एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: खेती के साथ फूड प्रोसेसिंग बिजनेस शुरू करने पर 25% तक सब्सिडी, इन किसानों को मिलेगा फायदा

Subsidy on Processing Unit: फसलों की प्रोसेसिंग या कृषि उत्पादों का उद्यम शुरू के लिये किसानों को 15% तक सब्सिडी और किसान उत्पादक संगठन (FPO/FPC) को 25% तक अनुदान दिया जायेगा.

Subsidy on Food Processing Unit: किसानों को खेती के साथ-साथ दूसरे कृषि कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है, तकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें और दोगुना आमदनी कमा सकें. इन कृषि कार्यों में अभी तक पशुपालन(Animal Husbandry), डेयरी फार्मिंग(Dairy Farming), मछली पालन(Fish Farming), मधुमक्खी पालन (Bee Keeping) आदि शामिल हैं, लेकिन अब खाद्य प्रसंस्करण यानी फूड़ प्रोसेसिंग (Food Processing Business) क्षेत्र से जुड़ने के लिये भी किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

खेत से निकले कृषि उत्पादों के सही दाम ना मिलने या फिर खेती को और भी फायदेमंद बनाने के लिये फसलों का प्रसंस्करण करके 'रेडी टू ईट' प्रॉडक्ट्स बनाये जाते हैं, जो बाजार में लगभग दोगुना दाम पर बिकते हैं. इससे किसानों को काफी फायदा हो सकता है. यही कारण है कि अब बिहार सरकार की ओर से भी चुनिंदा फसलों और कृषि उत्पादों का प्रोसेसिंग बिजनेस शुरू करने के लिये 25% तक आर्थिक अनुदान (Subsidy on Food Processing) दिया जा रहा है.

कृषि प्रसंस्करण पर सब्सिडी
बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय द्वारा बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति, 2020 के तहत खेती से जुड़े उद्यम और कृषि प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस योजना के तहत फसलों की प्रोसेसिंग या कृषि उत्पादों का उद्यम शुरू के लिये किसानों को 15% तक सब्सिडी और किसान उत्पादक संगठन (FPO/FPC) को 25% तक अनुदान दिया जायेगा.

ये है प्रमुख सेक्टर
बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति (Bihar Agricultural Investment Promotion Policy 2020) के तहत फल, सब्जियां, मखाना, औषधीय और सुगंधित पौधे, बीज, शहद, चाय और मक्का को शामिल किया गया है. इन्हीं कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग या उद्यमों को प्रोत्साहित करते हुये बिहार राज्य के किसान, व्यक्तिगत निवेशक और किसान उत्पादक संगठनों से आवेदन भी मांगे गये हैं.

यहां करें आवेदन
बिहार में खेती के साथ-साथ कृषि प्रसंस्करण (Food Processing) और कृषि आधारित उद्यम के लिये बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय के पोर्टल http://horticulture.bihar.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं. इस योजना (BAIPP) से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिये नजदीकी जिले के सहायक निदेशक, उद्यान (Horticulture Department) से संपर्क भी कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Wheat Seed Booking: यहां हो रही है गेहूं के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग, घर पहुंचेंगे मोटी पैदावार वाली किस्में

Red Radish: सफेद मूली से ऊब चुके हैं तो खेतों में लगायें लाल रंग की मूली, सिर्फ 25 दिन के अंदर 135 क्विंटल पैदावार मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछले 50 साल में कितनी बदली भारत की खेती? क्या अब भी गरीब है किसान- कितनी हुई मुनाफा वृद्धि
पिछले 50 साल में कितनी बदली भारत की खेती? क्या अब भी गरीब है किसान- कितनी हुई मुनाफा वृद्धि
1 एकड़ सरसों की खेती में कितना निकल आएगा तेल? इसे कंपनी को बेचने पर कितनी होगी कमाई
1 एकड़ सरसों की खेती में कितना निकल आएगा तेल? इसे कंपनी को बेचने पर कितनी होगी कमाई
सरकारी राशन की दुकान में मिल रहा सड़ा अनाज तो कहां कर सकते हैं शिकायत? तुरंत मिलेगी राहत
सरकारी राशन की दुकान में मिल रहा सड़ा अनाज तो कहां कर सकते हैं शिकायत? तुरंत मिलेगी राहत
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget