एक्सप्लोरर

Horoscope Today:वृषभ वालों का बढ़िया वहीं कन्या के लिए सामान्य रहेगा दिन, पढ़ें आज का अपना भविष्यफल

Horoscope Today: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. आज गुरुवार 30 मई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज गुरुवार, 30 मई 2024 का दिन है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज के दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज वैधृति योग और विष्कुम्भ योग भी रहने वाला है.

गुरुवार को दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से 03 बजकर 44  मिनट तक राहुकाल का समय है. वहीं चंद्रमा का संचार कुंभ राशि पर रहेगा. 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. सिंह वालों का दिन सामान्य रहेगा. वहींं कुंभ राशि वालों को सावधानीपूर्वक व्यापार करना होगा. आज गुरुवार का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य से जानेंगे (Aaj Ka Rashifal, 30 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा. आपकी कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा,जिसमें आपको बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी. घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह मिलने आ सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे.
 
वृषभ राशि (Taurus): 
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाओं के लटकने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे. जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा. विद्यार्थी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं,जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको किसी पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है.
 
मिथुन राशि (Gemini):
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा, क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आपको अपने शरीर से आलस्य को दूर भगाना होगा,नहीं तो आप कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं. यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी, लेकिन आपको कोई नुकसान उठाने से बचना होगा नहीं तो इसका आपको लाभ नहीं मिलेगा.
 
कर्क राशि (Cancer):
आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे, लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं. आप अपने कौशल से कोई बड़ा काम करके सफलता पा सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी. कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. यदि आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा.
 
सिंह राशि (Leo):
नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं. यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी. मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन आप उसे धैर्य बनाकर करें तो वह उसे समय से पूरा करने में आप सफल रहेंगे.
 
कन्या राशि (Virgo):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आज आपको घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है. व्यापारिक मामलों में आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा. आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिलेगा. आप अपने आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे. मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं. आपको नए व्यवसाय की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा, इसलिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.
 
तुला राशि (Libra):
आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट डगमगा सकता है, इसलिए आपको उनपर लगाम लगानी होगी. पिताजी आपकी प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे. स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिस कारण परिवार के सदस्य नाखुश रहेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपको कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है. आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है. यदि आपको कुछ कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों ने घेरे हुआ था,तो उनसे भी काफी हद तक आपको निजात मिलेगी. विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
 
धनु राशि (Sagittarius):
धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा. आपको व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य से आज आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी. नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अपने आप को बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें वह कामयाब अवश्य होंगे. कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है. यदि आपके परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई कलह चल रही है,तो उसे माफी मांग कर सुलझाना होगा.
 
मकर राशि (Capricorn):
आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो वह कुछ समय और बनी रहेगी, उसके बाद ही आपको उनसे सफलता मिलेगी, लेकिन आपको आज किसी पेट संबंधित समस्या होने के कारण परेशानी होगी, इसलिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा व लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.
 
कुंभ दैनिक राशिफल:
कार्यक्षेत्र में आप अपने रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से भी अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे, जिसको कारण वह आपके किसी काम में आपकी मदद नहीं करेंगे. परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में आप कामयाब रहेंगे. व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलता दिख रहा है. आर्थिक स्थिति की यदि आपको चिंता थी,तो वह पहले से बेहतर होगी जिसके कारण आप अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे.
 
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है, इसलिए आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है, इसलिए वह प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकते हैं. छोटे व्यापारी आज कुछ परेशान नजर आएंगे.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि में चंद्रमा और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें 13 अगस्त को किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
आज का राशिफल 13 अगस्त 2026: ग्रहण के बाद सिंह राशि में पहुंचे चंद्रमा, इन राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग
Kumbh Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि वालों को 7वें चंद्रमा से बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, नेटवर्क बढ़ाएगा तरक्की के रास्ते
Kumbh Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि वालों को 7वें चंद्रमा से बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, नेटवर्क बढ़ाएगा तरक्की के रास्ते
Makar Rashifal 13 August 2026: 8वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से मकर राशि वाले रहें सावधान, अचानक वित्तीय फैसले और निवेश न करें
Makar Rashifal 13 August 2026: 8वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से मकर राशि वाले रहें सावधान, अचानक वित्तीय फैसले और निवेश न करें

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget