एक्सप्लोरर

Horoscope Today: मिथुन वालों को मिल सकती है कोई गुड न्यूज, ज्योतिषी से जानिए अपनी राशि का भविष्यफल

Horoscope Today: ज्योतिष राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर करते हैं.आज मंगलवार, 21 मई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज मंगलवार, 21 मई 2024 का दिन है. पंचांग के अनुसार आज वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज के दिन स्वाति नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज व्यातीपात और करण योग रहने वाला है.

मंगलवार को सुबह दोपहर 03 बजकर 41 मिनट से शाम 05 बजकर 20  मिनट तक राहुकाल का समय है. वहीं चंद्रमा का संचार तुला राशि पर रहेगा. 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज मिथुन राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. वृश्चिक वालों का दिन सामान्य और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है. आज मंगलवार का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है,आइए ज्योतिषाचार्य से जानेंगे (Aaj Ka Rashifal, 21 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं. वैवाहिक जीवन मजबूत होगा. पति-पत्नी का आपस में सामन्जस्य दिखेगा. वहीं प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है. इस समय आपको जिस चीज की जरूरत रहेगी, उसकी उपलब्धता होगी. कुल मिलाकर आपके लिए एक अच्छी स्थिति है. प्रेम, व्यापार और स्वास्थ्य तीनों में सुधार दिख रहा है. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें.

वृषभ राशि (Taurus): 
स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है. ऐसे में खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखें. प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नुकसान की आशंका है. उपाय- सूर्यदेव को जल देते रहें.

मिथुन राशि (Gemini):
आर्थिक मामलों में सुधार होगा. साथ ही आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नई स्थिति बनेगी, जिससे लाभ संभव है. लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. बाकी प्रेम, व्यापार बहुत अच्छी स्थिति में दिख रहा है. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें.

कर्क राशि (Cancer):
रोजी-रोजगार में तरक्की करते दिख रहे हैं. ग्रहों की युक्ति से आपको नुकसान है. इसलिए संयम से काम लें. कुछ दिन बाद आपकी स्थिति निरंतर सुधार की ओर बढ़ेगी. फिलहाल स्वास्थ्य पर थोड़ा सकारात्मक असर पड़ रहा है. प्रेम और व्यापार अभी भी मध्यम है. उपाय- काली वस्तु का दान करें.

सिंह राशि (Leo):
सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और आपके काम बनने लगेंगे. विरोधी परास्त होंगे और रुका हुआ काम आपका चल पड़ेगा. स्वास्थ्य भी सुधार की ओर है. व्यापार और प्रेम दोनों अच्छा है. संतान पक्ष से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें.

कन्या राशि (Virgo):
चोट लगने की संभावना बनी रहेगी या फिर किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल होंगी. ऐसे समय में आपको थोड़ा ध्यान देकर चलने की जरूरत है. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम से अच्छे की ओर जाते हुए, व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छा होने वाला है. आप हमेशा महसूस करते हैं बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है लेकिन जीत आपकी होगी और समय भी आ चुका है. उपाय- शनिदेव की अराधना करते रहें.

तुला राशि (Libra):
जीवन में नवप्रेम का आगमन हो सकता है. जीवनसाथी से आपका विवाद खत्म होगा और वैवाहिक जीवन रंगीन बनेंगे. छुट्टी सा महसूस करेंगे और बड़ा आनंददायक जीवन रहेगा. व्यापार में भी लाभ होगा और स्वास्थ्य भी सुधार की ओर है. उपाय- भगवान गणेश की अराधना करते रहें.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
विरोधियों पर हावी पड़ेंगे. किसी की एक नहीं चल पाएगी. आप निरंतर आगे जाते दिख रहे हैं. आपके निर्णय लेने की क्षमता अब अच्छी हो गई है. प्रेम की स्थिति भी काफी सुधार की ओर है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें.

धनु राशि (Sagittarius):
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. आपके स्वास्थ्य में सुधार चल रहा है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छी स्थिति है. अभी संतान और प्रेम पर ध्यान दें. उपाय- लाल वस्तु पास रखें.

मकर राशि (Capricorn):
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी निश्चित तौर पर हो सकती है. क्योंकि भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग बने हुए हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम की स्थिति अत्यंत अच्छी है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी निरंतर सुधार दिखाई दे रहा है. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें.

कुंभ दैनिक राशिफल:
व्यवसायिक लाभ होता दिख रहा है. हर तरह के लोग साथ देते दिख रहे हैं. खासकर विपरीत लिंगी व्यक्ति की अधिक भूमिका है. प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य बहुत बढ़िया दिख रहा है. उपाय- शिवजी की अराधना करते रहें.

मीन राशि:
स्वास्थ्य सुधार की ओर है और प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी है. इस समय आपको कौटुम्बिक सुख की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी. कुल मिलाकर आप एक अच्छी स्थिति में हैं. उपाय- सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करना अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: सिंह राशि वालों का मन रहेगा अशांत, ज्योतिष से जानिए मेष से मीन सभी 12 राशियों का भविष्यफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget