एक्सप्लोरर

Mithun Rashifal 1 September 2025: मिथुन राशि नए संपर्क और मित्रता से करियर को लाभ मिलेगा

Gemini Horoscope Today, Mithun Daily Rashifal 1 September 2025: मिथुन राशिफल वालों के लिए सोमवार दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें मिथुन राशिफल.

Gemini Horoscope Today 1 September 2025: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. चन्द्रमा के षष्ठ भाव में गोचर से मानसिक तनाव रह सकता है, परंतु आप अपनी बुद्धिमत्ता और धैर्य से परिस्थितियों को संभाल लेंगे. बिजनेस से जुड़े लोगों को टीम और अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा. यात्रा करने जा रहे हैं तो सुबह 10:15 से 11:15 और शाम 4:00 से 6:00 बजे का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य आज सामान्य और संतोषजनक रहेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा और परिवार संग समय बिताने से मानसिक शांति भी प्राप्त होगी.

बिजनेस राशिफल: बाजार में डिमांड अधिक रहने से प्रॉडक्शन बढ़ाने की आवश्यकता होगी. हालांकि टीम मीटिंग्स में आपके विचारों को सभी का समर्थन नहीं मिल पाएगा. पराक्रम में वृद्धि होगी और धन लाभ के योग बनेंगे. बिजनेस ट्रैवल भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

परिवार और प्रेम राशिफल: घर-परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा, आप पूजा या प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है, वरना अनबन की स्थिति बन सकती है.

नौकरी राशिफल: वर्कप्लेस पर कार्य पूर्ण होने के प्रबल योग हैं. आपकी मेहनत रंग लाएगी और सहकर्मी आपके प्रयासों को सराहेंगे. प्रॉजेक्ट से जुड़े लोगों को क्रिएटिव वर्क करने का अवसर मिलेगा, जिससे करियर में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा.

युवा राशिफल: युवाओं और छात्रों को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी, परंतु जल्दबाजी में गलतियाँ हो सकती हैं. धैर्यपूर्वक और सही दिशा में प्रयास करें.

शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
उपाय – गाय को गुड़ और हरी घास खिलाएँ तथा विष्णुजी के मंदिर में पीला वस्त्र चढ़ाएँ.

FAQs
प्रश्न 1: क्या आज बिजनेस ट्रैवल शुभ रहेगा?
उत्तर: हाँ, प्रातः 10:15–11:15 और शाम 4:00–6:00 के बीच यात्रा करना आपके लिए विशेष फलदायी होगा.

प्रश्न 2: विद्यार्थियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर: छात्रों को जल्दबाजी से बचना चाहिए और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए, तभी सफलता मिलेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 17 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता, बजट में अनपेक्षित खर्चे व ऑफिस में धैर्य की परीक्षा
आज का कन्या राशिफल 17 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता, बजट में अनपेक्षित खर्चे व ऑफिस में धैर्य की परीक्षा
आज का सिंह राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से प्रतिभा का परचम, प्रॉपर्टी व वाहन की समस्याएं खत्म, कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी या उच्च पद प्राप्ति
आज का सिंह राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से प्रतिभा का परचम, प्रॉपर्टी व वाहन की समस्याएं खत्म, कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी या उच्च पद प्राप्ति
आज का मिथुन राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से मेहनत के दम पर व्यवसाय का विस्तार, सरकारी टेंडर का शुभ समाचार, करियर में नए कीर्तिमान
आज का मिथुन राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से मेहनत के दम पर व्यवसाय का विस्तार, सरकारी टेंडर का शुभ समाचार, करियर में नए कीर्तिमान
आज का वृषभ राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से यात्रा में सतर्कता, स्टाफ संबंधी चुनौतियां, ऑफिशियल टूर व दांपत्य में संयम
आज का वृषभ राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से यात्रा में सतर्कता, स्टाफ संबंधी चुनौतियां, ऑफिशियल टूर व दांपत्य में संयम

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget