एक्सप्लोरर

Horoscope Today: मेष, कन्या, तुला, कुंभ राशि वालों की बिजनेस में रुकी हुई कोई डील फाइनल हो सकती है, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 7 November 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल की दृष्टि से 7 नवंबर 2023 का दिन है खास, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 7 November 2023: ज्योतिष के अनुसार 7 नवंबर 2023, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज मिथुन राशि वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे. आपको कोई प्रिय वस्तु अपने जीवनसाथी की ओर से भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है. सभी राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आप अपने जीवन साथी  के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं. आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी. यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाये. सरकारी क्षेत्रो में कार्यरत लोग  बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे. यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी  दूर होगा.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है.  आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में चुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आप जितने लाभ की उम्मीद कर रहे थे, तो आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा. आपको साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा. माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें. यदि कोई समस्या हो, तो लापरवाही बिल्कुल ना बरते.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए  दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है.  आपको यदि किसी काम को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा. आपके बिजनेस में कोई रुकी हुई डील  फाइनल हो सकती है. आज आप दिल खुलकर निवेश करें, तो उससे बाद में आपको अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपके कुछ विरोधी  आपके बनते कामों में रोडा अटका सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत है, उनके लिए  दिन अच्छा रहने वाला है.  आपको अपने किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी. किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पानी में समस्या होगी. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा.  आप अपनी मेहनत से वह सब कुछ पा सकते हैं, जिनकी अभी तक आपके पास कमी थी, लेकिन आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे आपके कुछ शत्रु भी ईष्र्या करेंगे. आप  अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं. आध्यात्मिक के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा. यदि पिताजी को लंबे समय से कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो  उनके कष्टो में कमी हो सकती है. आपका किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होगा.  आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे. आप किसी बात को लेकर जिदद व जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा. आप काम के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो लोग विदेशो से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.  आप बिजनेस की किसी डील को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं. संतान की संगति को लेकर  आपको चिंता बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ खास रहने वाला है. आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी. संतान से संबंधित किसी काम को लेकर  आप यात्रा पर जा सकते हैं. आपके किसी मित्र से  आपकी कहा सुनी हो सकती है. कार्य क्षेत्र में  आप किसी काम की पहल ना करें, नहीं तो इससे आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है. माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है. बिजनेस के कामों को लेकर  आपके मन में उत्तर-पुथल बनी रहेगी. यदि आप साझेदारी में कोई काम करते हैं, तो उसमें पार्टनर के ऊपर पूरी निगरानी बनाकर रखे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं. विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे. परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को  अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा. यदि आप संपत्ति का कोई सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा. आपको  कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकते हैं. यदि किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी. किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है.  आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे. परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो  उसे पर आप अमल अवश्य करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में  आपको अपने जूनियर के साथ काम करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातको को अपने विरोधियों से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और विद्यार्थियों को अपने बाकी कामों को छोड़कर अपनी परीक्षा की तैयारी में जुड़ना होगा, तभी वह अच्छी सफलता हासिल कर सकेंगे. यदि आप संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह चिंता आज दुर होगी. परिवार में  किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी.

Garuda Purana: मुसीबत से बचाते हैं गरुड़ पुराण में बताए ये 5 काम, इन्हें करने वालों की सुकून से कटती है जिंदगी

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget