एक्सप्लोरर

ये कैसी सब्जी है... जिसकी सब्जी भी नहीं बनती और फिर भी है इसकी काफी डिमांड! जानिए आखिर ये क्या है?

बड़े-बड़े शहरों के नजदीक रोमन लेट्यूस की खेती करना मुनाफे का सौदा है, क्योंकि स्टार होटलों से लेकर फूड पॉइंट कैफे और अमीर घरानों में इसकी मांग सबसे ज्यादा रहती है.

अगर आप बर्गर खाने के शौकीन हैं, तो आप इस पत्तेदार सब्जी से जरूर वाकिफ होंगे. इसकी सब्जी नहीं बनती, लेकिन इसके बावजूद भी बाजार में इसकी डिमांड सबसे ज्यादा है. सिर्फ भारतीय बाजार में ही नहीं बल्कि, विदेशी बाजार में भी लेट्यूस की डिमांड सबसे ज्यादा है. ये बर्गर, रोल और रैप्स में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. भारत में भी अब किसान इसकी खेती कर रहे हैं और बंपर मुनाफा कमा रहे हैं. पारंपरिक खेती के मुकाबले, इस पत्तेदार सब्जी की खेती करने वाले किसान आज लाखों में खेल रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आप  भारत में कैसे इसकी खेती कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व सेहत के लिये काफी लाभकारी होते हैं.

कैसे करें लेट्यूस की खेती

आपको बता दें रोमन लेट्यूस की खेती भारत में बड़े आराम से हो सकती है. ये हरे रंग की पत्तेदार सब्जी सूजमुखी परिवार की सदस्य है, जिसे उगाना बेहद आसान है. भारतीय किसान इसे परंपरागत खेती या हाइड्रोपॉनिक्स में उगाकर अच्छा लाभ कमा सकते हैं. सबसे बड़ी बात की रोमन लेट्यूस की खेती से सालभर में कई बार किया जा सकता है.

आपको बता दें, इस सब्जी के लिए धूप और पानी से भरपूर ठंडा वातावरण इसकी खेती के लिये सबसे बेहतर रहता है. डिमांड के हिसाब से पॉलीहाउस या ग्रीनहाउस में भी रोमन लेट्यूस को बड़े आराम से उगाया जा सकता है. इस सब्जी की सीधे बिजाई नहीं की जाती, बल्कि नर्सरी में इसे तैयार करके खेत की मेड़ों पर इसकी रोपाई की जाती है. इसकी खेती के लिये बलुई मिट्टी और बलुई दोमट मिट्टी अच्छी रहती है. लेट्यूस की खेती के लिये पानी और धूप की जरूरत पड़ती है.

रोमन लेट्यूस के खेत में रोपाई के बाद शाम के समय सिंचाई काम कर देना चाहिए. इस फसल में समय-समय पर मिट्टी में निराई-गुड़ाई करने से पत्तेदार सब्जी की उपज में बढ़ोतरी मिलती है. रोमन लेट्यूस के पत्तेदार फसल होने के कारण कीड़े, बीमारियां और गलन की संभावना हमेशा बनी रहती है, इसलिए इसे बचाने के लिए जैविक कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है. यह फसल 7 दिन में तैयार हो जाती है, इसलिए इसे समय पर काट लेना चाहिए.

कितनी होती है कमाई

बड़े-बड़े शहरों के नजदीक रोमन लेट्यूस की खेती करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि स्टार होटलों से लेकर फूड पॉइंट कैफे और अमीर घरानों में इसकी मांग सबसे ज्यादा रहती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक हेक्टेयर इलाके में इसकी खेती से 40 दिनों के अंदर 120 क्विंटल सब्जी की उपज हो सकती है, इसे बाजार में 80-120 रूपये किलो के भाव पर बेचा जाता है. रोमन लेट्यूस के फायदों को देखते हुए कई देश बड़े पैमाने पर अब इसकी खेती में लग गए हैं और हर साल करोड़ों टन की उपज कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ये है किसानों को करोड़पति बनाने वाली सब्जी, सिर्फ मई से जुलाई तक होती है इसकी खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ginger Farming tips: गमले में ही बोएं अदरक, किचन गार्डन में होने लगेगी खेती
गमले में ही बोएं अदरक, किचन गार्डन में होने लगेगी खेती
Agriculture Equipment Subsidy: कृषि यंत्र खरीदने जा रहे हैं? जरूर देखें ये पोर्टल
कृषि यंत्र खरीदने जा रहे हैं? जरूर देखें ये पोर्टल
इन योजनाओं का लाभ उठाएं SC/ST किसान, मिलती है 90% तक सब्सिडी
इन योजनाओं का लाभ उठाएं SC/ST किसान, मिलती है 90% तक सब्सिडी
एक ही जमीन पर दो किसान, किसे मिलेगा किसान निधि योजना का लाभ?
एक ही जमीन पर दो किसान, किसे मिलेगा किसान निधि योजना का लाभ?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget