एक्सप्लोरर

Wheat Cultivation: देश में गेहूं की रिकार्ड रकबे में हुई बुवाई, दलहन, तिलहन की बुवाई में भी इजाफा

देश के अधिकांश राज्यों में गेहूं की बंपर बुवाई हो चुकी है. इस साल रिकॉर्ड 3.32 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं बोया जा चुका है. दलहन और तिलहनी फसलों की बुवाई का रकबा भी देश में बढ़ा है.

Wheat cultivation In India: देश में अनाज भंडारण और पैदावार को लेकर आने वाले सालों में कोई संकट नहीं है. गेहूं की बुआई के जो आंकड़ें सामने आ रहे हैं. आंकड़ों ने सरकार और देश के आमजन को काफी हद तक राहत दी है. केंद्र सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, देश में अभी तक गेहूं की रिकॉर्ड बुवाई हो चुकी है. अच्छी बात यह है कि देश के अधिकांश हिस्सों में अभी भी किसान गेहूं की बुआई कर रहे हैं. 

देश में 3.32 करोड़ हेक्टेयर में हुई बुवाई

पिछले साल गेहूं बुवाई की स्थिति उतनी बेहतर नहीं रही थी. रकबा भी कम था. वहीं, उपज के मामले में भी पिछला साल कुछ खास कमाल नहीं कर सका था. अधिक लू चलने के कारण पैदावार पर प्रभाव पड़ा था. लेकिन इस साल गेहूं की बुआई को लेकर स्थिति एकदम अनुकूल बनी हुई हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि रबी फसलों की बुआई अंतिम चरण में हैं. देश में सर्वाधिक क्षेत्र में गेहूं बोया गया है. इस साल गेहूं का रकबा पिछले कई सालों के उच्चतम स्तर 3.32 करोड़ हेक्टेयर पर पहुंच गया है. 

लक्ष्य से भी अधिक पैदा हो सकता है गेहूं

देश में आलू और गेहूं की बुआई अभी भी चल रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगैती आलू और पछैती गेहूं की बुआई देश के कई राज्यों में चल रही है. यह देश के अधिकांश राज्यों में रह सकती है. पिछले साल गेहूं की पैदावार का निर्धारित लक्ष्य 11.20 करोड़ टन रखा गया था. इस साल इस निर्धारित लक्ष्य से अधिक गेहूं होने की उम्मीद है. विशेषज्ञों का कहना है कि खरीफ सीजन के आखिर में बारिश होने के कारण इस बार मौसम में नमी अधिक बनी हुई है. जाड़े का मौसम भी कुछ लंबा रहेगा. गेहूं की बुआई के लिए मौसम बेहतरीन होगा. लिहाजा किसान भी विशेषज्ञ और एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारियों से राय लेकर अपने खेतों में गेहूं की बुआई कर रहे हैं. 

पिछले दो सालों में इतने हेक्टेयर में हुई थी गेहूं की बुवाई

पिछले सालों से लगातार गेहूं बुवाई का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. वर्ष 2020 में 3 करोड़ हेक्टेयर में बुवाई की गई थी. वर्ष 2021 में गेहूं बुवाई का आंकड़ा बढ़कर 3.15 करोड़ हेक्टेयर हो गया है. इस साल तेजी से गेहूं बुवाई का आंकड़ा बढ़ा है. अभी तक 3.32 करोड़ हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की जा चुकी है. अभी रकबा और अधिक बढ़ने की उम्मीद है. 

दलहन, तिलहनी फसलों की इतनी हुई बुवाई

दलहन और तिलहनी फसलों की बुवाई पर भी केंद्र सरकार नजरें बनाए हुए है. चालू सीजन में दलहनी फसलों की बुवाई 1.58 करोड़ हेक्टेयर में हो चुकी है. पिछले साल इस समय तक 1.56 करोड़ हेक्टेयर में बुआई हो सकी थी. चना की बुवाई पिछले साल के 1.09 करोड़ हेक्टेयर की तुलना में 1.07 करोड़ हेक्टेयर हो गई है. इस साल चने के रकबे में कमी दर्ज की गइै है. वहंी, तिलहनी फसलों का रकबा बुवाई के मामले में बढ़ गया है. पिछले साल 97.66 लाख हेक्टेयर में तिलहनी पफसलों की बुवाई हुई थी. इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 1.05 करोड़ हेक्टेयर हो गया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसानों को कुछ ही टाइम में अमीर बना देती हैं ये ज्यादा कमाई वाली फसलें, नहीं जानते तो आज ही जान लें इनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
Fenugreek Leaves At Home: घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
Goat  Dairy Business: बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?
बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget