एक्सप्लोरर

Weather: 19 मार्च से करवट लेगा मौसम, गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान

Weather in UP: आने वाले हफ्ते में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. जिससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की उम्मीद है.

UP Weather: मार्च के महीने में मौसम ने कई बार पलटी मारी है. बीते कुछ दिनों से बढ़ रहे न्यूनतम तापमान की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है. 19 मार्च से मौसम के एक बार फिर करवट लेने के आसार हैं. इस बदलाव से भले ही गर्मी से कुछ राहत मिले लेकिन गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों में दिखाई देगा. मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम कुल मिलाकर साफ रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में 19 मार्च से बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में हो रहे इस बदलाव से पश्चिमी यूपी के जिलों पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा और यहां मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि पूर्वी यूपी में भी 15 मार्च से लेकर 19 मार्च तक मौसम गर्म ही रहेगा, 19 मार्च के बाद यहां बारिश की संभावना है. 20 मार्च को भी प्रदेश में कई जगह बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

तेजी से चढ़ रहा है पारा

बीते कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान तेजी से चढ़ता जा रहा है. रात को बढ़े तापमान से निपटने के लिए लोगों ने पंखे चलाना शुरू कर दिया है. बीते दिन आगरा में 16.7 ℃, अलीगढ़ में 16.4℃, मेरठ में 14 ℃, मुजफ्फरनगर में 13.6℃ न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मार्च के तीसरे सप्ताह के आखिर तक न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 ℃ तक पहुंच जाएगा वहीं मार्च के आखिरी सप्ताह में दिन का अधिकतम तापमान 40 ℃ और न्यूनतम तापमान 25 ℃ तक पहुंचने की उम्मीद है.

गेहूं की फसल पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च के बाद से बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे गेहूं के किसान खासे परेशान हैं. गेहूं की फसल के लिए बीते दिनों पड़ी तेज गर्मी भी काफी नुकसानदायक साबित हुई थी. अब बारिश की आशंका ने किसानों को चिंता में डाल दिया है.

यह भी पढ़ें- भारत या फिर चीन... किस देश में होता है सबसे ज्यादा आलू? कई देशों की भरपाई करते हैं ये देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांस की खेती में सालों तक होती है कमाई, जानें 1 साल का हिसाब?
बांस की खेती में सालों तक होती है कमाई, जानें 1 साल का हिसाब?
35 रुपये किलो प्याज बेच रहा NAFED, कैसे खरीद सकते हैं आप?
35 रुपये किलो प्याज बेच रहा NAFED, कैसे खरीद सकते हैं आप?
एक महीने में 200 रुपये चढ़ा गेहूं, अगली फसल पर मंडरा रहा El Nino का खतरा
एक महीने में 200 रुपये चढ़ा गेहूं, अगली फसल पर मंडरा रहा El Nino का खतरा
एक खेत में आलू भी और मछली भी, कैसे होती है ऐसी खेती?
एक खेत में आलू भी और मछली भी, कैसे होती है ऐसी खेती?

वीडियोज

MAYAWATI का बड़ा फैसला! ANAND KUMAR के बेटों का पत्ता साफ, भतीजी को मिलेगी कमान? ABPLIVE
BRICS SUMMIT 2026: Putin Vs Jinping, किसकी कार ज्यादा पावरफुल और खतरनाक? |ABPLIVE
Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
'मेयर बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल' राजस्थान नतीजों के बीच कांग्रेस का गंभीर आरोप
'मेयर बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल' राजस्थान नतीजों के बीच कांग्रेस का गंभीर आरोप
बंगाल में सड़कों के बदले जाएंगे नाम, शुभेंदु सरकार ने की तैयारी, बन गई लिस्ट
बंगाल में सड़कों के बदले जाएंगे नाम, शुभेंदु सरकार ने की तैयारी, बन गई लिस्ट
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला मोशन पोस्टर, दिल छू लेगी 'सिया राम' की पहली झलक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला पोस्ट, दिखी 'सिया राम' की पहली झलक
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
कब और किसने की थी लालबागचा राजा की पहली स्थापना, जानें इसकी पूरी कहानी
कब और किसने की थी लालबागचा राजा की पहली स्थापना, जानें इसकी पूरी कहानी
Embed widget