एक्सप्लोरर

UP के किसानों को बड़ी सौगात! अब इन फसलों पर मिलेगा फसल बीमा का फायदा

अब मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द से लेकर आंवला, पपीता, लीची जैसी फसलों पर भी किसानों को सस्ता कर्ज और प्राकृतिक आपदाओं में बीमा का लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है! योगी सरकार ने प्रदेश के किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए जायद सीजन की 9 नई फसलों को फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के दायरे में शामिल कर दिया है. अब किसान मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, पपीता, लीची, तरबूज, खरबूज और आंवला जैसी फसलों पर भी मौसम की मार या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत पा सकेंगे.

किसान क्रेडिट कार्ड से सस्ता कर्ज, ब्याज में छूट

इन फसलों को KCC से जोड़ने का फायदा किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन के रूप में मिलेगा. खास बात यह है कि यदि किसान समय से ऋण चुका देते हैं तो उन्हें 3% ब्याज में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी. खेती के लिए आर्थिक टेंशन से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़ाकर अब ₹5 लाख कर दी है. ऐसे में यूपी के किसानों के लिए खेती करना अब पहले से कहीं आसान और फायदेमंद हो जाएगा.

अब प्राकृतिक आपदा में मिलेगा मुआवजा

सरकार के इस फैसले का दूसरा बड़ा फायदा यह है कि बारिश, सूखा, बाढ़ या ओलावृष्टि जैसी आपदाओं में यदि फसल खराब होती है तो किसान को बीमा के तहत मुआवजा मिलेगा. इससे नुकसान की भरपाई की जा सकेगी और किसान आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे.

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी अब मल्चिंग अपनाने पर मिलेगा 50% अनुदान, जानिए कैसे करें आवेदन

योगी सरकार ने मखाना की खेती को भी बढ़ावा देने का निर्णय लिया है. मखाना को स्केल ऑफ फाइनेंस में शामिल कर किसानों को लोन की सुविधा दी जाएगी. किसान अब खरीफ और रबी की फसलों के साथ मखाना की खेती के लिए भी आसान लोन प्राप्त कर सकते हैं.

स्वदेशी गायों पर 40% अनुदान, पोल्ट्री योजना में भी राहत

पशुपालकों के लिए भी सरकार ने बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत गिर, साहीवाल, हरियाणा व थारपारकर नस्ल की गायों की यूनिट लगाने पर लागत का 40% तक अनुदान मिलेगा. साथ ही, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत हर विकास खंड में 25 लाभार्थियों को 50-50 चूजों का मुफ्त वितरण किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अब तक शामिल नहीं हो सके किसानों को मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा, पिछली किस्तें भी दी जाएंगी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव में कैसे खोलें ट्रैक्टर की एजेंसी? कितना आएगा कुल खर्च
गांव में कैसे खोलें ट्रैक्टर की एजेंसी? कितना आएगा कुल खर्च
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
घर पर भी उगाया जा सकता है जीरा, जान लीजिए प्रोसेस
घर पर भी उगाया जा सकता है जीरा, जान लीजिए प्रोसेस
मिट्टी में कितना पानी? बिना खेत गए ऐसे लगाएं पता, किसान के काम आएगा तरीका
मिट्टी में कितना पानी? बिना खेत गए ऐसे लगाएं पता, किसान के काम आएगा तरीका

वीडियोज

Salman Khan की Monster में Ali Fazal की एंट्री का दावा, टीजर में दिखेगा भाईजान का रॉ लुक?
Isha Rikhi का Love Angle पर बड़ा जवाब, बोलीं- कोई कोशिश करेगा तो राखी बांध दूंगी
Hanuman Ansh की सफलता पर Chandan K Anand ने बताया Neem Karoli Baba का चमत्कार या मेहनत?
Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मंत्री पर पड़ी ED रेड तो भड़के CM डीके शिवकुमार, गिना दिए 3 नेताओं के नाम
मंत्री पर पड़ी ED रेड तो भड़के CM डीके शिवकुमार, गिना दिए 3 नेताओं के नाम
अखिलेश के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उतरने की अनुमति, भड़क उठे सपा चीफ
अखिलेश के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उतरने की अनुमति, भड़क उठे सपा चीफ
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज
अमेरिका में नानी की 'द पैराडाइज' का गजब क्रेज, धुआंधार हो रही प्री सेल
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
कौन-सा राज्य किसानों पर सबसे ज्यादा करता है खर्च? यहां जान लें
कौन-सा राज्य किसानों पर सबसे ज्यादा करता है खर्च? यहां जान लें
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
Embed widget