एक्सप्लोरर

Rose Flowering Tips: गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, करें ये काम

क्या आपके गुलाब के पौधे में सिर्फ पत्तियां आ रही हैं, फूल नहीं? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?.  जानें 3 आसान तरीके, जिनसे पौधे में नई कलियां आने लगेंगी.

गुलाब के फूल देखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उनकी देखभाल करना उतना ही जरूरी है. कई बार पौधे में खूब पत्तियां आती हैं, लेकिन फूल नहीं खिलते. इसकी वजह पर्याप्त धूप न मिलना, मिट्टी में पोषण की कमी या जरूरत से ज्यादा पानी देना होती है. अगर आपके गुलाब के पौधे में भी फूल नहीं आ रहे हैं, तो इन आसान तरीकों को फॉलो करके देखें.

पर्याप्त धूप और  खाद बहुत जरूरी 

गुलाब के पौधे को अच्छी तरह बढ़ने और फूल खिलने के लिए धूप की जरूरत होती है. अगर आपका पौधा ऐसी जगह रखा है, जहां दिनभर छाया रहती है, तो उसमें फूल आने में परेशानी होगी. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें, जहां रोजाना करीब 5 से 6 घंटे  धूप मिल सके. ध्यान रखें कि बहुत तेज गर्मी में पौधे को दोपहर की कड़ी धूप से बचाना भी जरूरी है.

पौधे को स्वस्थ रखने और उसमें फूल लाने के लिए मिट्टी में पोषण होना जरूरी है. इसके लिए वर्मी कंपोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद का इस्तेमाल करें. खाद डालने से पहले मिट्टी की ऊपरी सतह की हल्की गुड़ाई करें. साथ ही जरूरत से ज्यादा खाद डालने से बचें, क्योंकि इससे पौधे की पत्तियां तो बढ़ सकती हैं, लेकिन फूल आने पर असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें : Elephant Safety Tips: खेत में घुस जाए हाथी तो क्या करें, कैसे उसे भगाएं? 

सूखी टहनियों की छंटाई और कीड़ों से बचाएं

अगर गुलाब के पौधे में सूखी, कमजोर या बीमार टहनियां हैं, तो उन्हें हटा दें. इससे पौधे की अच्छी बढ़त में मदद मिलती है. सूखे हुए फूलों को भी समय-समय पर काटकर हटाते रहें. छंटाई के लिए साफ और तेज कैंची का इस्तेमाल करें. ध्यान रखें कि एक साथ बहुत ज्यादा टहनियां न काटें, क्योंकि इससे पौधे को नुकसान पहुंचता है. पौधे की पत्तियों और नई टहनियों को ध्यान से देखते रहें. अगर पत्तियां पीली पड़ रही हैं, उन पर धब्बे हैं या कलियां सूख रही हैं, तो इसकी वजह कीड़े या बीमारी होती है. पवैसी पत्तियों को हटा दें. जरूरत पड़ने पर कीटनाशक का इस्तेमाल करें.

मिट्टी और पानी का रखें ध्यान

गुलाब के पौधे को ऐसी मिट्टी की जरूरत होती है, जिसमें पानी आसानी से निकल सके. अगर गमले में पानी जमा रहता है, तो जड़ें खराब होती हैं और पौधे की बढ़त पर असर पड़ता है. इसलिए गमले में नीचे की तरफ पानी निकलने के लिए छेद जरूर रखें.
पौधे में रोजाना तय समय पर पानी डालने के बजाय पहले मिट्टी की ऊपरी सतह देखें. जब मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें.  सही मात्रा में पानी देने और मिट्टी की देखभाल करने से पौधे की सेहत बेहतर रहती है और उसमें फूल आने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त 

मनस्वी चौहान एबीपी नेटवर्क के साथ इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं, जहां वह एग्रीकल्चर बीट पर खबरें लिखती हैं. खेती, किसानों और एग्रीकल्चर से जुड़ी स्टोरीज लिखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबर की जानकारी आसान और साफ भाषा में लोगों तक पहुंचे.

मनस्वी अपने कॉलेज की मीडिया टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. इस दौरान उन्हें लाइव इवेंट्स की कवरेज, एंकरिंग और रिपोर्टिंग का मौका प्राप्त हुआ. यहां उन्हें खबरों पर रिसर्च करने, कंटेंट लिखने और किसी स्टोरी को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने का एक्सपीरियंस मिला.

पढ़ाई की बात करें तो मनस्वी मंदसौर यूनिवर्सिटी से Bachelor’s in Journalism and Mass Communication की पढ़ाई कर रही हैं. राइटिंग और मीडिया में लगातार कुछ नया सीखते हुए वह अपनी राइटिंग को और बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Kashmiri Chilli Plant: घर में कैसे उगाएं कश्मीरी मिर्च का पौधा, कितने दिनों में लगता है फल
घर में कैसे उगाएं कश्मीरी मिर्च का पौधा, कितने दिनों में लगता है फल
Winter Crop Protection: सर्दियों में फसलों पर मंडराया बीमारी का खतरा! ऐसे करें बचाव
सर्दियों में फसलों पर मंडराया बीमारी का खतरा! ऐसे करें बचाव
Wheat Sowing: गेहूं की ज्यादा पैदावार के लिए बोएं ये किस्में, ICAR ने जारी की सलाह
गेहूं की ज्यादा पैदावार के लिए बोएं ये किस्में, ICAR ने जारी की सलाह
Crop Compensation: बारिश से फसल को नुकसान तो मुआवजा देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन
बारिश से फसल को नुकसान तो मुआवजा देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget