एक्सप्लोरर

Agriculture Tips: यूरिया डालने के बाद भी फसल नहीं बढ़ रही? ये हो सकती हैं वजहें

अगर खेत में यूरिया डालने के बावजूद आपकी फसल की ग्रोथ नहीं बढ़ रही तो सिर्फ नाइट्रोजन की कमी वजह नहीं है. ऐसे में सही मिट्टी, सिंचाई और दूसरे पोषक तत्वों की कमी भी वजह हो सकती है.

खेती में अच्छी पैदावार के लिए किसान कई तरह के खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल करते हैं. इनमें यूरिया सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली खादों में शामिल है. इसकी वजह है कि यूरिया में करीब 46 परसेंट नाइट्रोजन होती है, जो पौधों की पत्तियों को हरा-भरा रखने और उनकी बढ़वार में मदद करती है. यही कारण है कि जब खेत में फसल कमजोर दिखाई देती है या पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, तो किसान अक्सर यूरिया डाल देते हैं. लेकिन कई बार यूरिया डालने के बाद भी फसल की ग्रोथ में कोई खास बदलाव नहीं दिखाई देता.

ऐसे में किसान समझ नहीं पाते कि आखिर खाद डालने के बावजूद पौधों का विकास क्यों रुक गया है. दरअसल पौधों की अच्छी बढ़वार के लिए सिर्फ नाइट्रोजन पर्याप्त नहीं होती. उन्हें फॉस्फोरस, पोटाश, सल्फर, जिंक, आयरन और दूसरे पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है. इसके अलावा मिट्टी की गुणवत्ता, सिंचाई और मौसम भी फसल के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं.

मिट्टी में दूसरे पोषक तत्वों की कमी

यूरिया मुख्य रूप से नाइट्रोजन की जरूरत पूरी करती है. अगर मिट्टी में नाइट्रोजन पर्याप्त है, लेकिन फॉस्फोरस, पोटाश या जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी है, तो फसल की बढ़वार प्रभावित हो सकती है. फॉस्फोरस की कमी से पौधों की जड़ों का विकास प्रभावित होता है, जबकि पोटाश की कमी से पौधों की मजबूती और उनकी रोगों से लड़ने की क्षमता पर असर पड़ता है. ऐसी स्थिति में बार-बार यूरिया डालने से समस्या दूर नहीं होगी.

यूरिया डालने का गलत समय

फसल को हर अवस्था में एक जैसी मात्रा में नाइट्रोजन की जरूरत नहीं होती. बुवाई, शुरुआती बढ़वार और फूल आने जैसी अवस्थाओं में पोषक तत्वों की मांग अलग-अलग होती है. अगर किसान फसल की जरूरत के मुताबिक सही समय पर यूरिया नहीं डालते, तो पौधे इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाते. वहीं तेज बारिश से ठीक पहले यूरिया डालने पर खाद का कुछ हिस्सा पानी के साथ बह जाता है. इसलिए फसल की किस्म, उम्र और कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही यूरिया का इस्तेमाल करना चाहिए.

खेत में पानी की कमी या ज्यादा सिंचाई

पौधों की बढ़वार के लिए मिट्टी में उचित नमी होना जरूरी है. अगर खेत में पानी की कमी है, तो पौधों की जड़ें मिट्टी से पोषक तत्वों को सही तरीके से नहीं ले पातीं. वहीं खेत में लगातार पानी भरा रहने से जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचने में परेशानी होती है. इससे जड़ों का विकास रुक सकता है और पौधे कमजोर होने लगते हैं. ऐसे में सिर्फ यूरिया डालने से फसल की स्थिति में सुधार नहीं होगा. खेत में जरूरत के अनुसार सिंचाई और जल निकासी की व्यवस्था करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Potato Farmers Relief: आलू किसानों की दिवाली होगी खास! सरकार ने तैयार किया मुआवजा पैकेज

मिट्टी का पीएच स्तर सही नहीं होना

मिट्टी का पीएच स्तर भी फसल की ग्रोथ को प्रभावित करता है. अगर मिट्टी ज्यादा अम्लीय या क्षारीय है, तो उसमें मौजूद कई पोषक तत्व पौधों को आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाते. इसका असर जड़ों के विकास और पौधों की बढ़वार पर दिखाई देता है. खासकर अधिक क्षारीय मिट्टी में जिंक और आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता कम होती है. ऐसी स्थिति में मिट्टी की जांच करवाना जरूरी है.

 कीट और बीमारियां भी हो सकती हैं वजह

कई बार किसान फसल की धीमी बढ़वार को खाद की कमी समझ लेते हैं, जबकि असली वजह कीट या बीमारी होती है. दीमक, जड़ में लगने वाले कीट और फफूंद जनित रोग पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जड़ें कमजोर होने पर पौधे मिट्टी से पानी और पोषक तत्वों को ठीक से नहीं ले पाते. इसके कारण पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधों की लंबाई भी कम रह जाती है.

 जरूरत से ज्यादा यूरिया डालना

कुछ किसानों को लगता है कि ज्यादा यूरिया डालने से फसल तेजी से बढ़ेगी, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन देने पर पौधों में असंतुलित बढ़वार हो सकती है. इससे पौधे अधिक कोमल हो सकते हैं और कुछ फसलों में गिरने यानी लॉजिंग का खतरा बढ़ सकता है. लगातार सिर्फ नाइट्रोजन वाली खादों का इस्तेमाल करने से मिट्टी में दूसरे पोषक तत्वों की कमी भी बढ़ सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर यूरिया डालने के बाद भी फसल की बढ़वार नहीं हो रही है, तो बिना वजह दोबारा खाद डालने से बचें. सबसे पहले मिट्टी की जांच करवाएं और पता करें कि उसमें किन पोषक तत्वों की कमी है. इसके अलावा खेत में उचित नमी बनाए रखें, जल निकासी की व्यवस्था करें और फसल में कीट या बीमारी के लक्षणों पर नजर रखें. खाद का इस्तेमाल फसल की अवस्था और कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही करें.

यह भी पढ़ें: Soil Fertility Tips: इन गलतियों की वजह से बंजर हो जाती है जमीन, किसान कभी न करें ये काम

मनस्वी चौहान एबीपी नेटवर्क के साथ इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं, जहां वह एग्रीकल्चर बीट पर खबरें लिखती हैं. खेती, किसानों और एग्रीकल्चर से जुड़ी स्टोरीज लिखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबर की जानकारी आसान और साफ भाषा में लोगों तक पहुंचे.

मनस्वी अपने कॉलेज की मीडिया टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. इस दौरान उन्हें लाइव इवेंट्स की कवरेज, एंकरिंग और रिपोर्टिंग का मौका प्राप्त हुआ. यहां उन्हें खबरों पर रिसर्च करने, कंटेंट लिखने और किसी स्टोरी को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने का एक्सपीरियंस मिला.

पढ़ाई की बात करें तो मनस्वी मंदसौर यूनिवर्सिटी से Bachelor’s in Journalism and Mass Communication की पढ़ाई कर रही हैं. राइटिंग और मीडिया में लगातार कुछ नया सीखते हुए वह अपनी राइटिंग को और बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन बोनस
दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन बोनस
Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड से खेती के लिए कितना कर्ज मिल सकता है, जानें नियम
किसान क्रेडिट कार्ड से खेती के लिए कितना कर्ज मिल सकता है, जानें नियम
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
Delhi AQI: दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा एक्यूआई
दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा AQI
AQI Today: देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
डेवोन कॉनवे के साथ हुआ भयंकर हादसा, कनकशन की पुष्टि; भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
डेवोन कॉनवे के साथ हुआ भयंकर हादसा, कनकशन की पुष्टि; भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget