एक्सप्लोरर

Horoscope Today: कर्क राशि वाले विरोधियों के षड्यंत्र से बचें, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope Today: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. मंगलवार 30 अप्रैल 2024 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: 30 अप्रैल 2024 को मंगलवार का दिन रहेगा और वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. इस दिन उत्तरषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र रहेगा. आज मंगलवार को साध्य योग और शुभ योग रहेगा. चंद्रमा का संचार सुबह 10:36 तक धनु उसके बाद मकर राशि पर रहेगा. मंगलवार 30 अप्रैल को दोपहर 03:37 से 05:13 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कर्क राशि वाले विरोधी के षड्यंत्र से बचें. वृश्चिक राशि के लिए बढ़िया वहीं मीन राशि के लिए उतार-चढ़ावे से भरा रहेगा दिन.

आज मंगलवार 30 अप्रैल का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal, 30 April 2024)-

मेष राशि (Aries): 
मेष राशि वाले ऐसे लोग जो व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा. आज आपकी कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं. वहीं परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा,जिसमें आपको बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी. घर से दूर नौकरी में कर रहे लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह मिलने आ सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे.
 
वृषभ राशि (Taurus): 
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाओं के लटकने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे. जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा. विद्यार्थी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं,जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको किसी पिछली की हुई गलती के लिए डांट पड़ सकती है.
 
मिथुन राशि (Gemini): 
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आपको अपने शरीर से आलस्य को दूर भगाना होगा, नहीं तो आप कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं. यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी,लेकिन आपको कोई नुकसान उठाने से बचना होगा नहीं तो इसका आपको लाभ नहीं मिलेगा.
 
कर्क राशि (Cancer):
आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे,लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं. आप अपने कौशल से कोई बड़ा काम करके सफलता पा सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी. कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. यदि आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा.
 
सिंह राशि (Leo): 
नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं. यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम काम में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी. मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिल सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान होंगे,लेकिन आप उसे धैर्य बनाकर करें तो वह उसे समय से पूरा करने में आप सफल रहेंगे.
 
कन्या राशि (Virgo): 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आपको घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है. व्यापारिक मामलों में आपको पिताजी से सलाह मशवरा करें. आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिलेगा. आप अपने आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे. मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं. आपको नए व्यवसाय की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा,इसलिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.
 
तुला राशि (Libra):
आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट डगमगा सकता है, इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी. पिताजी आपकी प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे. स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा,जिसके कारण परिवार के सदस्य नाखुश रहेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपको कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है. आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है. यदि आपको कुछ कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों ने घेरे हुआ था,तो उनसे भी काफी हद तक आपको निजात मिलेगी. विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
 
धनु राशि (Sagittarius): 
धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य से आज आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी. नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अपने आप को बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिसमें वह कामयाब अवश्य होंगे. कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है. यदि आपके परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई कलह चल रही है,तो उसे माफी मांग कर सुलझाना होगा.
 
मकर राशि (Capricorn): 
आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो वह कुछ समय और बनी रहेगी उसके बाद आपको सफलता मिलेगी. आपको पेट संबंधित समस्या होने के कारण परेशानी होगी, इसलिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना चाहिए और लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.
 
कुम्भ राशि (Aquarius):
कार्यक्षेत्र में आप अपने रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से भी अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे, जिसको कारण वह आपके किसी काम में आपकी मदद नहीं करेंगे. हालांकि परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में आप कामयाब रहेंगे. व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलता दिख रहा है. आर्थिक स्थिति की यदि आपको चिंता थी,तो वह पहले से बेहतर होगी, जिसके कारण आप अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे.
 
मीन राशि (Pisces): 
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई  गलत निर्णय ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है,इसलिए आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है,इसलिए वह प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकते हैं. छोटे व्यापारी आज कुछ परेशान नजर आएंगे.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget