एक्सप्लोरर

किसान कुंभ में आया 9 करोड़ का भैंसा, 1500 किलो है इसका वजन

दुनिया के सबसे महंगे भैंसे का नाम होरिजोन है. यह साउथ अफ्रिका में रहता है. इसके सिंघों की लंबाई 56 इंच से ज्यादा होती है. जबकि आम भैंसों के सिंघों की लंबाई मुश्किल से 35 से 40 इंच ही हो पाती है.

राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर में किसान कुंभ लगा है. इस  कुंभ में एक भैंसा सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस भैंसे का नाम है युवराज जिसका वजन लगभग 1500 किलो है और बाजार में इसकी कीमत 9 करोड़ के करीब बताई जा रही है. इस भैंसे की लंबाई 9 फीट और ऊंचाई 6 फुट बताई जा रही है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ये किस नस्ल का भैंसा है और इसे पालने में इसके मालिक को कितने पैसे खर्च करना होता है.

किस नस्ल का है ये भैंसा

ये भैंसा मुर्रा नस्ल का है, इसक मालिक का नाम है कर्मवीर. कर्मवीर का कहना है कि वो अपने भैंसे युवराज को बच्चे की तरह प्यार करते हैं. और इसे कभी भी बेचने के बारे में नहीं सोचते. हालांकि, इस भैंसे को खरीदने के लिए अब तक 9 करोड़ रुपये की बोली लग चुकी है. लेकिन कर्मवीर ने इस कीमत को भी ठुकरा दिया. उनका कहना है कि ये भैंसा उनकी शान है और बेटे जैसा है. इसलिए वो इसे किसी भी कीमत पर नहीं बेचेंगे.

क्या क्या खास है किसान कुंभ में

उदयपुर में लगे किसान कुंभ में 125 से ज्यादा दुकाने लगाई गई हैं. इसके साथ ही इस कुंभ में कई कृषि विशेषज्ञों ने एक से बढ़ कर एक नई तकनीक के बारे में किसानों और पशुपालकों को जानकारी दी. गर्मी की वजह से किसानों के लिए इस मेले में एसी वाले पंडाल की भी व्यवस्था की गई थी. इस मेले का आयोजन शहर के बलीचा कृषि उपज मंडी सबयार्ड में किया गया है.

दुनिया का सबसे महंगा भैंसा कौन सा है

दुनिया के सबसे महंगे भैंसे का नाम होरिज़ोन है. यह साउथ अफ्रिका में रहता है. इसके सिंघों की लंबाई 56 इंच से ज्यादा होती है. जबकि आम भैंसों के सिंघों की लंबाई मुश्किल से 35 से 40 इंच ही हो पाती है. इसके सिंघों की लंबाई से आपको अंदाजा लग गया होगा कि यह भैंसा कितना बड़ा होगा. इस भैंसे के जरिए इसे पालने वाला किसान सालाना करोड़ों रुपये कमाता है. इस भैंसे की कीमत 81 करोड़ रुपये के आसपास है.

ये भी पढ़ें: Tomato Price Hike: जानिए ऐसा क्या हुआ कि 100 रुपये किलो पहुंच गए टमाटर के दाम? क्या हैं कारण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
Indian Agriculture After Independence: आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget