एक्सप्लोरर

8 मार्च, रविवार राशिफल: होली के रंगों सा खिल जाएगा इन राशि वालों के लिए आज का दिन

होली पर ग्रहों की चाल क्या फल लेकर आने वाली है इसके लिए आज का राशिफल बहुत कहता है. आज का राशिफल इन जातकों के लिए शुभ साबित होने जा रहा है.

आज का राशिफल: आज ग्रहों का संयोग और इस दिन बनने वाले योग सभी राशियों पर अपना प्रभाव डाल रहे हैं. आज के दिन ग्रहों की स्थिति से मिले जुले फल प्राप्त होंगे. जिन लोगों के लिए अशुभ फल लेकर आ रहे हैं उन्हें आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है. उपाय करने से इन अशुभ फलों से बचा जा सकता है या उनके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं आज के सितारे. मेष राशि वालों का भाग्य - आज के दिन कार्य की अधिकता रहेगी वहीं दूसरी और आलस्य भी आप पर काफी हावी होता दिखाई देगा. जहां एक और ऑफिस के कार्य सिर पर भोज बन कर रखा है तो वहीं दूसरी ओर घर के भी जिम्मेदारियां आपके ही कंधों पर आने वाली हैं. बुद्धि को प्रखर रखते हुए कार्यों की सूची तैयार कर लेनी चाहिए. नहीं तो आप कार्य भी नहीं कर पाएंगें बल्कि तनाव व क्रोध में फंस कर रह जाएंगे. व्यापारी वर्ग लीगली मामलों में सचेत रहें कानूनी तौर पर अपने को मजबूत रखें. सेहत में तला भुना और बाहर का भोजन अवॉइड करना चाहिए. मित्रों का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा. वृष राशि वालों का भाग्य - आज के दिन उन सब को चेक करना होगा जो आपसे रूठ गए हैं अब वह कारण आपके द्वारा हो या फिर उनके द्वारा. होली के अवसर पर उनको मनाने के लिए प्रयास करने चाहिए और टूटे संबंधों को पुनः स्थापित करना होगा. बिजनेस से जुड़े लोग मुनाफा न पाने पर मन में असन्तोष उत्पन्न न करें बल्कि विदेश से संबंधित चीजों को बेचने पर जोर देना चाहिए. अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए वाहन दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहना होगा. पिता से आर्थिक लाभ मिलेगा. यदि पूरे परिवार के साथ होली मनाने का प्लान बना रखा है तो अपने पैतृक निवास जाकर होली मनाना चाहिए. मिथुन राशि वालों का भाग्य - आज के दिन संभव हो तो कुछ चैरिटी आदि भी करनी चाहिए जिसमें अपनी क्षमता अनुसार होली से संबंधित सामान जैसे मिठाई रंग आदि खरीद कर किसी गरीब बच्चें को दे सकते हैं. खुदरा व्यापारियों के लिए यह त्यौहार आय के नये स्तोत्र विकसित करने वाला है.उत्साह और ऊर्जा बनाए रखना होगा. स्वास्थ्य में त्योहार के आड़ में नशा आदि नहीं करना चाहिए क्योंकि नकारात्मक ग्रह जहां एक और आपको नशे की ओर प्रभावित करेंगे तो दूसरी ओर सेहत में स्वतः ही गिरावट शुरू हो जाएगी. घर से निकलने से पहले वाहन को अवश्य चेक कर ले हो सकता है वाहन में कुछ खराबी आ जाए और आपको परेशान होना पड़े. कर्क राशि वालों का भाग्य - आज के दिन यदि रिलैक्स करने का मूड बना रखा है तो हो सकता है ऐसा न हो. और न चाहते हुए भी किसी के साथ कार्य के सिलसिले में कहीं जाना पड़े. वहीं दूसरी ओर आर्थिक परेशानियों के चलते भविष्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं. परिस्थितियों का सामना करते हुए आने वाले रंगों के त्योहार का दिल खोलकर स्वागत करना चाहिए. क्योंकि मुद्रा से कहीं ज्यादा आपके मन की प्रसन्नता महत्वपूर्ण है. व्यापार में नये प्रयोग न करें. बल्कि पुराने चल रहे पैतरे को भी अपनाना होगा. हेल्थ में वाद-विवाद से दूर रहे अन्यथा खुशियों को सेंध लग सकती हैं. परिवार के लोगों के साथ खुशियां मनाएं. सिंह राशि वालों का भाग्य - आज के दिन किसी को कड़वी बातें बोलने से बचें, साथ ही बोलते समय अपने शब्दों पर विशेष ध्यान रखें जल्दबाजी या हड़बड़ाहट में आपके मुंह से अपशब्द निकल सकता है. यदि दिमाग में कई प्रकार की उलझनें परेशान कर रही हैं तो इन दिनों इसे भूल कर सभी के साथ मौज मस्ती करनी चाहिए. व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठोर मेहनत करनी होगी. कर्मचारियों को नाराज न होने दें. सेहत में पेट में जलन की समस्या आपको परेशान कर सकती है हाइजेनिक रहते हुए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें . दांपत्य जीवन में वाद विवाद चल रहा है तो संवादहीन बने रहने में ही फायदा है. कन्या राशि वालों का भाग्य - आज के दिन आप होली के तैयारी के लिए घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे. साथ ही अपनी पैनी निगाह घर के लोगों पर भी बनाकर रखनी होगी. किसी का स्वास्थ्य न बिगड़ जाए. घर में सिक्योरिटी की व्यवस्था भी मजबूत रखें. कीमती वस्तुएं चोरी होने की आशंका है. एक साथ कई सारे कार्यों में रूचि लेना उचित नहीं है, इससे कार्य भी पूर्ण नहीं होगें. व्यापारी वर्ग किसी के छलावे में न आते हुए अपने कार्य पर फोकस बनाए रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से हृदय रोगी खान-पान पर संयम बरतें. परिवार में मनमुटाव हो सकता है. अनावश्यक धन खर्च होने के योग बन रहे हैं इसलिए सोच समझकर ही खर्च करें. तुला राशि वालों का भाग्य - आज के दिन मेहमानों का आगमन होता दिखाई दे रहा है जिनके साथ वीकेंड व्यतीत होगा. मन में यदि किसी प्रकार का भार है तो किसी अपने से बातों को साझा कर लेना आज का मुख्य उद्देश होना चाहिए. यदि लगातार आप मन में भार लिए रहेंगे तो यह भविष्य के लिए ऐसा करना ठीक नहीं. व्यावसायिक समस्याओं का समाधान होगा, कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. जो लोग ऑनलाइन बिजनेस करते हैं उनको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। हेल्थ में मांसपेशियों में दर्द रह सकता है वहीं दूसरी ओर हाई बीपी के मरीज अलर्ट रहें. पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों का भाग्य - आज के दिन भाग्य और कर्म का कंबीनेशन बना हुआ है जिससे कार्य पूरे होते ही लाभ की भी पूर्ण संभावना है. वहीं दूसरी ओर जिन कार्यों को करने में काफी समय लगता था उसे भी सरलता से आप कर पाएंगे. आज एक बात का विशेष ध्यान दें. कि दूसरों से बहसबाजी से काम उलझ सकते हैं इसलिए इस और सतर्क रहें. लोगों पर अपनी बात मनवाने के लिये दबाव न डालें, अन्यथा आपका दिन खराब हो सकता है. व्यापार कि बात करें तो किसी भी बड़े परिवर्तन अथवा नवीन व्यापार के स्टार्ट करने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़े। हेल्थ में बाहर का भोजन व बासी से भोजन से परहेज करें.बच्चों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए. धनु राशि वालों का भाग्य - आज के दिन मन में आशंकाओं की अधिकता रहेगी, सावधानी पूर्वक रहते हुए अपने संबंधों को मजबूत करना है. क्योंकि ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव मन को थोड़ा विचलित कर सकता है। कार्य मन मुताबिक न होने पर क्रोध और झुंझलाहट रह सकती है. कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहेगा, वहीं दूसरी ओर अनाज का व्यापार करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है. सेहत खराब हो सकती है, इसलिए बेवजह के तनाव से दूर रहना होगा. मित्रों के साथ व्यवहार खराब हो सकता है। संभव हो तो पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान कर सकते हैं. होली के त्यौहार की तैयारियों पर विशेष करना चाहिए. मकर राशि वालों का भाग्य - आज के दिन सभी बोझ को किनारे रखते हुए मन को हल्का करना चाहिए और रंग भरे त्यौहार को उसके नेचर के अनुसार ही मनाना होगा. मीडिया से जुड़े लोगों पर कार्य की अधिकता रहने वाली है जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा. व्यापार की बात करें तो साझेदारों से मनमुटाव होने की आशंका है जिससे व्यवसाय में समस्या भी आ सकती है, जो आने वाले दिनों के लिए ठीक नहीं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आंखों में एलर्जी और पैरों में सूजन की समस्या रह सकती है. यदि आप परिवार में बड़े हैं तो सभी परिवार को एकत्रित कर त्यौहार की तैयारी करनी चाहिए. महिलाएं घर के कार्यों में अधिक व्यस्त दिखाई देंगी. कुम्भ राशि वालों का भाग्य - आज के दिन आपको क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए रंगों के त्यौहार को अधिक महत्व देना चाहिए अन्यथा आपका क्रोध व अहंकार आने वाले पलों को खराब कर सकता है. ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि अपने सभी सदस्यों का सम्मान करते हुए उनसे तालमेल बनाकर चलना होगा. बिजनेस की बात करें तो पिता व बड़े क्लाइंटो का सानिध्य आपको प्राप्त होगा जिससे कार्य बनेंगे. सेहत में पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी. मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे. परिवार में किसी के अचानक स्वास्थ्य खराब के चलते आपको भागा दौड़ी करनी पड़ सकती है. जिनका जन्मदिन है उनको मनचाहा उपहार मिल सकता है. मीन राशि वालों का भाग्य - आज के दिन आपको यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि ग्रहों की स्थितियां आपकी यात्रा में कठिनाई उत्पन्न करेंगी. पैतृक निवास से दूर रहने वालों को छुट्टी लेकर परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. जिन विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही हैं उनको पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करके रखना होगा हो सकता है परीक्षा के दौरान आपका स्वास्थ्य खराब हो जाएं. व्यापारी वर्ग किसी को उधार धन के लेन-देन से बचें. वहीं दूसरी ओर आपकी मधुर वाणी ग्रहकों को आकर्षित करेगी. हेल्थ में कमर और पीठ दर्द की समस्या को लेकर अलर्ट रहना होगा. महिलाएं घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget