एक्सप्लोरर

Stubble Burning: सुधर रहे देश के किसान... पराली जलाने की घटनाएं इतनी कम हो गईं

पराली जलाना किसानों ने छोड़ा नहीं है. लेकिन अच्छी बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल पराली जलाने की घटनाओं में 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. हरियाणा में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

Stubble Management: पराली जलाने की घटनाएं हर साल इसी दौरान आती हैं. खरीफ की फसलों के अवशेष को किसान काटने के बाद खेत में ही छोड़ देते हैं. केंद्र सरकार व राज्य सरकार पराली न जलाने के लिए किसानों को मोटिवेट कर रही हैं. पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्ती भी बरती जा रही है. खुद किसान भी पराली नहीं जला रहे हैं. इसका असर अब पराली जलाने वाले आंकड़ों पर देखने को मिल रहा है. आंकड़ों देखकर समझा जा सकता है कि देश के किसान पराली न जलाने को लेकर सुधर रहे हैं.

एक साल में घट गए 25 हजार पराली के मामले

केंद्र सरकार ने पराली जलाने के आंकड़े जारी किए हैं. इनसे काफी राहत मिली है. आंकड़ों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के एनसीआर जिलों में पराली जलाने की घटनाएं पिछले साल  78,550 दर्ज की गई थीं. इस साल यह घटकर 53,792 रह गई है. एक साल में 31.5 प्रतिशत कम पराली जली मिली है. पराली जलाने के आंकड़े घटने से केंद्र सरकार, राज्य सरकार संतुष्ट जरूर हैं, मगर सरकार की कोशिश इस आंकड़े को जीरो पर लाने की है. 

पराली मैनेजमेंट को जारी किए 3062 करोड़ रुपये

केंद्र सरकार पराली जलाने के केसों की संख्या कम करने के लिए स्टेट गवर्नमेंट की आर्थिक मदद भी कर रही है. पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, केंद्र सरकार सीआरएम योजना के तहत पंजाब सरकार, एनसीआर राज्य सरकारों और जीएनसीटीडी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार) को 2018-19 से 2022-23 के पांच साल के पीरियड के लिए 3062 करोड़ रुपये जारी किए हैं. इसमें से पंजाब को करीब 1430 करोड़ आवंटित हुए हैं. राज्य सरकारों को यह धनराशि पराली मैनेजमेंट पर ही खर्च करनी होगी. इसका पूरा ब्यौरा भी रखना होगा. 

कहां, कितनी जली पराली

पराली जलाने की घटनाओं का राज्यवार ब्यौरा केंद्र सरकार ने जुटाया है. यह आंकड़ा सेटेलाइट की मदद से बनाया गया है. हरियाणा में सबसे ज्यादा पराली जलाने के मामले घटे हैं. यहां 3661 घटनाएं दर्ज की गईं. पिछले साल से यह करीब 75 प्रतिशत कम है. उत्तर प्रदेश में 198 जगह पराली जलती मिली. पिछले साल यह 252 थीं. पंजाब में इस साल आग की घटनाओं की संख्या 50 हजार से नीचे आ गई हैं. पिछले साल यह आंकड़ा 71 हजार से अधिक था. केंद्र सरकार ने सीआरएम योजना के तहत हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश को पराली से निपटने के लिए करीब 2 लाख मशीनें उपलब्ध कराई हैं. इनमें पंजाब को एक लाख बीस हजार, हरियाणा को लगभग 73 हजार, उत्तरप्रदेश को साढ़े 7 हजार हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या है नई एग्रीकल्चर पॉलिसी जिसे पंजाब के किसानों के लिए लेकर आ रही है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget