एक्सप्लोरर

Horoscope Today: धनु के लिए मिलाजुला और मकर के लिए उत्तम रहेगा दिन, ज्योतिषी से जानें आज का अपना राशिफल

Horoscope Today:राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर होता है. आज 6 जून को वट सावित्री का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज गुरुवार, 06 जून 2024 के दिन ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या ( Jyeshtha Amavasya 2024) तिथि है. इस दिन वट सावित्री (Vat Savitri 2024), शनि जंयती (Shani Jayanti 2024) और ज्येष्ठ अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है.

इसी के साथ आज रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. वहीं आज धृति और शूल योग भी रहेगा. आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 03 बजकर 46  मिनट है और चंद्रमा का संचरण वृषभ राशि पर होगा. 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा. धनु वालों के खर्चों में वृद्धि होगी. वहीं कुंभ वालों दिन खुशनुमा रहेगा. आइये जानते हैं ज्योतिषी (Astrologer) से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा (Aaj Ka Rashifal, 06 June 2024)-

मेष राशि (Aries):
मेष राशि वालों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. खासकर स्टूडेंट्स के लिए दिन राहतभरा रहेगा और आप नया शेड्यूल बनाने का विचार करेंगे. लेकिन फोन का इस्तेमाल कम से कम करें. आपको पैसों के मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए.
ऐसे में किसी को उधारी देने में पहले सोच-विचार कर लें. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं. अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा. माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे.

वृषभ राशि (Taurus):
आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा. सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है. आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है.
आप चीजों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे. परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी. संतान की ओर सेसुख मिल सकता है.

मिथुन राशि (Gemini):
आपका दिन मिला-जुला रहेगा. एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा. लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है. साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं. किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए.
आपका सेहत ठीक-ठाक रहेगा. लेकिन कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करें. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer):
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगें और जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं. आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है.
किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है. आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं. माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा.

सिंह राशि (Leo):
दिन की शुरुआत अनुकूल रहेगी. अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा. जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा. वहीं कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों का फायदा होगा. आपकी मेहनत और लगन देखकर आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे. 

कन्या राशि (Virgo):
आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे, जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा. राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा.
पारिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे. जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहां लोगों द्वारा खूब सराहा जायेगा.

तुला राशि (Libra):
आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है. आज माता-पिता की नाराजगी आपसे ख़त्म होगी. राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा. महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा. बिजनेस मै आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं.
आज किसी से लिए ऋण से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी. आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते. सिर दर्द की समस्या से आज राहत मिलेगी. कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
आपका दिन बेहतर रहेगा. आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी. परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है. आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे. आप लंबे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए.
आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से कुछ नए दोस्त बन सकते हैं. आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा.

धनु राशि (Sagittarius):
आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है. किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है. ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं ,उनके लिए आज का दिन बेहद खास है.
जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी. जो हाउस वाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं.

मकर राशि (Capricorn):
आपका दिन फेवरेबल रहेगा. अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे. उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है. व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी. भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा.
घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है. पहले से शुरू किए गए ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे.

कुंभ दैनिक राशिफल:
आपका दिन उत्तम रहेगा. आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है. दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते है. जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा. कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा. मार्केट में लांच नई कार को आप खरीदने का मन बना सकते हैं. आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं.

मीन राशि:
आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है. आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे.  कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है. मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है. खूब पानी पीएं, लाभ होगा. अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करें. किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस मे फायदा करा सकता हैं.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: मिथुन समेत इन 3 राशि को महंगी साबित होगी लापरवाही, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanya Rashifal 18 August 2026: 2रे चंद्रमा व शुक्ल योग से कन्या राशि वालों का बढ़ेगा धन संचय, नौकरी में मिलेगी अच्छी खबर
Kanya Rashifal 18 August 2026: 2रे चंद्रमा व शुक्ल योग से कन्या राशि वालों का बढ़ेगा धन संचय, नौकरी में मिलेगी अच्छी खबर
Singh Rashifal 18 August 2026: 3रे चंद्रमा व शुक्ल योग से सिंह राशि वालों का बढ़ेगा साहस, नए प्रोजेक्ट्स में निवेश से होगा मुनाफा
Singh Rashifal 18 August 2026: 3रे चंद्रमा व शुक्ल योग से सिंह राशि वालों का बढ़ेगा साहस, नए प्रोजेक्ट्स में निवेश से होगा मुनाफा
Mithun Rashifal 18 August 2026: 5वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मिथुन राशि वालों को मिलेगा संतान सुख, बिजनेस में पूरी होगी बड़ी इच्छा
Mithun Rashifal 18 August 2026: 5वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मिथुन राशि वालों को मिलेगा संतान सुख, बिजनेस में पूरी होगी बड़ी इच्छा
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? जानें सही समय
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर 96% ढक जाएगा चांद, क्या भारत में लगेगा सूतक काल?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget