एक्सप्लोरर

Horoscope Today: कर्क के नौकरी-चाकरी में हो सकती है समस्या, ज्योतिष से जानिए अपनी राशि का आज का भविष्यफल

Horoscope Today: ज्योतिष राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर करते हैं.आज रविवार, 19 मई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज रविवार, 19 मई 2024 का दिन है. पंचांग के अनुसार आज वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज के दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज वज्र और सिद्धि योग रहेने वाला है.

रविवार को शाम 05 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 58  मिनट तक राहुकाल का समय है. वहीं चंद्रमा का संचार सुबह कन्या राशि पर रहेगा. 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज कर्क राशि वालों के नौकरी-चाकरी में थोड़ी समस्या आएगी. धनु वाले वाणी पर नियंत्रण रखें और मीन वालों के दिन करीब-करीब बढ़िया रहेगा आज रविवार का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य से जानेंगे (Aaj Ka Rashifal,19 May 2024)-

 

मेष राशि (Aries):
व्यापारिक नुकसान होने की आंशका है, इसलिए व्यापार में सोच-समझकर फैसला लें. स्वास्थ्य भी मध्यम लग रहा है और प्रेम में दूरी बनी हुई है. थोड़ा बचकर पार करें. उपाय- शनिदेव की अराधना करें और कोई नीली वस्तु दान करें.
 
 
वृषभ राशि (Taurus): 
भाग्य में रोड़े अटकने की पूरी संभावनाएं बनी हुई हैं. इस समय मान-सम्मान पर ठेस लग सकती है. स्वास्थ्य मध्यम है और प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. उपाय- शनिदेव की अराधना करते रहें.
 
 
मिथुन राशि (Gemini):
चोट लगने की संभावना है. या फिर किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. स्वास्थ्य मध्यम और प्रेम ठीक-ठाक रहेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप करीब-करीब ठीक चलेंगे. उपाय- शनिदेव की अराधना करते रहें.
 
 
कर्क राशि (Cancer):
जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है. वहीं नौकरी-चाकरी में समस्या आ सकती है. व्यवसायिक स्थिति थोड़ी खराब दिख रही है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम और व्यापार भी अच्छी स्थिति में नहीं चल रहा है. इस समय को थोड़ा बचकर पार करें. उपाय- भगवान शिव की अराधना करें और संभव हो तो जलाभिषेक करें.
 
 
सिंह राशि (Leo):
आज का दिन आपके लिए बढ़िया है. आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे और उनके मनसूबे नाकाम होंगे. आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. साथ ही प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है. उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करें.
 
 
कन्या राशि (Virgo):
संतान की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. स्वयं के स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है. प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं. व्यापारिक दृष्टिकोण से कुल मिलाकर सही चलेगा. उपाय- भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
 
 
तुला राशि (Libra):
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में दिक्कत आ सकती है. गृहकलह के शिकार हो सकते हैं. सीने में विकार हो सकता है. मां के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है. स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही रहेगा. उपाय- शनिदेव की अराधना करते रहें.
 
 
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे और आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता भी दिलाएगा. व्यवसायिक सफलता का समय है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम की स्थिति काफी सुधर चुकी है. उपाय- नीली वस्तु का दान करें.
 
 
धनु राशि (Sagittarius): 
वाणी पर नियंत्रण रखें. पूंजी का निवेश करने से इस समय बचें. कुटुम्बीजनों से न उलझें. मुख रोग के शिकार हो सकते हैं. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं. उपाय- लाल वस्तु पास रखें.
 
 
मकर राशि (Capricorn):
स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. आज कुछ अच्छा भी होगा तो कुछ बुरा भी होगा, इसके लिए तैयार रहें. समय मध्यम है लेकिन प्रेम की स्थिति में थोड़ा सुधार होगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें.
 
 
कुंभ दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए सेहत और खान-पान का ध्यान रखें. उर्जा का स्तर थोड़ा घटेगा. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम और व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा. उपाय- गणेश जी की वंदना करते रहें.
 
 
मीन राशि 
आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन थोड़ी चिंता फिर भी बनी रहेगी. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेगा. उपाय- भगवान शिव की अराधना करते रहें.
 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget