एक्सप्लोरर

Horoscope Today: मिथुन और मीन के लिए समस्या वाला है दिन, पढ़ें मेष, तुला, सिंह समेत सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today 12 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज सोमवार 12 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today 12 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज सोमवार, 12 अगस्त 2024 के दिन सावन (Sawan 2024) शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी और सावन का चौथा सोमवार व्रत भी है. आज स्वाति और विशाखा नक्षत्र रहेगा. साथ ही शुक्ल ब्रह्म योग भी रहेगा.

आज राहुकाल (Rahu Kaal) सुबह 07  बजकर 42  मिनट से 04 बजकर 15  मिनट तक है. चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि पर होगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन के लिए थोड़ी परेशानी रहेगी. तुला के दिन खुशियों वाला रहेगा और धनु की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ज्योतिषी (Astrologer) से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा,  जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 12 August 2024)-

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है. आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे,फिर भी परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है. बिजनेस के सिलसिले में आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा.

जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है. आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है. कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें.

वृषभ राशि (Taurus Horoscpe Today)
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे. करियर को लेकर परेशान कर रहे लोगों को कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है. जो लोग किसी योजना में धन लगाने की सोच रहे थे वह उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें.

आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग का आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है. मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी. जिससे मन काम करने में नहीं लगेगा. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आप माता या पिताजी की सेहत को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे.

यदि आपने पहले किसी योजना में धन लगाया था,तो उससे आपको नुकसान हो सकता है. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता है दिख रहा है.

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है. संतान के भविष्य की कुछ योजनाओं को बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. आर्थिक मामलों में आज आप सपष्टता से आगे बढ़ें. आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है.

आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु  परेशान रहेंगे. यदि आप अपने घर को रिनोवेट करना चाहते है तो वह उसकी आज आप शुरुआत कर सकते हैं.

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको व्यवसाय के मामलों में दिल देने से बचना होगा. यदि आप परिवार में चल रही कलह के कारण परेशान है. आप वह आज उसमें किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मश्वरा करें.

व्यवसाय में आपको कोई बड़ा डिसीजन आज बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा. आपने यदि पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की है तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी. किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा. संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा.

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे. लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ही पूरा फोकस करना होगा, क्योंकि वह इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे.

आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा. कुछ बड़े फैसलों को वरिष्ठ सदस्यों की मदद से लें. व्यवसाय में आपको यदि धन की कमी हो रही थी,तो उसके लिए आप किसी बैंक,व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार ले सकते हैं.

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है. आपको नौकरी में अपने कामों में ढील देने से बचें. कोई विरोधी आपकी खुशी भरे पलों में बाधा डाल सकता है. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.

छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं. जीवन साथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा. बिजनेस से संबंधित कोई डील फाइनल करने का मौका मिलेगा. यदि आपको कोई आंखों संबंधित समस्या है,तो उसके प्रति आप जागरूक रहे और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें. यदि आपने किसी से धन उधार लिया था,तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे.

किसी नई संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी. आपको अत्यधिक खर्च के कारण समस्या होगी. प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा.

आप दूसरों की बातों में आकर किसी गलत बात के लिए हां ना करें. नौकरी में आपको मनपसंद काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा. आपने  व्यवसाय में यदि किसी योजना में धन लगाया तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है.

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है और भाई या बहन के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा.

यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है,तो उसे आज खुशियों के बीच ना आने दे. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे लेकिन उसमें आपको ढील नहीं देनी है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता में लाभ लेकर आएगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी जिसको लेकर आप प्रसन्न रहेंगे. आप अपनी फिजूल खर्ची बढ़ा सकते हैं जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर आपसी तनाव था तो वह आज दूर होगा.

व्यवसाय में आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी नहीं तो वह आपके लिए कोई बाधा खड़ी कर सकते हैं. विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा.

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है जिसके बाद आप उसमें बदलाव की योजना बना सकते हैं. जीवनसाथी को लेकर आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.

आपको परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर समस्या के ऊपर चर्चा करनी होगी. माता-पिता आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं. बिजनेस में आप कोई बहुत बड़ा फैसला ना लें अन्यथा बाद में पछतावा होगा.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानिए आज का राशिफल में क्या कहते हैं आपके सितारे

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget