एक्सप्लोरर

Horoscope Today: मीन राशि वालों का कुछ नुकसान हो सकता है, जानिए आज का अपना भविष्यफल

Horoscope Today: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. सोमवार 29 अप्रैल 2024 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: 29 अप्रैल 2024 को सोमवार का दिन रहेगा और वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी. इस दिन पूर्वाषाढ़ा और उत्तरषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. आज सोमवार को सिद्ध योग और साध्य योग रहेगा. चंद्रमा का संचार धनु राशि पर रहेगा. सोमवार 29 अप्रैल को सुबह 07:35 से 09:11 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज मिथुन राशि वालों का भाग्यवश कुछ काम बनेगा. तुला राशि वालों को संतान से सम्मान मिलेगा. वृश्चिक राशि वालों की प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर होगी. वहीं मीन राशि वालों का कुछ नुकसान होता दिख रहा है.

आज सोमवार 29 अप्रैल का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal, 29 April 2024)-

मेष राशि (Aries): 
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. संतान पक्ष से भी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी. आज किए गए यात्रा में लाभ होगा और रुका हुआ धन वापस मिलेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है. व्यापारिक दृष्टिकोण से आप अच्छे चलते रहेंगे. आपका स्वास्थ्य एक अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहा है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
वृषभ राशि (Taurus): 
व्यवसायिक सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर होगी. कुल मिलाकर वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
मिथुन राशि (Gemini): 
यात्रा में लाभ होगा.आज भाग्यवश कुछ काम बनेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम में नजदीकी होगी. कुलमिलाकर अच्छी स्थिति होगी. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें.
 
कर्क राशि (Cancer):
चोट लगने की संभावना रहेगी, सतर्क रहें. आज किसी परेशानी में पड़ सकते हैं इसलिए थोड़ा बचकर पार करें. स्वास्थ्य , प्रेम और व्यापार मध्यम रहेगा. उपाय- बजरंग बली की अराधना करते रहें.
 
सिंह राशि (Leo): 
शादी तय हो सकती है. आपस में प्रेम बढ़ेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी के साथ अच्छा अवसर मिलेगा. साथ ही व्यापारिक लाभ की भी स्थिति है. स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों अद्भुत दिख रहा है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें.
 
कन्या राशि (Virgo): 
विरोधी भी मित्रवत व्यवहार करेंगे और आपसे जुड़ना चाहेंगे. रुका हुआ काम अचानक से चल पड़ेगा. आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. प्रेम की स्थिति मध्यम से अच्छे की ओर है. व्यापार आपका चलता रहेगा. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
तुला राशि (Libra):
मन प्रफुल्लित रहेगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. संतान पक्ष आपको सम्मान मिलेगा और संतान आपकी बात मानेंगे. आज का दिन लेखकों, कवियों, विद्यार्थियों के लिए अच्छा है. साथ ही मनोरंजन की दुनिया के लोगों के लिए भी अच्छा समय है. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. व्यापार और प्रेम की भी अच्छी स्थिति है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): 
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है. घर में कोई उत्सव या शुभ संस्कार हो सकता है. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही दिख रहे हैं. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
धनु राशि (Sagittarius): 
पराक्रमी बने रहेंगे. भाइयों, बहनों, अपनों का साथ होगा, जिससे रोजी-रोजगार में खूब तरक्की करेंगे. स्वास्थ्य में सुधार की ओर है और प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है. व्यापारिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय सही है. उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करते रहें, लाभ होगा.
 
मकर राशि (Capricorn): 
रुपए-पैसे का आवक बनेगा. कुटुम्बीजनों में आपसी समझदारी बनेगी. स्वास्थ्य मध्यम लेकिन प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है. व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
कुम्भ राशि (Aquarius):
समाज में आपका कद बढ़ रहा है, जिससे आप समाज में सराहे जा रहे हैं. आज जिसकी जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्छी और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे चल रहे हैं. उपाय- आज चने की दाल किसी जानवर को खिलाएं तो अच्छा रहेगा.
 
मीन राशि (Pisces): 
आज आप थोड़ी कमजोरी का भाव महसूस करेंगे और कुछ नुकसान होता भी दिख रहा है. आपकी छोटी-छोटी चीजों का नुकसान हो सकता है. लेकिन बहुत विचलित होने की जरूरत नहीं है. कोई बड़ी बात नहीं होगी. बस इतना ही होगा जिससे आपका मन परेशान हो सकता है. प्रेम में दूरी, स्वास्थ्य मध्यम और व्यापार भी थोड़ा मध्यम रहेगा. उपाय- भगवान शिव की अराधना करते रहें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget