एक्सप्लोरर

12 मई राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन है शुभ, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

Aaj ka Rashifal: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन घर से संबंधित कार्यों के लिए बहुत अच्छा है, इसलिए घर के पेन्डिंग कार्यों को भी पूरा करें. शिक्षक या शिक्षा विभाग में कार्यरत लोगों को अपने काम में आनंद आएगा वहीं दूसरी और विद्यार्थियों का भी मन लगाकर पढ़ना होगा. जानिए बाकि राशियों का हाल...

Aaj ka Rashifal: मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन के दिन घर से संबंधित कार्यों के लिए बहुत अच्छा है, इसलिए घर के पेन्डिंग कार्यों को भी पूरा करें. सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन कामकाज का भार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. सभी राशियों का हाल जानते हैं.

मेष- आज के दिन अधिक से अधिक कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना होगा. ऑफिशियल कार्य के चलते उच्चाधिकारियों का दबाव अधिक होगा, वहीं दूसरी ओर सभी चीजों को मैनेज करके चलना है अन्यथा कार्य भी नहीं बनेंगे और गलतियों की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर आ जाएगी. जो लोग चिकित्सक पेशे से जुड़े हैं उनको अच्छी आमदनी होगी. विद्यार्थी वर्ग को कठिन विषयों को समझने के लिए टीचरों से फोन पर मार्गदर्शन लेना चाहिए. हेल्थ में जिन लोगों को अक्सर एलर्जी की समस्या रहती है उनको दवाइयों का सेवन सोच-समझ कर करना चाहिए. घर के विवादों को सुलझा पाने में सफल होंगे.

वृष- आज के दिन दूसरों से अधिक महत्वाकांक्षा आपको निराश कर सकती है, दरअसल इस समय सामान्य तौर पर ज्ञान में वृद्धि करना ही मुख्य उद्देश्य रखना चाहिए. बॉस की महत्वपूर्ण सलाह आपके बहुत काम आने वाली है. प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए एडमिशन ले सकते हैं, वहीं ऑफिस का महत्वपूर्ण डाटा संभालकर रखें. व्यापारी वर्ग अपने अनुभव के बल कर व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे. महिलाओं के लिए घरेलू कलह अशांति व परेशानी का कारण बन सकती है. स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रहेगा. यदि आप किसी बीमारी की दवाईयों का सेवन करते हैं तो उसे खाना न भूलें. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

मिथुन- आज के दिन शब्दों का प्रयोग न के बराबर करना उत्तम रहेगा, वैसे सामान्य तौर पर आप वाणी पर पूर्ण काबू कर पाने में सफल रहते हैं, लेकिन आज स्थितियां आपको इससे विपरीत नजर आएंगी. सरकारी नौकरी करने वालों को शासन की तरफ से कुछ नकारात्मक सूचना प्राप्त हो सकती है. यदि पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो चल रही विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए पार्टनर के साथ सामंजस्य बैठा कर चलना होगा. जिन लोगों की परीक्षा चल रही है उनको अधिक मेहनत करनी होगी. डिहाईड्रेशन की समस्या परेशान कर सकती है, बासी भोजन के सेवन करने से बचें. पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है.

कर्क- आज के दिन कार्यों को बहुत तेजी के साथ निपटाना होगा, खासकर ऑफिशियल कार्य तो कतई पेंडिंग न रखें. जो लोग बिजनेस में हैं उनको अधिक ब्याज दर पर लोन लेने से बचना चाहिए. जो प्रतियोगी सरकारी नौकरी की परीक्षा के लिए दिन रात एक कर रहे हैं उनको लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए तैयारी में तेजी लानी चाहिए. ऑनलाइन कोर्स आदि भी कर सकते हैं. हेल्थ को लेकर ध्यान रखना है की पुरानी बीमारियों को लेकर कोई भी लापरवाही न करें. संतान की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होगें. यदि संतान छोटी है तो उसके स्वास्थ्य का ध्यान दें. जरूरतमंद की मदद करना उत्तम होगा.

सिंह- आज के दिन कामकाज का भार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी ओर इच्छित कार्य में भी सफलता व यश भी प्राप्ति होगी. कार्य के तरीके में कोई भी नया बदलाव करने से बचना होगा. किसी बात को लेकर बॉस से तालमेल बिगड़ने कि आशंका है. व्यापारियों को पैसे का लेने-देने बहुत सोच समझ कर करना होगा क्योंकि आर्थिक मामलों के लिए दिन जोखिम भरा हो सकता है. शिक्षा व अध्ययन कार्य में कुछ रुकावटें आने वाली है, वहीं विद्यार्थियो में पढ़ाई को लेकर अरुचि बढ़ सकती है. जिन लोगों को लो बी.पी की प्रॉब्लम रहती है वह खान-पान में लापरवाही न करें.

कन्या- आज के दिन जो भी परिस्थिति पूर्व से चली आ रही है उनको सुलझा पाने में सफल होंगे. आप यदि किसी कार्य को पूरा के लिए कई दिनों से परेशान चल रहें हैं तो उसमे आज से ही प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए. ग्रहों की स्थितियां आपके सपोर्ट में हैं. नौकरी से जुड़े लोगों को प्रोमोशन मिलने के पूर्ण आसार दिख रहें हैं. दूसरी कम्पनी से नौकरी के ऑफर भी आ सकते हैं. यदि कारोबार का विस्तार करने की प्लानिंग चल रही है तो प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें. सर्द-गर्म की स्थिति दिक्कतें देगी. किसी सदस्य के बीमार होने की आशंका है जिसमें आर्थिक मदद करनी पड़ेगी.

तुला- आज के दिन ग्रहीय स्थिति को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है की बेवजह की बातों में दिमाग खराब करने से बचना होगा. ऑफिशियल काम करने में बहुत ज्यादा मन नहीं लगेगा इसलिए तेजी के साथ काम करने पर ध्यान देना चाहिए. वहीं जो लोग व्यापार करते हैं उनको सरकारी नियमों का पालन करना होगा. सेहत को लेकर आज बहुत चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन बहुत ज्यादा टेंशन भी नहीं लेना है क्योंकि अधिक टेंशन होने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है. ईश्वर की कृपा से संतान और घर परिवार की ओर से संतुष्टि और शांति कि प्राप्ति होगी. घनिष्ठ मित्रों का हाल-चाल लेते रहें.

वृश्चिक- आज के दिन भविष्य को लेकर प्लान करना चाहिए, वहीं दूसरी ओर धीमे-धीमे से ही सही लेकिन सेविंग करते चले. ऑफिशियल काम में स्थितियां सामान्य रहेगी बहुत ज्यादा काम नहीं रहेगा लेकिन अपने दायित्व को ठीक से निभाना होगा. महिला बॉस व सहकर्मी का आदर करना अनिवार्य है. इलेक्ट्रॉनिक लग्जरी आइटम का कारोबार करने वालों के लिए दिन लाभ देकर जाएगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में जलन कब्जियत जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, बहुत अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन करने से आपको दिक्कत हो सकती है. घर के सदस्यों के साथ बैठकर पुरानी बातों पर चर्चा करनी चाहिए, आप अच्छा फील करेंगे.

धनु- आज के दिन आपको शांति की ओर बढ़ना चाहिए, क्योंकि आपका मन शांत रहे यह अति आवश्यक है. ग्रहों की स्थिति मानसिक रूप से कुछ उलझने पैदा कर सकती है. बॉस को कतई नाराज नहीं करना है अन्यथा इसका सीधा असर आपकी नौकरी में देखने को मिल सकता है. ऑफिशियल राजनीति से स्वयं को दूर रखना बहुत जरूरी है. व्यापारियों को बहुत अधिक सामान की खरीद करने से बचना होगा वहीं दूसरी ओर किसी को उधार सामान देने से भी बचना चाहिए. हृदय के रोगियों को कुछ अलर्ट रहने की जरूरत है. दिनचर्या में योग और व्यायाम करें. सभी की मदद करने के लिए तैयार रहें.

मकर- आज के दिन घर से संबंधित कार्यों के लिए बहुत अच्छा है, इसलिए घर के पेन्डिंग कार्यों को भी पूरा करें. शिक्षक या शिक्षा विभाग में कार्यरत लोगों को अपने काम में आनंद आएगा वहीं दूसरी और विद्यार्थियों का भी मन लगाकर पढ़ना होगा. स्पोर्ट्स का बिजनेस करने वालों को नुकसान होता दिखाई दे रहा है. चलते और सीढ़ियों से उतरते समय सजग होकर रहें, गिरकर चोट लगने की आशंका है. घर में पिता और पिता तुल्य व्यक्तियों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. यदि आप जन-कल्याण से जुड़े हुए है तो कई लोगों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा, इसे हाथ से जाने न दें.

कुंभ- आज के दिन आलस्य को त्याग कर, कठोर परिश्रम करने पर फोकस करना है. ऑफिशिय कार्य की लिस्ट लम्बी हो सकती है लेकिन आपको चिंता करने के आवश्यकता नहीं, क्योंकि ऐसे वक्त में टीम का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. मेडिकल विभाग से जुड़े लोगों को कार्य में लापरवाही करना मंहगा पड़ सकता है. व्यापारियों वर्ग किसी व्यक्ति के ऊपर आर्थिक मामलों में अत्यधिक भरोसा करने से बचें. स्किन से संबंधित कोई समस्या हो और आप काफी दिनों से उसको नजरअंदाज कर रहे हैं, तो अब उसका उपचार करें अन्यथा आपको अधिक कष्ट हो सकता है. घर के कीमती सामानों की सुरक्षा करके रखनी चाहिए खोने की आशंका है.

मीन- आज के दिन की ग्रहिय स्थिति को देखते हुए किसी के विवाद में बिल्कुल नहीं फंसना चाहिए अन्यथा मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंच सकता है. प्रोफेशनल तरीके से अपने कार्य को करते हुए नजर आएंगे. ऑफिशियल मीटिंग में अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है. बिजनेस करने वालों को अपने नेटवर्क के माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाना चाहिए. हेल्थ फेफड़ों से संबंधित समस्याओं के प्रति सजग रहना होगा, वहीं दूसरी ओर वसायुक्त भोजन का भी प्रयोग न के बराबर कर दें. भाई-बहन से किसी बातों को लेकर विवाद होने की आशंकाएं बनी हुई है, इसलिए बेवजह बातों को तूल न दें.

ये भी पढ़ें

घर में जब घटित होने लगें ये बुरी घटनाएं तो समझ लें कुछ बुरा होने वाला है, ये हैं बचने के उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget