एक्सप्लोरर

Godhan Nyay Yojana: गौठान से जुड़ी है महिलाओं की तरक्की, गोबर-कंपोस्ट बेचकर कमा रहीं है अच्छा मुनाफा

Women Employment: इसे एक गाय आधारित एक बेहद उमदा योजना के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने किसानों को जैविक खेती, पशुपालकों को अच्छी आमदनी और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किये हैं.

Women Self Help Group: शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा कि एक दिन गोबर से गांव की तरक्की होगी. आज गोबर छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रहा है. राज्य की हजारों ग्रामीण महिलायें अब गोबर से खाद और कई तरह की कंपोस्ट बनाकर अच्छी आमदनी कमा रही है. राज्य के गौठानों से लेकर पशुपालकों को तक गोबर से काफी मुनाफा हो रहा है. वैसे तो गोबर का इस्तेमाल पहले भी खेतों में ही किया जाता था, लेकिन स्वंय सहायता समूहों के इनोवेटिव आइडिया ने गोबर से तरक्की के रास्ते खोल दिये हैं.

गोबर आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना भी चलाई जा रही है, जिससे जुड़कर ग्रामीण महिलायें आत्मनिर्भर बन रही है.  इसे एक गाय आधारित एक बेहद उमदा योजना के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने किसानों को जैविक खेती, पशुपालकों को अच्छी आमदनी और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किये हैं.

लाखों के गोबर से करोड़ों की कमाई
गोधन न्यान योजना के तहत ग्रामीणों, पशुपालकों और ग्रामीण महिलाओं से 87.25 लाख क्विंटल गोबर खरीदा जा चुका है. इसके लिए गोबर के विक्रेताओं को 174.57 करोड़ का भुगतान हुआ है. इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि अब गोबर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था फर्श से अर्श तक पहुंच रही है. अब इसी गोबर से कई तरह के उत्पाद बनाये जा रहे हैं, जिसमें जैविक खाद, कंपोस्ट आदि शामिल है. इस काम में राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह अहम भूमिका अदा कर रहे हैं. 

महिलाओं ने बनाई लाखों की वर्मी कंपोस्ट
पशुपालकों, ग्रामीणों औ महिलाओं से खरीद गये गोबर से अब गौठानों में वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट प्लस जैसी जैविक खाद बनाई जा रही है. आंकड़ों की मानें तो अभी तक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 24 लाख क्विंटल जैविक खाद बनाई है. इसमें से करीब 20 लाख क्विंटल कंपोस्ट का इस्तेमाल कृषि में हो चुका है. गोधन न्याय योजना से सिर्फ महिलाओं को रोजगार ही नहीं, बल्कि जैविक खेती को बढ़ावा मिला है. 

सरकार ने जारी किये आंकड़े
छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना की शुरुआत 20 जुलाई 2020  को हुई. आज इस योजना को लगभग सवा दो साल हो चुके है. वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस योजना से जुड़े कुछ आंकड़े भी जारी किये हैं. इनके मुताबिक, पशुपालक, किसान, ग्रामीण या महिलाओं से 2 रुपये किलो की दर से गोबर खरीदकर 356 करोड 14 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. गोबर की खरीद के लिए 18 करोड़ का बोनस भी शामिल है.  इतना ही नहीं, राज्य में कीटनाशक-ब्रह्मास्त्र आदि के लिए 78 गौठानों से 4 रुपये लीटर की दर से गोमूत्र खरीदा गया है. गौठानों में 70, 889 लीटर गौमूत्र से 24,547 लीटर कीट नियंत्रक ब्रह्मास्त्र और 16,722 लीटर जीवामृत बनाया गया. इसमें 34,085 लीटर ब्रह्मास्त्र और जीवमृत की बिक्री हो चुका है, जिससे करीब 14.75 लाख रुपये की आमदनी हुई है. 

महिलाओं ने बनाये कंपोस्ट
गौठानों से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर से तरह-तरह की कंपोस्ट बनाये और बेचे है. ये काम अभी भी जारी है. आंकड़ों की मानें तो अभी तक 18.61 लाख वर्मी कंपोस्ट, 5.37 लाख क्विंटल सुपर कम्पोस्ट और 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद बनाई है. ये खाद सीधा किसानों या सोसाइटी के माध्यम से वर्मी कंपोस्ट 10 रुपये किलो, सुपर कंपोस्ट 6 रुपये किलो और सुपर कंपोस्ट प्लस 6.50 रुपये किलो की दर से बेची गई है. 

इतना ही नहीं, इन गोबर से खाद बनाने के अलावा, महिला समूहों ने गो-कास्ट, दिये, अगरबत्ती, मूर्तियां और दूसरी चीजें भी बनाई हैं, जो बाजार में  काफी अच्छे दामों पर बिक रहे हैं. ये महिलायें सिर्फ गोबर आधारित उत्पादों तक ही सीमित नहीं, बल्कि इन गौठानों से आजीविका कमाने के लिए महिलायें सब्जी-मशरूम की खेती, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन और पशुपालन के साथ-साथ दूसरे कार्य भी कर रही हैं. इससे अभी तक करीब 84.55 करोड़ रुपये की आमदनी हो चुकी है. आज छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलायें गौठानों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर चलाना और खुद की आवश्यकताओं को भी पूरा कर रही हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- 

यहां किसानों को मिलेगी खाद-बीज, कृषि यंत्र से लेकर Soil Test की सुविधा, एक्सपर्ट्स भी देंगे साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टमाटर की फसल को नुकसान से बचाना है तो समय पर करें ये जरूरी काम
बारिश में टमाटर की फसल को नुकसान से बचाना है तो समय पर करें ये जरूरी काम
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Ginger Farming:किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय के लिए कभी नहीं होगी कमी
किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय के लिए कभी नहीं होगी कमी
Jackfruit Farming Profit: सर्दी में मोटा मुनाफा कराती है गर्मी की यह फसल, जानें कमाई की टेक्निक
सर्दी में मोटा मुनाफा कराती है गर्मी की यह फसल, जानें कमाई की टेक्निक

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget