एक्सप्लोरर

Horoscope Today: सिंह राशि वालों का मन रहेगा अशांत, ज्योतिष से जानिए मेष से मीन सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today: ज्योतिष राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर करते हैं.आज सोमवार, 20 मई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज सोमवार, 20 मई 2024 का दिन है. पंचांग के अनुसार आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज के दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज सिद्धि और व्यातीपात योग रहेने वाला है.

सोमवार को सुबह 07 बजकर 26 मिनट से 09 बजकर 05  मिनट तक राहुकाल का समय है. वहीं चंद्रमा का संचार शाम 04:34 पर कन्या उसके बाद तुला राशि पर रहेगा. 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज कर्क राशि वालों की फैमली लाइफ अच्छी रहेगी. तुला वालों के रिश्तों में मजबूती आएगी. वहीं कुंभ राशि वाले आज बिजी रहेंगे. आज सोमवार का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है,आइए ज्योतिषाचार्य से जानेंगे (Aaj Ka Rashifal,20 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
पारिवारिक समस्याओं से आद ग्रसित हो सकते हैं. पिता या फिर किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे परेशानी कम होगी. यात्रा देशाटन से बचना ही बेहतर रहेगा. बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी. उपाय- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं.

 

वृषभ राशि (Taurus): 
आर्थिक मामलों में सफलता के योग हैं. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. आज दूसरे से सहयोग लेकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी. भाई-बहन का प्यार मिलेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

 

मिथुन राशि (Gemini):
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन से जुड़ी परेशानी दूर होगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा. साथ ही व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी और नए संबंध भी बनेंगे. उपाय- मछलियों को आटा डालें.

 

कर्क राशि (Cancer):
भावुकता में नियंत्रण रखने की जरूरत है. आपको छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए, जिससे कि पारिवारिक सुख, सहयोग प्राप्त होता रहे. आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.

 

सिंह राशि (Leo):
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. व्यावसायिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी तो होगी, लेकिन इसके बावजूद भी मन अशांत रहेगा. किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है. संयम से काम लें. उपाय- पक्षियों को दाना डालें.

 

कन्या राशि (Virgo):
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और परिवार के लोग एक साथ खुशी भरे पल बिताएंगे. व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा. आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. उपाय- गणेश जी के दर्शन करें.

 

तुला राशि (Libra):
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी. रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. उपाय- हनुमान जी के दर्शन करें.

 

वृश्चिक राशि (Scorpio):
भाग्यवश आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा. धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा. रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी. शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है और नए संबंध भी बनेंगे. उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

 

धनु राशि (Sagittarius):
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. इसलिए अपने खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें. इस समय आपको कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे व्यावसायिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.

 

मकर राशि (Capricorn):
जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा और पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. उपाय- संकट मोचन का पाठ करें.

 

कुंभ दैनिक राशिफल:
कुंभ राशि वाले सामाजिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं. आप स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें. किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए. जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा. उपाय- कन्या को भोजन कराएं.

 

मीन राशि:
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी और व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

ये भी पढ़ें:Horoscope Today: कर्क के नौकरी-चाकरी में हो सकती है समस्या, ज्योतिष से जानिए अपनी राशि का आज का भविष्यफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Numerology: मूलांक 4 वाले दिखावे में नहीं, बचत और सही निवेश में रखते हैं यकीन; जानिए करियर और स्वभाव का पूरा सच
क्या आप भी 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे हैं? जानिए आपकी कौन सी एक आदत छीन लेती है तरक्की के बड़े मौके!
Solar Eclipse Fact Check: क्या आज दुनिया में छाएगा अंधेरा, इंटरनेट होगा बंद और भारत में लगेगा सूतक? जानिए 3 बड़े दावों का सच
आज इंटरनेट बंद, दुनिया में अंधेरा और भारत में सूतक? सूर्य ग्रहण के 3 दावों का सच
Kal Ka Rashifal 13 August 2026: गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!
कल का राशिफल 13 अगस्त 2026, गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget