मतभेद संभव हैं लेकिन बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं.

प्र. क्या विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा?
उत्तर: जी हाँ, रचनात्मक क्षेत्रों के छात्र विशेष अवसर पा सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले जानकारियों संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 12 अगस्त 2026 तुला, मीन वालों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, मेष-मकर वाले रहें सावधान!
टैरो राशिफल 12 अगस्त 2026 तुला, मीन वालों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, मेष-मकर वाले रहें सावधान!
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
12 अगस्त की रात 100 टूटते तारे, लेकिन मानसून बनेगा दीवार! जानें दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में दिखेगी या नहीं ‘तारों की बारिश’
Perseid Meteor Shower 2026: भारत में कब और कहां दिखेंगे टूटते तारे?
Kal Ka Rashifal 12 August 2026: कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां
कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget