एक्सप्लोरर

Wheat Price: अब पब्लिक की बल्ले-बल्ले, 5 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ गेहूं...और घटाने की चल रही तैयारी

केंद्र सरकार गेहूं की कीमत कम करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है. इसके लिए 30 लाख टन गेहूं बाजार में उतारा था. असर यह हुआ कि गेहूं की कीमत 5 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गई है.

Wheat Price In India: देश में गेहूं की बढ़ी कीमतों से केंद्र सरकार परेशान थी. गेहूं की कीमत का असर आटे पर देखने को मिल रहा था. हाल में केंद्र सरकार की ओर से गेहूं की कीमत कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया. केंद्र सरकार के निर्देश पर एफसीआई ने खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने की योजना तैयार की. केंद्र सरकार की इस कवायद का असर गेहूं की कीमतों पर देखने को मिला है. इससे आमजन को राहत मिली है. 

गेहूं के भाव में 5 रुपये प्रति किलोग्राम आई कमी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गेहूं की घटी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार का बयान सामने आया है. केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने के फैसले का असर थोक और खुदरा बाजार में गेहूं की कीमतों पर देखने को मिला है. गेहूं की कीमतों में 5 रुपये प्रति किलोग्राम तक कमी आई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आमजन को और अधिक सस्ता गेहूं उपलब्ध कराना चाहती है. इसके लिए कवायद चल रही है. गेहूं की कीमत कम करने के लिए जो भी संभव होगा. वो कदम उठाए जाएंगे. 

गेहूं पर निर्यात पाबंदी हटाने पर अभी कोई योजना नहीं

रूस-यूक्रेन युद्ध, अधिक निर्यात होने के कारण गेहूं की कीमतें तेजी से बढ़ी थीं. गेहूं की कीमत बढ़ने के कारण आटा महंगा होना शुरू हो गया. केंद्र सरकार ने आटे की कीमत पर काबू पाने के लिए गेहूं निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी. गेहूं कारोबारी काफी समय से निर्यात पर छूट देने की मांग कर रहे थे. लेकिन हाल में केंद्र सरकार के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार अभी गेहूं निर्यात से प्रतिबंध हटाने पर किसी तरह का विचार नहीं कर रही है. गेहूं पर प्रतिबंध पिछले साल मई में लगाया गया था. 

इतने घट गए गेहूं के भाव

केंद्र सरकार के 30 लाख टन गेहूं बाजार में उतारने के बाद इसका असर थोक और खुदरा मार्केट में देखने को मिल रहा है. अधिकारियों ने कहा कि थोक दर पर गेहूं 3000 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गया है. खुदरा में गेहूं करीब 3400 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 2900 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. केंद्र सरकार ने इस प्रक्रिया के बाद गेहूं की कीमत कम होने की उम्मीद जताई थी, जोकि दिख भी रही है. वहीं, आने वाले दिनों में कीमत और अधिक कम होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Artifical Intelligence पर सुप्रीम कोर्ट के जज ने कह दी ये बात, आपको भी जरूर पता होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
MSP पर बेचनी है कपास-सोयाबीन, इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन
MSP पर बेचनी है कपास-सोयाबीन, इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो

Embed widget