एक्सप्लोरर

Wheat Cultivation: देश में गेहूं की बंपर पैदावार, बुआई में उत्तरप्रदेश बना नंबर वन, अन्य राज्यों का ये रहा हाल

भारत में इस साल गेहूं की बंपर बुआई हो रही है. देश में पिछले साल से 3.59 प्रतिशत अधिक 325 लाख हेक्टेयर में बुआई की जा चुकी है. गेहूं का सबसे ज्यादा रकबा उत्तर प्रदेश में हैं.

Wheat Cultivation In India: देश में इस बार अनाज का संकट पैदा नहीं होगा. राज्यों में गेहूं की बंपर बुवाई हुई हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल देश में गेहूं बुवाई का आंकड़ा बढ़ गया है. केंद्र सरकार के जो ताजा आंकड़ें सामने आए हैं. उन्होंने हर तबके को राहत दी है. 30 दिसंबर तक गेहूं का रकबा अच्छा खासा बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि अनाज को लेकर किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. देश में गेहूं समेत अनाज का भरपूर भंडार है. 

गेहूं बुवाई का रकबा बढ़कर हुआ 325 लाख हेक्टेयर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कृषि मंत्रालय के 30 दिसंबर तक के आंकड़े सामने आए हैं. उसके अनुसार, रबी सीजन की पफसलों की बुआई की अंतिम स्टेज पर है. 30 दिसंबर तक देश में गेहूं बुवाई का रकबा बढ़कर 325.10 लाख हेक्टेयर हो गया है. पिछले साल के सापेक्ष यह 3.59 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है. पिछले साल गेहूं के रकबे की स्थिति 313.81 लाख हेक्टेयर थी. 

गेहूं बुआई में उत्तर प्रदेश नंबर 1

रबी सीजन की प्रमुख फसलें गेहूं, मक्का, ज्वार, चना और सरसों हैं. इनकी बुवाई अक्टूबर से दिसंबर तक चलती है, जबकि कटाई मार्च-अपै्रल में कर दी जाती है. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में गेहूं बुवाई के आंकड़ें जारी किए हैं. इनमें उत्तर प्रदेश टॉप पर है. उत्तर प्रदेश में 3.59 लाख हेक्टेयर, राजस्थान में 2.52 लाख हेक्टेयर, महाराष्ट्र में 1.89 लाख हेक्टेयर, गुजरात में 1.10 लाख हेक्टेयर, बिहार में 0.87 लाख हेक्टेयर, मध्य प्रदेश में 0.85 लाख हेक्टेयर, छत्तीसगढ़ 0.66 लाख हेक्टेयर, पश्चिम बंगाल मेें 0.21 लाख हेक्टेयर, जम्मू-कश्मीर में 0.08 लाख हेक्टेयर, असम में 0.02 लाख हेक्टेयर और झारखंड में 0.03 लाख हेक्टेयर में बुआई की गई है. 

इस बार रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद

कृषि मंत्रालय के के अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश गेहूं बुआई के लिहाज से बड़ा राज्य है. यहां अभी तक राज्य में लगभग एक प्रतिशत रकबे में ही गेहूं की बुवाई की गई. राज्य में गन्ना कटान चल रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि किसान गन्ना कटाई के बाद गेहूं की बुआई कर ले. देशभर में गेहूं बुआई की स्थिति को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार गेहेूं का रिकॉर्ड उत्पादन हो सकता है. 

गेहूं, चावल दोनों का निर्यात बढ़ा

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष अप्रैल से नवंबर के दौरान गेहूं का निर्यात 29.29 प्रतिशत बढ़कर 1.50 अरब डालर हो गया है. पिछले साल निर्यात का आंकड़ा 1.17 अरब डॉलर रहा. गेहूं और आटे की बढ़ती कीमतों के चलते केेंद्र सरकार ने मई में निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था. बाद में कुछ शर्ताें के साथ निश्चित गेहूं निर्यात करने की अनुमति दे दी गई. बासमती चावल का निर्यात भी अप्रैल-नवंबर 2022 के दौरान 39.26 प्रतिशत बढ़कर 2.87 अरब डालर हो गया. गैर बासमती चावल का एक्सपोर्ट 5 प्रतिशत बढ़कर 4.2 अरब डालर हो गया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- दुधारु पशुओं की यूआईडी टैगिंग में सबसे आगे मध्य प्रदेश, आखिर क्यों पशु के कान में लगाया जाता है ये पीले रंग का टैग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अब कितनी जमीन पर हो रही खेती, 50 साल में कितनी घटी
भारत में अब कितनी जमीन पर हो रही खेती, 50 साल में कितनी घटी
PM किसान योजना, इस दिन आएगी अगली किस्त, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस
PM किसान योजना, इस दिन आएगी अगली किस्त, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस
Mango Plant in Pot: घर के गमले में भी उगा सकते हैं आम, अपनाएं ये आसान और कारगर तरीके
घर के गमले में भी उगा सकते हैं आम, अपनाएं ये आसान और कारगर तरीके
मानसून में अपनाएं ये तरीके, हरे-भरे रहेंगे गुलाब
मानसून में अपनाएं ये तरीके, हरे-भरे रहेंगे गुलाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget