एक्सप्लोरर

Dairy Farming: कुछ ही दिनों में चल पड़ेगा दूध का कारोबार, बेड़े में शामिल कर लें 30 लीटर दूध देने वाली 3 भैंस, होगी तगड़ी कमाई

Top BUffalo Breeds: दूध की बढ़ती डिमांड के बीच भैंस पालन फायदे का सौदा साबित हो सकता है. इससे मुनाफा कमाने के लिए डेली कम से कम 30 लीटर दूध देने वाली दुधारु भैंसों को ही बेड़े में शामिल करना होगा.

Buffalo Farming: देश में खेती के साथ-साथ पशुपालन का चलन बढ़ता जा रहा है. अब किसान फसल उत्पादन के साथ-साथ दूध उत्पादन लेकर अतिरिक्त आमदनी कमाने लगे हैं. शहरों में शुद्ध-ताजा दूध की मांग बढ़ रही है, जिसे पूरा करने के लिए अब शहरों के नजदीकी ग्रामीण इलाकों में डेयरी फार्म खोले जा रहे हैं. हर किसान-पशुपालक चाहता है कि महीनेभर के अंदर ही डेयरी फार्म अच्छा मुनाफा देने लगे, लेकिन ये पूरी तरह के फार्म के मैनेजमेंट पर निर्भर करता है, हालांकि मुनाफे के इस बिजनेस को भैंस की अच्छी नस्लों से जोड़कर चालू करना फायदेमंद रहेगा.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे मवेशियों के मुकाबले भैंस काफी अच्छी मात्रा में दूध देती है. यदि भैंस का अच्छा रख-रखाव किया जाए तो सालोंसाल डेयरी फार्म मुनाफे में रहता है.

यदि भैंस की दूध उत्पादन क्षमता के आधार पर देखें तो मुर्रा, मेहसाना और पढंरपुरी भैंस काफी फेमस है. ये भैंस मजबूत कद-काठी वाली होती है, जो रोजाना 30 लीटर के आस-पास दूध देती हैं.

मुर्रा भैंस
मुर्रा को भैंसों की सरताज भी कहते हैं. इसे दुनिया की सबसे ज्यादा दुधारु पशु के नाम से भी जानते है, जो रोजाना 30 लीटर या उससे अधिक भी दूध का उत्पादन दे सकती है. मुर्रा भैंस  पहले सिर्फ उत्तर भारत तक ही सीमित थी, लेकिन देश के कई इलाकों में अब मुर्रा भैंस से डेयरी फार्म करोड़ों का मुनाफा ले रहे हैं. इस भैंस को अपने बेड़े में शामिल करें और इसकी अच्छी देखभाल करें तो सालभर ही आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल जाएगा.

मेहसाना भैंस
गुजरात और महाराष्ट्र में मेहसाना भैंस काफी लोकप्रिय है. काले-भूरे रंग की मेहसाना भैंस एक ब्यांत में 1500 लीटर तक दूध देती है. इसे संतुलित डाइट देकर रोजाना 20 से 30 लीटर तक दूध उत्पादन ले सकते हैं. सुरती भैंस भी मेहसाना भैंस जितना ही दूध उत्पादन देती है. सुरती और मेहसाना भैंस से सालाना 1400 से 1600 लीटर तक दूध उत्पादन ले सकते हैं. 

पंढरपुरी भैंस
महाराष्ट्र की तमाम डेयरी फार्म में पंढरपुरी भैंस ही पाई जाती हैं.यह अपनी दूध उत्पादन क्षमता के लिए यहां लोकप्रिय है. ये भैंस हर साल औसतन 1500 लीटर दूध उत्पादन देती है. इसके अलावा, जाफराबादी, संभलपुरी, नीली रावी, टोड़ा, साकरनाथ भैंस भी 1500 से 2000 लीटर दूध उत्पादन देती है, लेकिन अच्छी उन्नत नस्लों की बात की जाए तो आज भी मुर्रा, मेहसाना और पंढरपुरी भैंस की गिनती टॉप पर होती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- असली मिसाल तो इन 'डॉक्टर दीदियों' ने पेश की है, घर-घर जाकर पशुओं का इलाज करती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा उगाई जाती है अफीम, कितना होता है इस पर मुनाफा
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा उगाई जाती है अफीम, कितना होता है इस पर मुनाफा
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अगर खेत की बाड़ पर दौड़ रहे करंट से मर गया कोई शख्स, तो कितनी होगी खेत मालिक को सजा
अगर खेत की बाड़ पर दौड़ रहे करंट से मर गया कोई शख्स, तो कितनी होगी खेत मालिक को सजा
गाय का दूध ही नहीं ये चीज भी है काफी कीमती, शहर में शुरू करें इसका बिजनेस, खूब चमकेगी किस्मत
गाय का दूध ही नहीं ये चीज भी है काफी कीमती, शहर में शुरू करें इसका बिजनेस, खूब चमकेगी किस्मत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget